UPSC CSE Mains 2024 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 12 जुलाई है आवेदन की अंतिम तिथि
Amresh Kushwaha | Jul 04, 2024, 16:45 IST
UPSC CSE Mains Form 2024
जिस भी कैंडिडे्टस ने यूपीएससी सिविल सेवा की प्रीलिम्स परीक्षा पास कर ली है अब वो मुख्य परीक्षा 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी ने इसके लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म रिलीज कर दिया है।
UPSC CSE Mains 2024 : संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए डिटेल आवेदन फॉर्म-1 ( DAF-1 ) रिलीज कर दिया है। वे कैंडिडेट्स जिन्होंने प्री परीक्षा पास कर ली है, वे अब मेन्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जा सकते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...UPSC Prelims Result 2024 : यूपीएससी परीक्षा के रिजल्ट जारी, जानें कब होगी मुख्य परीक्षा
यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा के लिए डैफ – 1 फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 12 जुलाई 2024 है। समय सीमा के अंदर ही सभी निर्देशों का पालन करते हुए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म भर दें। आपको बता दें कि 12 जुलाई को शाम 6 बजे के बाद एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।
ये खबर भी पढ़िए...SBI Recruitment 2024 के विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, 40 से 45 लाख सालाना तक है सैलरी
इस फॉर्म को भरने के लिए डेडलाइन का खास ख्याल रखें। इस बारे में कमीशन का साफ कहना है कि किसी प्रकार कि डिले बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और तय तारीख के बाद किसी के भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। डैफ – 1 या किसी दूसरे डॉक्यूमेंट को समय के अंदर ही सबमिट कर दें वर्ना सीएसई मेन्स परीक्षा के लिए आपकी पात्रता खत्म कर दी जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए...छात्रों को एक साथ डबल-डिग्री करने का सुनहरा मौका, 15 जुलाई है आवेदन की अंतिम तिथि
इस संबंध में कमीशन ने ये भी कहा है कि वे कैंडिडेट्स जो प्री परीक्षा में सफल हो गए हैं, उन्हें पहले खुद को वेबसाइट के संबंधित पेज पर रजिस्टर कराना होगा। इसके बाद ही वे ऑनलाइन डैफ – 1 भर सकते हैं। बता दें कि यूपीएससी सीएसई प्री परीक्षा के नतीजे 1 जून के दिन जारी हुए थे।
इस साल की यूपीएससी सीएसई परीक्षा के माध्यम से कुल 1056 वैकेंसी भरी जाएंगी। ये वैकेंसी विभिन्न सरकारी विभागों के लिए हैं। मोटे तौर पर समझें तो इसी परीक्षा को पास करके आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस और विभिन्न सेवाओं के लिए रैंक के मुताबिक कैंडिडेट का चयन होता है।
ये खबर भी पढ़िए...एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी में निकली नौकरी, जानें कैसे करें अप्लाई
यूपीएससी सीएसई मेन्स के दो भाग होते हैं। मेन्स एग्जाम और इंटरव्यू, दोनों के ही मार्क्स के आधार पर कैंडिडेट्स का फाइनल सेलेक्शन होता है या रैंक बनती है। हालांकि इंटरव्यू राउंड तक पहुंचने के लिए मेन्स परीक्षा पास करना जरूरी है।
ये खबर भी पढ़िए...UPSC Prelims Result 2024 : यूपीएससी परीक्षा के रिजल्ट जारी, जानें कब होगी मुख्य परीक्षा
क्या है अंतिम तिथि
ये खबर भी पढ़िए...SBI Recruitment 2024 के विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, 40 से 45 लाख सालाना तक है सैलरी
लेट फार्म स्वीकार नहीं होंगे
ये खबर भी पढ़िए...छात्रों को एक साथ डबल-डिग्री करने का सुनहरा मौका, 15 जुलाई है आवेदन की अंतिम तिथि
इस बात का रखें ध्यान
इतने पद भरे जाएंगे
ये खबर भी पढ़िए...एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी में निकली नौकरी, जानें कैसे करें अप्लाई
दो पार्ट में होगी आगे की परीक्षा
कैसे करें आवेदन
- संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- यूपीएससी सीएसई 2024 डीएएफ 1 के लिंक पर क्लिक करें।
- परीक्षा के नाम पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन कराएं।
- आवेदन फॉर्म को पूरा करने के लिए आवश्यक डिटेल भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- आवेदन फीस का भुगतान करने के लिए आगे बढ़ें।
- आवेदन फॉर्म जमा करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सेव कर लें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava