गांव की बेटी योजना से MP की बेटियों को सरकार करती है आर्थिक मदद, जानें कैसे करें आवेदन

Kaushiki | Apr 17, 2025, 14:21 IST
Share
Gaon Ki Beti Yojana
Gaon Ki Beti Yojana

मध्य प्रदेश सरकार की गांव की बेटी योजना के तहत 12वीं प्रथम श्रेणी पास ग्रामीण छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए हर महीनें छात्रवृत्ति मिलेगी। जानें जरूरी दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया।

Gaon Ki Beti Yojana: गांव की बेटी योजना मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक जरूरी पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है। इस योजना के तहत 12वीं कक्षा में फर्स्ट डिवीजन से पास करने वाली छात्राओं को 500 रुपए प्रतिमाह की दर से छात्रवृत्ति दी जाती है।

यह राशि 10 माह तक दी जाती है, जिससे छात्राओं को अपनी शिक्षा के खर्च में मदद मिलती है। योजना का उद्देश्य न केवल शिक्षा को बढ़ावा देना है, बल्कि इससे साक्षरता दर को बढ़ाना और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को भी सुदृढ़ करना है।

योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है। योजना के तहत 12वीं कक्षा में प्रथम श्रेणी से पास होने वाली बालिकाओं को 500 रुपए प्रति माह की छात्रवृत्ति दी जाएगी, जो उन्हें अपनी शिक्षा से संबंधित खर्चों में सहारा देगी।

इसके माध्यम से शिक्षा में सुधार, साक्षरता दर में वृद्धि और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा दिया जाएगा। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।

जरूरी जानकारी

  • योजना का नाम-Gaon Ki Beti Yojana
  • योजना शुरू होने की तिथि- 1 जून 2005
  • उद्देश्य-ग्रामीण लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना
  • आवेदन प्रक्रिया-ऑनलाइन
  • छात्रवृत्ति राशि-500 रुपए प्रति माह (10 माह तक)
  • आवेदन की अंतिम तिथि-जनवरी (अस्थायी तिथि)
  • सरकारी वेबसाइट- यहां क्लिक करें

योजना के लाभ

  • छात्रवृत्ति: 500 रुपए प्रतिमाह की छात्रवृत्ति 10 महीने तक दी जाएगी।
  • पारदर्शिता: इस योजना के तहत छात्रों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते।
  • साक्षरता दर में वृद्धि: योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में साक्षरता दर में सुधार होगा।
  • रोजगार अवसर: उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद छात्राओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिलेंगे।

गांव की बेटी योजना के नियम

  • स्थायी निवासी: छात्रा को मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • गांव में निवास: छात्रा को गांव में रहकर 12वीं कक्षा में 60% अंक के साथ पास होना चाहिए।
  • शासन/अशासन महाविद्यालय में अध्ययन: छात्रा किसी सरकारी या निजी महाविद्यालय में स्नातक कक्षा में पढ़ाई कर रही हो।अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।

जरूरी डाक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • समग्र आईडी
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • वर्तमान कॉलेज/ विश्वविद्यालय प्रमाण पत्र

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाएं।
  • "स्टूडेंट लॉगिन" पर क्लिक करें।
  • "रजिस्टर" पर क्लिक करके आवश्यक विवरण भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन सबमिट करें।
  • आवेदन (सरकारी योजनाएं)की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए "आवेदन स्थिति" पर क्लिक करें।
  • OTP से मोबाइल नंबर वेरीफाई करें।
  • E-KYC प्रक्रियापूरी करें।
  • छात्रा की व्यक्तिगत जानकारी भरें और फॉर्म सबमिट करें।
  • गांव की बेटी योजना आवेदनसफलतापूर्वक जमा करने के बाद, प्रिंटआउट निकालकर कॉलेज में जमा करें।
ये खबर भी पढ़ें...

Career in Sports : खेलकूद में हैं इंट्रेस्ट, तो स्पोर्ट्स में बना सकते हैं करियर

Career in Robotics: टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में है इंटरेस्ट, तो रोबोटिक्स में बना सकते हैं करियर

Career In Translation : लिखने और नई भाषाएं सीखने का है शौक, तो इस फील्ड में बनाएं करियर

Career in Blogging: ब्लॉगिंग और यूट्यूब से कैसे करें कमाई, यहां से लें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

Tags:
  • सरकारी योजनाएं
  • योजना
  • गांव की बेटी योजना
  • गांव की बेटी योजना आवेदन
  • गांव की बेटी योजना के नियम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच