Google Internship 2025: गूगल दे रहा इंटर्नशिप का शानदार मौका, जल्दी करें अप्लाई

Kaushiki | Mar 19, 2025, 10:30 IST
Share
google internship
google internship

गूगल इंटर्नशिप 2025 के लिए अभी आवेदन करें और तकनीकी दुनिया के सबसे बड़े नाम के साथ अपने करियर की शुरुआत करें! यह एक पेड इंटर्नशिप है, जो सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के लिए है।

Google Internship 2025: गूगल, दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी, अब छात्रों को इंटर्नशिप करने का शानदार मौका दे रही है। गूगल इंटर्नशिप 2025 उन छात्रों के लिए है, जो कंप्यूटर साइंस या संबंधित क्षेत्रों में पीएचडी कर रहे हैं। यदि आप कंप्यूटर साइंस या रिलेटेड टॉपिक्स में PhD कर रहे हैं, तो यह इंटर्नशिप आपके लिए है।

गूगल की इंटर्नशिप में आपको सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का असली एक्सपीरियंस मिलेगा। यह मौका उन छात्रों के लिए है, जो टेक्नोलॉजी की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते हैं। गूगल में इंटर्नशिप करने से आपको न केवल टेक्निकल नॉलेज मिलेगा, बल्कि आप एक अंतरराष्ट्रीय स्तर (International Baccalaureate) पर काम करने के एक्सपीरियंस से भी बेनिफिट होंगे।

ये खबर भी पढ़ें... Time Management 888 Rule : ये रूल करेगा आपकी वर्क और स्टडी लाइफ को बैंलस

इंटर्नशिप की टेन्योर और सैलरी

गूगल में यह इंटर्नशिप 12 से 14 हफ्तों तक चलेगी। यह पेड इंटर्नशिप है, जिसका मतलब है कि आपको इसके लिए पैसे मिलेंगे। हालांकि अभी तक गूगल ने सैलरी की पूरी जानकारी नहीं दी है, लेकिन गूगल के फुल-टाइम कर्मचारियों के लिए वेतन 94 लाख से 1.26 करोड़ रुपए तक होता है, जो इस इंटर्नशिप को और भी अट्रैक्टिव बनाता है।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

यह इंटर्नशिप भारत के छात्रों के लिए है, जो अमेरिका में कंप्यूटर साइंस या रिलेटेड टॉपिक्स में PhD कर रहे हैं। तो ऐसे में अगर आपके पास C, C++, Java या Python जैसी भाषाओं में कोडिंग करने का एक्सपीरियंस है, तो यह इंटर्नशिप आपके लिए है।

इसके अलावा, आपको डेटा संरचनाएं (data structures) और एल्गोरिदम (algorithm) का भी अच्छा ज्ञान होना चाहिए, जो आपने अपनी पढ़ाई या किसी प्रोजेक्ट में सीखा हो।

ये खबर भी पढ़ें...Amazon Internship 2025: अमेजन दे रहा वर्चुअल इंटर्नशिप का मौका, जल्दी करें एप्लाई

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

  • गूगल की ऑफिशियल वेबसाइट www.google.com पर जाएं।
  • करियर सेक्शन में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग इंटर्न, PhD, समर 2025 टैब पर क्लिक करें।
  • अपना अपडेटेड CV और ट्रांसक्रिप्ट (अंग्रेजी में) अपलोड करें।
  • आवेदन करते समय ‘डिग्री स्टेटस’ के तहत ‘नाउ अटेंडिंग’ चुनें।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च 2025 है, इसलिए जल्दी से अप्लाई करें।

गूगल के बारे में जानकारी

गूगल एक इंटरनेट बेस्ड टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो दुनिया भर में सबसे प्रोमिनेन्ट और फेमस सर्च इंजन (search engine) के रूप में जानी जाती है। गूगल की मेंन सर्विसेज में इंटरनेट सर्च, ईमेल (Gmail), मैप्स (Google Maps), वीडियो शेयरिंग (YouTube), क्लाउड स्टोरेज (Google Drive) और अन्य कई ऐप्स और सेवाएं शामिल हैं।

गूगल का मेन ऑब्जेक्टिव है, दुनिया की जानकारी को आर्गनाइज्ड करना और उसे यूनिवर्सल फॉर्म से यूजफुल और एक्सेसिबल बनाना। गूगल का मेन प्रोडक्ट गूगल सर्च है, जो यूजर्स को इंटरनेट पर जानकारी ढूंढने में मदद करता है। इसके अलावा, गूगल ने समय के साथ अलग-अलग प्रोडक्ट्स और सेवाओं को एडवांस्ड किया, जैसे कि Android, Google Chrome, Google Photos, और Google Assistant।

ये खबर भी पढ़ें...Study Abroad : 12वीं के बाद विदेश में पढ़ाई कैसे करें, यहां पढ़ें पूरी गाइडलाइन्स

गूगल का सीईओ (CEO)

गूगल के प्रेजेंट सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) हैं। वह 2015 में गूगल के सीईओ बने थे। सुंदर पिचाई भारत के चेन्नई शहर से हैं और उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई की है। वह गूगल के पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के भी सीईओ हैं।

गूगल का हेडक्वार्टर (Headquarters)

गूगल का हेडक्वार्टर माउंटेन व्यू (Mountain View), कैलिफोर्निया, अमेरिका में स्थित है। इसे गूगलप्लेक्स (Googleplex) के नाम से भी जाना जाता है। यह गूगल का सबसे बड़ा और प्रमुख कार्यालय है, जहां से कंपनी के मुख्य फैसले और रणनीतियां (Key decisions and strategies) बनती हैं।

ये खबर भी पढ़ें...PM Internship Scheme : युवाओं के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा आसान, ऐप हुआ लॉन्च

FAQ

  1. गूगल इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?
    गूगल इंटर्नशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च 2025 है। इसके बाद, गूगल एप्लीकेशन लिंक को बंद कर सकता है।
  2. गूगल इंटर्नशिप में चयन होने पर हमें कहां काम करने का मौका मिलेगा?
    चयनित उम्मीदवारों को गूगल के किसी भी ब्रांच ऑफिस में इंटर्न के रूप में काम करने का मौका मिलेगा।
  3. गूगल इंटर्नशिप के लिए कौन-सी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया चाहिए?
    गूगल इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवार को कंप्यूटर साइंस या संबंधित क्षेत्रों में PhD करना जरूरी है। इसके अलावा, कोडिंग और डेटा संरचनाओं का ज्ञान होना चाहिए।

thesootr links

गूगल इंटर्नशिप सैलरी | गूगल करियर | internship opportunity | एजुकेशन न्यूज | latest news

Tags:
  • एजुकेशन न्यूज
  • Google
  • latest news
  • गूगल
  • गूगल करियर
  • गूगल इंटर्नशिप सैलरी
  • गूगल इंटर्नशिप 2025
  • internship opportunity
  • google internship
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज