CLAT 2025 : कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए 15 जुलाई से होंगे आवेदन, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Amresh Kushwaha | Published:
Share
Common Law Admission Test 2025
Common Law Admission Test 2025

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 का नोटिस जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन 15 जुलाई से शुरू होंगे। जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन...

Common Law Admission Test 2025 : लॉ कोर्सेज में एडमिशन लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने क्लैट 2025 परीक्षा के लिए नोटिस रिलीज कर दिया है।

जो कैंडिडेट्स इस साल की क्लैट परीक्षा देना चाहते हैं, वे क्लैट की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशनकर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...CBSE Board Compartment Exam 2024 Admit Card जारी, 15 से 22 जुलाई तक होगा एग्जाम

इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

नोटिस में दी जानकारी के मुताबिक कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन 15 जुलाई 2024 से शुरू होंगे। वहीं अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2024 है।

इस डेट पर होगा एग्जाम

क्लैट 2025 परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर 2024 के दिन किया जाएगा। जहां तक टाइमिंग की बात है तो एग्जाम एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच आयोजित होगा। ये भी जान लें कि इस परीक्षा के माध्यम से कैंडिडेट्स यूजी और पीजी दोनों ही कक्षाओं में प्रवेश पाते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...NEET UG की काउंसलिंग स्थगित, आज से होने थे रजिस्ट्रेशन

क्या है एलिजबिलिटी

क्लैट यूजी

क्लैट परीक्षा के आवेदन करने के लिए कैंडिडेट का कम से कम 45 परसेंट मार्क्स के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं आरक्षित श्रेणी के लिए ये 40 परसेंट है। जो कैंडिडेट्स इस साल 12वीं की परीक्षा देंगे, वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...PTET 2024 Counselling Schedule जारी, इस दिन से कर सकते हैं काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन

क्लैट यूजी

क्लैट पीजी के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किस मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 50 परेंसट मार्क्स के साथ एलएलबी की डिग्री ली हो। वहीं आरक्षित श्रेणी के लिए ये 45 परसेंट है। लॉ यूजी के आखिरी साल के कैंडिडेट भी आवेदन कर सकते हैं।

कितनी लगेगी फीस

क्लैट 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए आपको 4 हजार रुपए शुल्क देना होगा। वहीं आरक्षित श्रेणी के लिए शुल्क 3 हजार 500 रुपए है।

ये खबर भी पढ़िए...UPSC CSE Mains 2024 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 12 जुलाई है आवेदन की अंतिम तिथि

ऐसे करें अप्लाई

  • रजिस्ट्रेशन लिंक खुलने के बाद आवेदन करने के लिए सबसे पहले क्लैट की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  • यहां आपको एक्टिव होने के बाद CLAT 2025 नाम का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा, जिस पर आपको अपने डिटेल डालकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन कराएं, फीस जमा करें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स लगाकर फॉर्म सबमिट कर दें।
  • इसके बाद कंफर्मशन पेज को डाउनलोड कर लें और इसकी कॉपी निकालकर रख लें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • law
  • CLAT
  • clat exam 2025
  • CLAT 2025
  • Common Law Admission Test 2025
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर