PDCC Bank में सरकारी नौकरी: पुणे डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन

Anjali Dwivedi | Nov 11, 2025, 12:28 IST
Share
sarkari naukari
sarkari naukari

PDCC Bank Recruitment 2025: PDCC बैंक ने 434 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका। पुणे निवासी और महाराष्ट्र के अन्य जिलों के उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं।

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में जॉब का सपना देख रहे हैं? तो यह खबर आपके लिए है। पुणे डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक (PDCC Bank) ने शानदार भर्ती निकाली है। पूरे 434 पदों पर वैकेंसी आई है। इसके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।

कौन कर सकता है अप्लाई?

इसके जॉब के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार ही अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की पूरी जानकारी बैंक की वेबसाइट पर है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट pdcc.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पुणे वालों के लिए खास मौका

इस भर्ती में 70% पद पुणे जिले के लोगों के लिए रिजर्व हैं। मतलब, अगर आप पुणे के हैं तो आपके लिए चांस ज्यादा है। बाकि 30% पद महाराष्ट्र के दूसरे जिलों के कैंडिडेट्स के लिए हैं। अगर बाहर के जिलों से पूरे कैंडिडेट्स नहीं मिले, तो वे पद भी पुणे के लोगों से ही भरे जाएंगे।

एज लिमिट क्या है?

अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए। और ज्यादा से ज्यादा 38 साल तक हो सकती है। सरकारी रूल्स के हिसाब से, रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को उम्र में छूट मिलेगी।

सैलरी और फायदे क्या-क्या?

सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को अच्छी सैलरी मिलेगी। उम्मीद है कि 25,हजार से 6 हजार रुपए हर महीने मिल सकते हैं। सैलरी के साथ-साथ भत्ते (allowances) भी मिलेंगे। मेडिकल फैसिलिटी भी बैंक देगा। और प्रमोशन के भी अच्छे मौके मिलेंगे।

सिलेक्शन कैसे होगा?

सिलेक्शन के दो मेन स्टेप्स हैं। सबसे पहले ऑनलाइन एग्जाम होगा। इसमें आपकी जनरल नॉलेज चेक की जाएगी। मैथ्स, रीजनिंग, बैंकिंग अवेयरनेस और कंप्यूटर नॉलेज के सवाल होंगे। जो लोग यह एग्जाम पास करेंगे, उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल सिलेक्शन एग्जाम और इंटरव्यू, दोनों के नंबरों को मिलाकर होगा।

अप्लाई कैसे करें?

  • सबसे पहले PDCC Bank की वेबसाइट pdcc.bank.in पर जाएं।
  • होमपेज पर आपको Recruitment 2025 का सेक्शन मिलेगा।
  • Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • जो भी जानकारी मांगी जाए, जैसे आपका नाम, डेट ऑफ वर्थ, एजुकेशन आदि वह भरें।
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड और सिग्नेचर भी अपलोड करना होगा।
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

क्या-क्या डॉक्यूमेंट्स लगेंगे?

ऑनलाइन अप्लाई करते समय आपको अपना डोमिसाइल सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा। यानी मूल निवास प्रमाण पत्र। इसके बिना आपका एप्लीकेशन माना नहीं जाएगा।

एजुकेशन क्वालिफिकेशन क्या होनी चाहिए?

आपको किसी भी रिकॉग्नाइज्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी है। ग्रेजुएशन में कम से कम 50 परसेंट नंबर होने चाहिए।

तो देर किस बात की, अगर आप बैंकिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका हाथ से जाने न दें। आज ही PDCC Bank की वेबसाइट पर जाएं और अप्लाई करें।

2025 में सरकारी नौकरी के लिए नए मौके आ रहे हैं। The Sootr लाया है latest Sarkari Naukri updates, जिसमें सेंट्रल गवर्नमेंट, स्टेट गवर्नमेंट, और पब्लिक सेक्टर की बड़ी जॉब ओपनिंग्स शामिल हैं। चाहे आपका इंटरेस्ट बैंकिंग, रेलवे, एसएससी, डिफेंस, सिविल सर्विस या bank job में हो, यहां आपको हर तरह की govt jobs 2025 के लेटेस्ट नोटिफिकेशन्स मिलेंगे। Sarkari Naukri की तैयारी शुरू करें और The Sootr के साथ सबसे तेज़ और सही जॉब अलर्ट्स पाएं।

ये खबरें भी पढ़ें....

UPSC इंजीनियरिंग सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा डेट सीट जारी, जानें कब से है एग्जाम

Reasoning Questions: अगर आप इन 10 सवालों को हल कर लेते हैं, तो आप हैं रीजनिंग के मास्टर!

सरकारी नौकरी: RPSC असिस्टेंट प्रोफेसर के 574 पदों भर्ती, फॉर्म में गलती सुधारने का आखिरी मौका

बोर्ड एग्जाम टॉपर कैसे बनें! यहां जानें 10 आसान स्टडी टिप्स जो आपको बनाएंगे क्लास का टॉपर





Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • Jobs
  • sarkari naukri
  • bank job
  • govt jobs 2025
  • Latest Sarkari Naukri
  • PDCC Bank
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड