Healthcare Career Options: MBBS-नर्सिंग के बिना भी मेडिकल सेक्टर में बनाएं करियर, ये 6 कोर्स खोल सकते हैं नौकरी के रास्ते
Kaushiki | Nov 10, 2026, 10:06 IST
एमबीबीएस और नर्सिंग के अलावा मेडिकल सेक्टर के ये मेजर कोर्स देंगे करियर के नए मौके
Healthcare Career Options: मेडिकल सेक्टर में करियर बनाने के लिए केवल डॉक्टर या नर्स बनना जरूरी नहीं है। इस फील्ड में कई ऐसे कोर्स मौजूद हैं, जिनकी पढ़ाई करके छात्र अस्पतालों, मेडिकल लैब और दूसरे स्वास्थ्य संस्थानों में काम करने के अवसर तलाश सकते हैं। अगर आप भी मेडिकल फील्ड में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, तो इन 6 कोर्स के बारे में जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
अस्पतालों में मरीजों की जांच करने, मेडिकल टेस्ट करने, ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की मदद करने और मरीजों की देखभाल करने के लिए अलग-अलग तरह के ट्रेंड एम्प्लाइज की जरूरत होती है। इन कामों के लिए कई तरह के मेडिकल कोर्स अवेलेबल हैं।
इनकी मदद से छात्र स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी और टेक्निकल स्किल्स सीख सकते हैं। मेडिकल क्षेत्र में Career Opportunities तलाश रहे छात्रों के लिए ऐसे ही 6 मेजर कोर्स और उनसे जुड़े करियर विकल्पों के बारे में जानना जरूरी है।
BSc in
बीएससी मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी उन छात्रों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जो अस्पताल या मेडिकल लैब में काम करना चाहते हैं। इस कोर्स में छात्रों को मरीजों के सैंपल की जांच करना सिखाया जाता है। इसमें खून और अन्य सैंपल की जांच, रिपोर्ट तैयार करना और मॉडर्न इन्वेस्टीगेशन मशीनों के इस्तेमाल की जानकारी दी जाती है।
अस्पतालों और मेडिकल लैब में कई बीमारियों का पता लगाने के लिए अलग-अलग तरह की जांच की जाती है। इन जांचों में ट्रेंड लैब कर्मचारियों की इम्पोर्टेन्ट रोल होता है। इस कोर्स को करने के बाद छात्र मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, बायोमेडिकल लैब सुपरवाइजर, रिसर्च लैब असिस्टेंट और अन्य लैब से जुड़े पदों पर काम करने के अवसर तलाश सकते हैं।
मेडिकल सेक्टर में रेडियोलॉजी और इमेजिंग टेक्नोलॉजी भी एक की एरिया है। इस कोर्स में छात्रों को एक्स-रे, सीटी स्कैन, एमआरआई और अल्ट्रासाउंड जैसी जांच तकनीकों के बारे में पढ़ाया जाता है।
इन टेक्निक्स की मदद से डॉक्टर शरीर के अंदर की स्थिति और कई तरह की बीमारियों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। कोर्स के दौरान छात्रों को जांच से जुड़ी मशीनों और उनके इस्तेमाल की जानकारी दी जाती है।
इसकी पढ़ाई करने के बाद छात्र रेडियोलॉजी टेक्नोलॉजिस्ट, इमेजिंग स्पेशलिस्ट और डायग्नोस्टिक इमेजिंग टेक्नीशियन जैसे पदों पर काम करने के अवसर तलाश सकते हैं। जिन छात्रों की इंटरेस्ट मेडिकल मशीनों और जांच तकनीकों में है, उनके लिए यह कोर्स यूजफुल हो सकता है।
B.Sc. in
अस्पतालों में ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों के साथ कई प्रशिक्षित कर्मचारी भी काम करते हैं। इनका काम ऑपरेशन थिएटर में जरूरी उपकरणों और व्यवस्थाओं को संभालना होता है। बीएससी ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी में छात्रों को ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की मदद करना, सर्जरी से जुड़ी मशीनों को इस्तेमाल के लिए तैयार रखना और जरूरी मेडिकल डिवाइस की देखभाल करना सिखाया जाता है।
इसके अलावा छात्रों को ऑपरेशन थिएटर को साफ और सुरक्षित रखने के तरीकों की भी जानकारी दी जाती है। इस कोर्स को करने के बाद छात्र अस्पतालों में ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन, सर्जरी यूनिट और इमरजेंसी विभाग में काम करने के अवसर तलाश सकते हैं। मेडिकल क्षेत्र में Hospital Jobs की तलाश करने वाले छात्रों के लिए यह भी एक करियर विकल्प हो सकता है।
फिजियोथेरेपी का संबंध मरीजों की फिजिकल एक्टिविटीज और दोबारा सामान्य तरीके से चलने-फिरने की क्षमता बेहतर बनाने से है। इस क्षेत्र की पढ़ाई में छात्रों को चोट लगने, सर्जरी होने या किसी बीमारी के बाद मरीजों की शारीरिक परेशानी कम करने से जुड़े तरीकों की जानकारी दी जाती है।
फिजियोथेरेपी में एक्सरसाइज और दूसरी ट्रीटमेंट टेक्निक्स का यूज किया जाता है। इस कोर्स से जुड़े छात्र आगे चलकर फिजियोथेरेपिस्ट, रिहैबिलिटेशन थेरेपिस्ट और स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट के रूप में काम करने के अवसर तलाश सकते हैं। यह क्षेत्र उन छात्रों के लिए उपयोगी हो सकता है, जो मरीजों को दोबारा रूटीन एक्टिविटीज करने में मदद करना चाहते हैं।
बीएससी डायलिसिस टेक्नोलॉजी किडनी से जुड़ी बीमारियों के इलाज में काम आने वाली तकनीकों का अध्ययन करने वाला कोर्स है। जब किसी मरीज की किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो डॉक्टर की सलाह पर डायलिसिस की जरूरत पड़ सकती है।
इस कोर्स में छात्रों को डायलिसिस मशीन चलाने, मरीज की स्थिति पर नजर रखने और डायलिसिस के दौरान जरूरी सावधानियों की जानकारी दी जाती है। कोर्स पूरा करने के बाद छात्र अस्पतालों और डायलिसिस सेंटर में नौकरी के अवसर तलाश सकते हैं। डायलिसिस टेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने वाले छात्र डायलिसिस मशीनों के संचालन और मरीजों की देखभाल से जुड़े कामों में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।
मेडिकल केयर टेक्नोलॉजी भी हेल्थकेयर सेक्टर में करियर बनाने का एक विकल्प है। इस कोर्स में छात्रों को मरीजों की सामान्य देखभाल, इलाज के दौरान डॉक्टरों और नर्सिंग कर्मचारियों की मदद करने से जुड़ी जानकारी दी जाती है।
इसके अलावा मेडिकल उपकरणों की निगरानी और मरीजों की स्थिति से जुड़ी जरूरी जानकारी को समझने के बारे में भी पढ़ाया जाता है। इसकी पढ़ाई करने के बाद छात्र अस्पतालों के अलग-अलग विभागों, आईसीयू और दूसरे मेडिकल केयर से जुड़े क्षेत्रों में काम करने के अवसर तलाश सकते हैं। जिन छात्रों की रुचि मरीजों की देखभाल और अस्पताल में काम करने में है, वे इस क्षेत्र के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
हेल्थकेयर सेक्टर में करियर बनाने के लिए सही कोर्स का चुनाव करना जरूरी है। छात्रों को अपनी रुचि और फ्यूचर प्लान के मुताबिक कोर्स चुनना चाहिए। अगर किसी छात्र को लैब में काम करना पसंद है, तो मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी उसके लिए यूजफुल हो सकती है।
वहीं, मेडिकल मशीनों में रुचि रखने वाले छात्र रेडियोलॉजी या ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी जैसे विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। इसी तरह मरीजों की देखभाल, फिजियोथेरेपी और डायलिसिस से जुड़े क्षेत्रों में भी करियर बनाने के रास्ते मौजूद हैं।
इन कोर्स में एडमिशन लेने से पहले संबंधित कॉलेज की मान्यता, एलिजिबिलिटी, कोर्स की अवधि और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग की जानकारी जरूर लेनी चाहिए। अलग-अलग संस्थानों में कोर्स का नाम और एकेडमिक सिस्टम अलग हो सकती है।
मेडिकल क्षेत्र में Skill-Based Education छात्रों को अलग-अलग तकनीकी कामों के लिए तैयार करने में मदद कर सकती है। कुल मिलाकर, हेल्थकेयर सेक्टर में एमबीबीएस और नर्सिंग के अलावा भी कई करियर ऑप्शन हैं। छात्र अपनी इंटरेस्ट, एप्टीटुड और उपलब्ध अवसरों के आधार पर इनमें से सही कोर्स का चुनाव कर सकते हैं।
इनकी मदद से छात्र स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी और टेक्निकल स्किल्स सीख सकते हैं। मेडिकल क्षेत्र में Career Opportunities तलाश रहे छात्रों के लिए ऐसे ही 6 मेजर कोर्स और उनसे जुड़े करियर विकल्पों के बारे में जानना जरूरी है।
BSc in Medical Laboratory Technology
अस्पतालों और मेडिकल लैब में कई बीमारियों का पता लगाने के लिए अलग-अलग तरह की जांच की जाती है। इन जांचों में ट्रेंड लैब कर्मचारियों की इम्पोर्टेन्ट रोल होता है। इस कोर्स को करने के बाद छात्र मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, बायोमेडिकल लैब सुपरवाइजर, रिसर्च लैब असिस्टेंट और अन्य लैब से जुड़े पदों पर काम करने के अवसर तलाश सकते हैं।
B.Sc. in Radiology and Imaging Technology
इन टेक्निक्स की मदद से डॉक्टर शरीर के अंदर की स्थिति और कई तरह की बीमारियों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। कोर्स के दौरान छात्रों को जांच से जुड़ी मशीनों और उनके इस्तेमाल की जानकारी दी जाती है।
इसकी पढ़ाई करने के बाद छात्र रेडियोलॉजी टेक्नोलॉजिस्ट, इमेजिंग स्पेशलिस्ट और डायग्नोस्टिक इमेजिंग टेक्नीशियन जैसे पदों पर काम करने के अवसर तलाश सकते हैं। जिन छात्रों की इंटरेस्ट मेडिकल मशीनों और जांच तकनीकों में है, उनके लिए यह कोर्स यूजफुल हो सकता है।
B.Sc. in Operation Theatre Technology
इसके अलावा छात्रों को ऑपरेशन थिएटर को साफ और सुरक्षित रखने के तरीकों की भी जानकारी दी जाती है। इस कोर्स को करने के बाद छात्र अस्पतालों में ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन, सर्जरी यूनिट और इमरजेंसी विभाग में काम करने के अवसर तलाश सकते हैं। मेडिकल क्षेत्र में Hospital Jobs की तलाश करने वाले छात्रों के लिए यह भी एक करियर विकल्प हो सकता है।
BSc Physiotherapy
फिजियोथेरेपी में एक्सरसाइज और दूसरी ट्रीटमेंट टेक्निक्स का यूज किया जाता है। इस कोर्स से जुड़े छात्र आगे चलकर फिजियोथेरेपिस्ट, रिहैबिलिटेशन थेरेपिस्ट और स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट के रूप में काम करने के अवसर तलाश सकते हैं। यह क्षेत्र उन छात्रों के लिए उपयोगी हो सकता है, जो मरीजों को दोबारा रूटीन एक्टिविटीज करने में मदद करना चाहते हैं।
B.Sc. in Dialysis Technology
इस कोर्स में छात्रों को डायलिसिस मशीन चलाने, मरीज की स्थिति पर नजर रखने और डायलिसिस के दौरान जरूरी सावधानियों की जानकारी दी जाती है। कोर्स पूरा करने के बाद छात्र अस्पतालों और डायलिसिस सेंटर में नौकरी के अवसर तलाश सकते हैं। डायलिसिस टेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने वाले छात्र डायलिसिस मशीनों के संचालन और मरीजों की देखभाल से जुड़े कामों में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।
BSc in Medical Care Technology
इसके अलावा मेडिकल उपकरणों की निगरानी और मरीजों की स्थिति से जुड़ी जरूरी जानकारी को समझने के बारे में भी पढ़ाया जाता है। इसकी पढ़ाई करने के बाद छात्र अस्पतालों के अलग-अलग विभागों, आईसीयू और दूसरे मेडिकल केयर से जुड़े क्षेत्रों में काम करने के अवसर तलाश सकते हैं। जिन छात्रों की रुचि मरीजों की देखभाल और अस्पताल में काम करने में है, वे इस क्षेत्र के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
मेडिकल सेक्टर में करियर बनाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
वहीं, मेडिकल मशीनों में रुचि रखने वाले छात्र रेडियोलॉजी या ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी जैसे विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। इसी तरह मरीजों की देखभाल, फिजियोथेरेपी और डायलिसिस से जुड़े क्षेत्रों में भी करियर बनाने के रास्ते मौजूद हैं।
इन कोर्स में एडमिशन लेने से पहले संबंधित कॉलेज की मान्यता, एलिजिबिलिटी, कोर्स की अवधि और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग की जानकारी जरूर लेनी चाहिए। अलग-अलग संस्थानों में कोर्स का नाम और एकेडमिक सिस्टम अलग हो सकती है।
मेडिकल क्षेत्र में Skill-Based Education छात्रों को अलग-अलग तकनीकी कामों के लिए तैयार करने में मदद कर सकती है। कुल मिलाकर, हेल्थकेयर सेक्टर में एमबीबीएस और नर्सिंग के अलावा भी कई करियर ऑप्शन हैं। छात्र अपनी इंटरेस्ट, एप्टीटुड और उपलब्ध अवसरों के आधार पर इनमें से सही कोर्स का चुनाव कर सकते हैं।
नौकरी पर परमानेंट हक नहीं, अब सरकार जब चाहे बिना सहमति कर सकती है रिटायर, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मुहर
By Umeshwari Baghel
एमपी के 70 हजार शिक्षकों को मिलेगा एरियर या लगेगा झटका? सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार
By Aman Vaishnav
जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान मौलाना की पिटाई, मदरसा की छात्रा का ब्रेन वॉश करके दूसरी शादी की, तीन बच्चों का है पिता
By Jyoti Mahender Bhardwaj
शिक्षक संगठनों के विरोध के बीच एमपी में 20 दिसंबर को होगी TET परीक्षा, डेढ़ लाख में से सिर्फ 34 हजार ने भरा फॉर्म!
By Aman Vaishnav
CM साय का आज रायपुर दौरा, पहले सिंचाई परियोजना का निरीक्षण, फिर NIT में शिलान्यास समारोह, जानिए मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
By Umeshwari Baghel
आज वाराणसी दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, गोवर्धन पूजनोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर होंगे शामिल
By Aman Vaishnav
वाजपेयी नगर हत्याकांड में खुलासा, आरोपी बोली-जब तक सांसें नहीं थमीं, तब तक नाक और मुंह दबाए रखा
By Aman Vaishnav