CGSET 2024 एग्जाम के लिए आवेदन 13 मई से , 2 शिफ्ट में होगी परीक्षा

Ravi Singh | May 11, 2024, 18:55 IST
Share
CGSET 2024
CGSET 2024

छत्तीसगढ़ राज्य में सरकारी, निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता एजुकेशन परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। 13 मई से आवेदन शुरू होंगे।

Chhattisgarh. छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh ) राज्य के सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों, डिग्री कॉलेजों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती और कई जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) प्राप्त करने के लिए आयोजित की जाने वाली छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 ( Chhattisgarh State Eligibility Test 2024 ) का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। CG सेट परीक्षा 5 साल बाद होने वाली है। इससे पहले परीक्षा 2019 में हुई थी। छत्तीसगढ़ SET के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर 13 मई से 9 जून 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं।

क्वालिफिकेशन क्या है

असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए यूजीसी नेट या SET या पीएचडी पास होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़िए...

Indian Army में बीएससी नर्सिंग कोर्स के लिए 220 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

एग्जाम कब होंगे

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 7 जुलाई 2024 को होगी।
पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होगी। इसमें पेपर 1 का आयोजन किया जाएगा।
दूसरी शिफ्ट में पेपर 2 होगा।
दूसरी शिफ्ट सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होगी।

ये खबर भी पढ़िए...

UPSC NDA 1 एग्जाम का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें चेक

इन विषयों के एग्जाम

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 में 19 विषयों जैसे हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, भूगोल, फिजिकल साइंस, केमिकल साइंस, मैथमेटिकल साइंस, लाइफ साइंस, कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन, कॉमर्स, लॉ, संस्कृत, मनोविज्ञान, लाइब्रेरी साइंस और होम साइंस में के पेपर होंगे।

ये खबर भी पढ़िए..

100 से ज्यदा कॉलेजों में शुरू होंगे नए पीजी मेडिकल कोर्स

एग्जाम सेंटर

CGSET 2024 के लिए एग्जाम सेंटर अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, रायपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और जशपुर में बनाए जाएंगे।

आवेदन फीस

कैंडिडेट को 700 रुपए का भुगतान करना होगा। हालांकि, छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी सभी वर्गों के उम्मीदवारों को फीस नहीं देना है।

ये खबर भी पढ़िए..

AIIMS में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती, 67 हजार रुपए सैलरी

आवेदन प्रक्रिया

  • CGSET 2024 की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • डिटेल्स के साथ application भरें।
  • डॉक्यूमेंट की स्कैन कर कॉपी अपलोड करें।
  • सबमिट बटन पर Click करें।
  • प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024
  • Chhattisgarh State Eligibility Test 2024
लाड़ली बहना बहुत महंगी पड़ गई... सीएम बोले- मुख्यमंत्री बनते ही इतनी भारी मार पड़ेगी, पता नहीं था

By Sourabh Bhatnagar

लाड़ली बहना बहुत महंगी पड़ गई... सीएम बोले- मुख्यमंत्री बनते ही इतनी भारी मार पड़ेगी, पता नहीं था
भजनलाल शर्मा आज नगर निकायों के कामकाज पर करेंगे चर्चा, सीएम आवास पर होगी अहम बैठक

By Ashish Bhardwaj

भजनलाल शर्मा आज नगर निकायों के कामकाज पर करेंगे चर्चा, सीएम आवास पर होगी अहम बैठक
आज खंडवा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव: मेधावी छात्र-छात्राओं को देंगे स्कूटी, कई अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Amresh Kushwaha

आज खंडवा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव: मेधावी छात्र-छात्राओं को देंगे स्कूटी, कई अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मानसून की विदाई के साथ MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम: कहीं तेज धूप, तो कहीं हल्की बारिश और गुलाबी ठंड की दस्तक

By Amresh Kushwaha

मानसून की विदाई के साथ MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम: कहीं तेज धूप, तो कहीं हल्की बारिश और गुलाबी ठंड की दस्तक
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस

By Sanjay Dhiman

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल

By Ramanand Tiwari

पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल