Bhopal Manit Internship : भोपाल के मैनिट में इंटर्नशिप का बढ़िया मौका, ऐसे करें आवेदन

Manya Jain | Apr 25, 2025, 16:45 IST
Share
bhopal manit internship 2025
bhopal manit internship 2025

MANIT (Maulana Azad National Institute of Technology) भोपाल, 2025 के समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। यह इंटर्नशिप प्रोडक्ट डिज़ाइन और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग में अनुभव प्रदान करती है।

भोपाल के मौलाना आज़ाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MANIT) द्वारा 2025 में यूजी छात्रों के लिए एक शानदार समर इंटर्नशिप प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। इस इंटर्नशिप का उद्देश्य छात्रों को प्रोडक्ट डिजाइन और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग (Smart Manufacturing) के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। यह इंटर्नशिप 2 जून से 11 जुलाई 2025 तक चलेगी और इसे सफलतापूर्वक पूरा करने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र और अन्य लाभ प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल 2025 तक आवदेन कर सकते हैं।

MANIT समर इंटर्नशिप का उद्देश्य

MANIT के CEPDSM (Centre of Excellence in Product Design and Smart Manufacturing) द्वारा आयोजित इस इंटर्नशिप में चयनित उम्मीदवारों को स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्ट डिज़ाइन के क्षेत्र में प्रशिक्षण मिलेगा। इंटर्नशिप में भाग लेने से छात्रों को नवीनतम तकनीकों से परिचित होने का अवसर मिलेगा जो पर्यावरणीय रूप से जिम्मेदार उत्पादों के निर्माण में मददगार हैं। यह कार्यक्रम तकनीकी छात्रों के लिए एक बेहतरीन मौका है, जिसमें वे वास्तविक परियोजनाओं पर काम कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें...Microsoft Internship 2025: AI और मशीन लर्निंग में करियर बनाने का मौका, जल्द करें आवेदन

योग्यता

आवेदनकर्ता को भारत या विदेश के किसी प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान से बी.टेक के 2nd या 3rd वर्ष के छात्र होना चाहिए।

निम्नलिखित क्षेत्रों में से किसी एक में अध्ययन कर रहे छात्र।

  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग (Mechanical Engineering)
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (Electrical Engineering)
  • केमिकल इंजीनियरिंग (Chemical Engineering)
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग (Electronics and Communications Engineering)
  • कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (Computer Science Engineering)
  • अन्य संबंधित इंजीनियरिंग शाखाएँ (Other related branches of Engineering)

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए छात्रों को निम्नलिखित कदमों का पालन करना होगा-

  • 'Apply Now' बटन पर क्लिक करें।
  • 'Register' बटन पर क्लिक करके आवश्यक पंजीकरण विवरण भरें (यदि पहले से पंजीकरण किया हो तो Gmail/मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी के साथ लॉगिन करें)।
  • चौथे पेज पर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
  • आवश्यक विवरण भरें, आवश्यक डाक्यूमेंट्स अटैच्ड करें और आवेदन को ‘intern2025manit@gmail.com’ पर भेजें।
ये भी पढ़ें...LLB Internship 2025: फ्री में ऑनलाइन पॉलिसी सीखने का मौका, आवेदन की अंतिम तिथि आज

इम्पोर्टेन्ट डेट्स

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2025
  • चयन की घोषणा: 20 मई 2025
  • इंटर्नशिप अवधि: 2 जून - 11 जुलाई 2025

सिलेक्शन क्राइटेरिया

उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग और संबंधित पर्यवेक्षकों द्वारा स्वीकृति के आधार पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...MeitY Internship 2025: भारतीय छात्रों के लिए फ्री में ब्लॉकचैन और AI में काम करने का मौका

इंटर्नशिप के लाभ

इस इंटर्नशिप के चयनित उम्मीदवारों को निम्नलिखित लाभ मिलेंगे:

  • सफलतापूर्वक पूरा करने पर प्रमाणपत्र (100% उपस्थिति की आवश्यकता)।
  • हॉस्टल आवास प्रदान किया जाएगा।
  • पर्यवेक्षकों की सिफारिश पर 2 हजार 500 रुपए की राशि दी जाएगी।
thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

internship opportunity | summer internship | MANIT of Bhopal | Education news | top education news | Education News Update

Tags:
  • MANIT
  • Education news
  • MANIT of Bhopal
  • internship
  • top education news
  • Education News Update
  • summer internship
  • internship opportunity
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा