फ्री कोचिंग योजना: मुफ्त में करें UPPSC, NEET जैसी परीक्षा की तैयारी, नहीं लगेगी फीस

Manya Jain | Feb 10, 2025, 17:42 IST
Share
free-government-coaching-schemes-competitive-exams
free-government-coaching-schemes-competitive-exams

भारत में हर साल लाखों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग की हाई फीस कई छात्रों के लिए बाधा बनती है। लेकिन, आपकी इस समस्या के समाधान के लिए सरकार कई मुफ्त कोचिंग योजनाएं चलाती है।

भारत में हर साल लाखों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग की हाई फीस कई छात्रों के लिए बाधा बनती है।लेकिन आपकी इस समस्या के समाधान के लिए सरकार कई मुफ्त कोचिंग योजनाएं चलाती है।

इन योजनाओं का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सहायता प्रदान करना है। जिससे वे अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए बिना किसी परेशानी के प्रतियोगी परीक्षा तैयारी कर सकें.इन योजनाओं के माध्यम से छात्र जेईई, नीट, यूपीएससी जैसी परीक्षाओं की तैयारी मुफ्त में कर सकते हैं।

जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना

'जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना' दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई की है। इस योजना के तहत ओबीसी (OBC), एससी (SC), एसटी (ST) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को मुफ्त कोचिंग दी जाती है।

यह कोचिंग एसएससी (SSC), रेलवे (Railway), बैंक पीओ (Bank PO), डीएसएसएसबी (DSSSB) जैसी परीक्षाओं के लिए होती है। इस योजना का उद्देश्य इन वर्गों के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने में आर्थिक रूप से मदद करना है।

मुख्यमंत्री सुपर टैलेंटेड चिल्ड्रन कोचिंग योजना

दिल्ली सरकार द्वारा एक और पहल 'मुख्यमंत्री सुपर टैलेंटेड चिल्ड्रन कोचिंग योजना' चलाई जाती है। इस योजना के तहत नीट (NEET) और जेईई (JEE) जैसी कठिन परीक्षाओं की फ्री में तैयारी कराई जाती है।

इस योजना का उद्देश्य मेधावी छात्रों को उनकी पूरी क्षमता तक पहुंचने में सहायता करना है। इस योजना के माध्यम से छात्रों को हाई क्वालिटी वाली कोचिंग मुफ्त में मिलती है।

केरल सरकार की पहल

केरल सरकार ने भी एक बढ़िया पहल की है। जिसमें केरल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्नोलॉजी फॉर एजुकेशन (KITE) द्वारा संचालित कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों के 8 लाख से अधिक छात्रों को ग्रेजुएशन प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए मदद की जाती है।

इस पहल से सरकारी स्कूलों के छात्रों को हायर स्टडीज के लिए तैयार करना है। छात्रों को जरूरी संसाधन और मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।

पीएम ई-विद्या (PM e-Vidya)

'पीएम ई-विद्या' एक मुफ्त सरकारी कोचिंग उपलब्ध कराने की पहल है। इसमें 'आईआईटी पाल' (IIT PAL) और 'ई-अभ्यास' (e-Abhyas) जैसे प्रोग्राम शामिल हैं।

'ई-अभ्यास' जेईई (JEE) और नीट परीक्षा (NEET) की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है। यह छात्रों को उनकी जरुरत के अनुसार सीखने में मदद करता है।

'आईआईटी पाल' में आईआईटी (IIT) के प्रोफेसरों द्वारा तैयार किए गए लेक्चर उपलब्ध हैं। छात्र इन संसाधनों का उपयोग करके अपनी तैयारी को मजबूत कर सकते हैं।

ओडिशा सरकार की UPPSC कोचिंग योजना

ओडिशा सरकार ने 'यूपीएससी कोचिंग योजना' शुरू की है। इस योजना की मदद से ओडिशा के योग्य युवाओं को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग (Free Coaching Class) उपलब्ध कराई जाती है।

इसका उद्देश्य राज्य के छात्रों को सिविल सेवाओं में सफलता प्राप्त करने में मदद करना है। छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग और संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं।

अनुप्रति कोचिंग योजना

राजस्थान सरकार ने 'अनुप्रति कोचिंग योजना' (UPSC Free Coaching) की शुरूआत की है। इस योजना के तहत, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), विशेष पिछड़ा वर्ग (MBC) और बीपीएल (BPL) परिवारों के छात्रों को मुफ्त कोचिंग पढ़ाई जाती है।

यह कोचिंग आईआईटी (IIT), आईआईएम (IIM), सीपीएमटी (CPMT), इंजीनियरिंग (Engineering), मेडिकल (Medical) और एनआईटी (NIT) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए होती है।

इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।

ये खबर भी पढ़ें..

अमेरिका में कैसे करें पढ़ाई ? स्कॉलरशिप से लेकर एडमिशन तक, जानें सभी डिटेल्स

अब बिना NEET के भी पूरा होगा मेडिकल में करियर का सपना, ये कोर्स दिलाएंगे सफलता

THE University Ranking 2026: भारतीय संस्थानों की संख्या सबसे ज्यादा

CBSE 10वीं सेशन 2 की डेटशीट जारी, 15 मई से शुरू होंगे एग्जाम

Tags:
  • फ्री कोचिंग
  • नीट परीक्षा
  • UPSC Free Coaching
  • Free Coaching Class
  • प्रतियोगी परीक्षा तैयारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा