GATE 2026 का एग्जाम शेड्यूल हुआ जारी, 25 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Kaushiki | Aug 06, 2025, 10:04 IST
gate 2026 exam
GATE 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। यहां जानें जरूरी डेट्स, आवेदन शुल्क और परीक्षा कार्यक्रम। यह लेख इंजीनियरिंग पोस्ट-ग्रेजुएशन के इच्छुक छात्रों के लिए है।
एजुकेशन न्यूज: इंजीनियरिंग में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए ग्रेजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) एक सुनहरा अवसर है। हर साल की तरह इस साल भी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी इस परीक्षा का आयोजन कर रहा है।
इसके लिए नई वेबसाइट लॉन्च gate2026.iitg.ac.in कर दी गई है। यह परीक्षा शिक्षा मंत्रालय द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु और विभिन्न IITs के सहयोग से आयोजित की जाती है।
गेट 2026 परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 अगस्त, 2025 से शुरू होगी और इसकी अंतिम तिथि 25 सितंबर, 2025 है। यदि आप इस समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर पाते हैं, तो लेट फाइन के साथ आवेदन करने के लिए एक्सटेंडेड आवेदन विंडो की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर, 2025 तय की गई है।
ये खबर भी पढ़ें...SBI Internship यूथ को दे रहा फ्री AI और डिजिटल बैंकिंग में ट्रेनिंग करने मौका, इतनी मिलेगी सैलरी
गेट 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि कौन अप्लाई कर सकता है और कितनी फीस लगेगी।
👩👦👨👩👧👧
इसके लिए नई वेबसाइट लॉन्च gate2026.iitg.ac.in कर दी गई है। यह परीक्षा शिक्षा मंत्रालय द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु और विभिन्न IITs के सहयोग से आयोजित की जाती है।
जरूरी डेट
परीक्षा के कार्यक्रमगेट 2026 की परीक्षा इन डेट्स पर आयोजित की जाएगी:
|
एप्लीकेशन फी डिटेल्स
- गेट 2026 के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग है।
- आवेदन करते समय, उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करना होगा।
- महिला/SC/ST/PwD उम्मीदवार: हर टेस्ट पेपर के लिए ₹1000 (लेट फाइन के साथ ₹1500)
- अन्य सभी उम्मीदवार (इसमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं): हर टेस्ट पेपर के लिए ₹2000 (लेट फाइन के साथ ₹2500)
GATE 2026 की पूरी डेट लिस्ट
- रजिस्ट्रेशन: सोमवार, 25 अगस्त, 2025
- लास्ट डेट: बृहस्पतिवार, 25 सितंबर, 2025
- विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि (Last Date to Apply with Late Fee): सोमवार, 6 अक्टूबर, 2025
- एग्जाम डेट्स: शनिवार और रविवार, 7, 8, 14, 15 फरवरी, 2026
- रिजल्ट: बृहस्पतिवार, 19 मार्च, 2026
- New Website: gate2026.iitg.ac.in
एलिजिबिलिटी
- वे (इंजीनियरिंग छात्र)छात्र जो अभी किसी भी स्नातक डिग्री (undergraduate degree) प्रोग्राम के तीसरे या उससे ऊपर के साल में पढ़ रहे हैं।
- जिन्होंने इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स या ह्यूमनिटीज में अपनी डिग्री पूरी कर ली है।
- अगर आप इन शर्तों को पूरा करते हैं, तो आप गेट 2026 का एग्जाम दे सकते हैं।
गेट परीक्षा क्या है
GATE (Graduate Aptitude Test in Engineering) एक नेशनल-लेवल की परीक्षा है, जो छात्रों की इंजीनियरिंग (इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन), टेक्नोलॉजी, साइंस, आर्किटेक्चर और ह्यूमनिटीज के अंडरग्रेजुएट सब्जेक्ट्स की समझ का इवेलुएट करती है। गेट स्कोर के कई फायदे हैं। इससे
आप स्नातकोत्तर (post-graduate) और डॉक्टरेट प्रोग्राम्स में एडमिशन ले सकते हैं।
कई पब्लिक सेक्टर के अंडरटेकिंग (PSUs) भी रिक्रूटमेंट के लिए गेट स्कोर का इस्तेमाल करते हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
👩👦👨👩👧👧
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari