GATE 2025 Answer Key Out : गेट आंसर-की हुई जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने GATE 2025 की आंसर-की जारी कर दी है। अब उम्मीदवार अपनी आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

author-image
Manya Jain
New Update
GATE ANSWER KEY RELEASE
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

GATE 2025 Answer Key Out : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने GATE 2025 की आंसर-की जारी कर दी है। अब उम्मीदवार अपनी आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर किसी परीक्षार्थी को किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति हो, तो वे 1 मार्च तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को 500 रुपये प्रति प्रश्न का शुल्क भी जमा करना होगा।

फरवरी में हुई थी परीक्षा

GATE 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में ली गई थी। इस परीक्षा का उद्देश्य इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री के लिए प्रवेश देना ही नहीं, बल्कि पीएसयू में नौकरी पाने का भी अवसर प्रदान करना है।

कैसे चेक करें Answer Key

  • GATE 2025 Answer Key चेक करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे। 
  • सबसे पहले, उम्मीदवारों को GATE 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद, होम पेज पर दिए गए लिंक ‘GATE 2025 Answer Key’ पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद, लॉगिन करना होगा और सबमिट करने पर आंसर-की का पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • आंसर-की डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवार अपनी आंसर-की की जांच कर सकते हैं।
  • अगर किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपत्ति हो, तो वह 1 मार्च तक दर्ज कर सकते हैं।

GATE answer key 2025 download link 

ये खबर भी पढ़ें...5 फरवरी को ही होगी GATE एग्जाम, SC ने खारिज की परीक्षा टालने वाली याचिका

19 मार्च को जारी होगा रिजल्ट

GATE 2025 Result 19 मार्च 2025 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार अपने परिणाम को अपनी नामांकन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके देख सकते हैं। स्कोरकार्ड 28 मार्च से 31 मई 2025 तक मुफ्त डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके बाद, उम्मीदवारों को अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए प्रति टेस्ट पेपर 500 रुपये का भुगतान करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें...आवास सहायता योजना : नहीं लगेगा हॉस्टल का किराया, सरकार उठाएगी पूरा खर्च

कटऑफ में बदलाव

GATE 2025 Answer Key से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि इस बार के कटऑफ स्कोर में कई बदलाव देखे गए हैं। उदाहरण के लिए, कंप्यूटर साइंस के लिए 27.6, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए 25.7, और केमिकल इंजीनियरिंग के लिए 25 निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, हर साल GATE परीक्षा से जुड़े परिणाम और कटऑफ में बदलाव होता है।

ये खबर भी पढ़ें...India's Top Engineering Colleges: यहां मिलेगा जेईई मेन के बिना बीटेक में एडमिशन

thesootr links

देश दुनिया न्यूज answer key . exam answer key गेट परीक्षा Exam News GATE  2025 एजुकेशन न्यूज