12वीं के बाद CA कैसे बनें, यहां जानिए स्टेप-स्टेप बाय सारी प्रोसेस

Anjali Dwivedi | Nov 13, 2025, 13:49 IST
Share
ca
ca

अब चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनना और भी आसान हो गया है। यहां आपको 12वीं के बाद CA बनने के सारे स्टेप्स की पूरी जानकारी मिलेगी। साथ ही, आर्टिकलशिप और करियर ऑप्शंस के बारे में भी आपको सारी जानकारी मिलेगी।

अगर आपको नंबर्स समझने की कला है और अकाउंट्स या फाइनेंस में रुचि है। उनके लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट (Chartered Accountant) बनना एक बेहतरीन करियर ऑप्शन है।

कई स्टूडेंट्स को CA बनने का तरीका और कौन-कौन से एग्जाम देने होते हैं, यह नहीं पता होता। आइए, CA बनने की पूरी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप समझते हैं।

CA कौन होता है?

CA यानी चार्टर्ड अकाउंटेंट एक प्रोफेशनल होता है। वह अकाउंट्स, टैक्स, ऑडिट और फाइनेंसियल एडवाइजरी में एक्सपर्ट होता है। किसी भी छोटी या बड़ी कंपनी के लिए CA बहुत जरूरी होता है। वह कंपनी के पैसों का सही हिसाब रखता है। साथ ही सरकार के टैक्स नियमों का पालन भी सुनिश्चित करता है।

CA बनने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?

  • 12वीं के बाद शुरुआत: कोई भी स्टूडेंट 12वीं क्लास पास करने के बाद CA की पढ़ाई शुरू कर सकता है। आप Commerce Stream, साइंस या आर्ट्स किसी भी स्ट्रीम से हो सकते हैं।
  • कॉमर्स वालों को लाभ: अगर आपने 12वीं में कॉमर्स ली है। और अकाउंट्स जैसे विषय पढ़े हैं। तो आपको शुरुआती स्टेज में थोड़ी आसानी होगी।
  • ग्रेजुएट्स के लिए डायरेक्ट एंट्री: अगर आपने ग्रेजुएशन पूरी कर ली है। तो आप सीधे इंटरमीडिएट लेवल से CA में प्रवेश ले सकते हैं।

CA बनने के तीन स्टेज

CA Foundation Course:

  • 12वीं के बाद सबसे पहले इसमें एडमिशन लेना होता है।
  • इसमें बेसिक सब्जेक्ट्स पढ़ाए जाते हैं, जैसे अकाउंटिंग, इकोनॉमिक्स और बिजनेस लॉ।
  • यह कोर्स 4 पेपरों का होता है।
  • परीक्षा साल में दो बार, मई और नवंबर में, होती है।
  • पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में 40% अंक चाहिए। और कुल मिलाकर 50% अंक जरूरी हैं।
CA Intermediate Course:

  • फाउंडेशन पास करने के बाद अगला स्टेप इंटरमीडिएट होता है।
  • इसमें 8 पेपर होते हैं जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है।
  • इसमें ऑडिटिंग, टैक्सेशन और कॉस्टिंग जैसे एडवांस विषय होते हैं।
  • इस स्टेज पर थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल नॉलेज भी मिलती है।
CA Final Course:

  • इंटरमीडिएट के बाद यह आखिरी स्टेप होता है।
  • इसमें भी दो ग्रुप होते हैं।
  • विषयों में एडवांस टैक्सेशन और स्ट्रेटेजिक फाइनेंस मैनेजमेंट आते हैं।
  • इस लेवल के बाद आप एक ट्रेंड CA बन जाते हैं।

आर्टिकलशिप यानी ट्रेनिंग क्या है?

CA बनने का सबसे जरूरी हिस्सा आर्टिकलशिप ट्रेनिंग है। इंटरमीडिएट पास करने के बाद यह ट्रेनिंग करनी होती है। यह प्रैक्टिकल ट्रेनिंग 3 साल की होती है। इस दौरान आप किसी सीनियर CA के अंडर काम करते हैं। आप रियल वर्ल्ड में अकाउंटिंग और ऑडिटिंग का अनुभव लेते हैं। यही ट्रेनिंग आपके करियर को मजबूत नींव देती है।

CA बनने में कितना समय लगता है?

अगर आप 12वीं के बाद सीधे शुरुआत करते हैं। तब पूरा कोर्स पूरा करने में 4 से 5 साल का समय लग सकता है। यह आपकी मेहनत पर भी निर्भर करता है। आपकी पासिंग स्पीड भी इसमें मायने रखती है।

CA पास करने के बाद करियर ऑप्शन

CA बनने के बाद आपके लिए कई रास्ते खुल जाते हैं।

  • आप प्राइवेट कंपनी या MNC में फाइनेंस मैनेजर बन सकते हैं।
  • ऑडिटर के रूप में काम कर सकते हैं।
  • CA फर्म में पार्टनर या कंसल्टेंट के रूप में काम करना भी एक ऑप्शन है।
  • आप अपनी खुद की चार्टर्ड अकाउंटेंसी फर्म भी शुरू कर सकते हैं।
  • बैंकिंग और टैक्सेशन के क्षेत्र में भी अच्छा करियर बना सकते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

PDCC Bank में सरकारी नौकरी: पुणे डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन

UPSC इंजीनियरिंग सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा डेट सीट जारी, जानें कब से है एग्जाम

Reasoning Questions: अगर आप इन 10 सवालों को हल कर लेते हैं, तो आप हैं रीजनिंग के मास्टर!

सरकारी नौकरी: RPSC असिस्टेंट प्रोफेसर के 574 पदों भर्ती, फॉर्म में गलती सुधारने का आखिरी मौका

Tags:
  • Accountant
  • Chartered Accountant
  • ca
  • चार्टर्ड अकाउंटेंट
  • कॉमर्स
  • Commerce Stream
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती