पढ़ाई में कैसे करें एक्सेलेंस, हार्वर्ड की स्टडी ने बताए अच्छे छात्र के गुण

thesootr Desk | Apr 23, 2026, 16:54 IST
Share
study tips
study tips

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने अपने प्रोफेसरों से यह जानने के लिए सवाल किए कि एक अच्छा छात्र कौन होता है और उसमें क्या गुण होने चाहिए। स्टडी में जिज्ञासा, नैतिकता, सोचने की क्षमता और समय प्रबंधन के महत्व को बताया गया। साथ ही टॉपर्स ने 9 अहम मंत्र साझा किए।

आज के समय में छात्रों के लिए प्रतियोगिता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हर कोई एक अच्छा छात्र बनने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए छात्र यूट्यूब ट्यूटोरियल्स से लेकर टॉपर्स के इंटरव्यू (टॉपर सक्सेस स्टोरी)तक देखते हैं। लेकिन हर इंसान की प्रतिभा और पढ़ाई के तरीके में फर्क होता है, इसलिए छात्रों को यह समझ नहीं आता कि उन्हें क्या करना चाहिए। लेकिन अब दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान हार्वर्ड ने अपनी स्टडी से इस कंफ्यूजन को भी दूर कर दिया है।

क्या होते हैं अच्छे छात्र के गुण

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने हाल ही में अपने कॉलेज में पढ़ाने वाले विभिन्न विषयों के प्रोफेसरों से कुछ प्रश्न पूछे थे। सवाल थे- एक अच्छा छात्र कौन होता है? उसमें क्या-क्या गुण होने चाहिए?

हार्वर्ड ने स्टडी को प्रकाशित भी किया। स्टडी में पाया गया कि एक अच्छे छात्र में जिज्ञासा, नैतिकता, और सोचने की क्षमता होनी चाहिए। इसके साथ-साथ सही समय पर काम शुरू करना और उसे खत्म करने की समझ भी एक अच्छे छात्र की पहचान है। हार्वर्ड के अलग-अलग क्षेत्रों के प्रोफेसरों ने यह भी बताया कि मेडिकल, लॉ, और साइंस जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए किन गुणों को विकसित करने की जरूरत है।

अच्छे छात्रों के ये 5 गुण

WhatsApp
WhatsApp


1. प्रो. टीना ग्रोटजर के मुताबिक, 'अच्छे छात्र' स्कूल की अपेक्षाओं को पूरा करते हैं और अच्छे ग्रेड लाते हैं। लेकिन 'अच्छे सीखने वाले' खोज के जुनून से प्रेरित होते हैं।

2. वहीं प्रो. युहुआ वांग के हिसाब से अच्छे छात्र असहमति को गंभीरता से लेते हैं। ध्यान से सुनते हैं, दूसरों को समझने की कोशिश करते हैं और सोच-समझकर उत्तर देते हैं।

3. प्रो. देहिया उमुरा तर्क और निष्कर्ष को जरूरी गुण मानती हैं। जो छात्र विचारों को स्पष्ट तर्कों और निष्कर्षों के साथ पेश कर सकते हैं, वे विषय को बेहतर समझते (study) हैं और दूसरों को समझाने में माहिर होते हैं।

4. प्रो. जेकब बारंडेस ने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की समझ विकसित करने का सुझाव दिया। यह समझना महत्वपूर्ण कौशल है कि कब उनका काम पर्याप्त हो गया, एक प्रोजेक्ट कब समाप्त करना है और अगले पर कब बढ़ना है।

5. हेनरीक सी. बेशे के हिसाब से अच्छे छात्र खुद को उच्च नैतिक मानकों पर रखते हैं। वे अपना हर काम पूरी ईमानदारी के साथ करते हैं और अपने साथियों का विश्वास जीतते हैं। वे नकल नहीं करते या शॉर्टकट नहीं अपनाते। इनमें निरंतर एक जिज्ञासा रहती है।

साइंस, लॉ, मेडिकल और डिजाइन में ऐसे करें एक्सेल

हार्वर्ड के अलग-अलग क्षेत्रों के प्रोफेसरों ने यह भी बताया कि मेडिकल, लॉ, और साइंस जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए किन गुणों को विकसित करने की जरूरत है।

Chat
Chat


यूपीएससी, जेईई, नीट और बोर्ड टॉपर्स ने दिए 9 बड़े मंत्र

इसके साथ ही हम आपके लिए 9 जरूरी मंत्र भी लाए हैं। ये वही मंत्र हैं जिन्हें अपनाकर छात्रों ने देश के बड़े से बड़े प्रतियोगी परीक्षाओं (UPSC, JEE,NEET) में टॉप किया है।

Chat
Chat


यें खबरे भी पढ़ें...

Mpbse Result : किसी की मां ने कपड़े सिलकर पढ़ाई कराई तो किसी के पिता ने मजदूरी, देखें 12वीं बोर्ड टॉपर्स के संघर्ष की कहानी

इंदौर में स्कूल शिक्षा विभाग में 2.47 करोड़ का घोटाला, अतिथि शिक्षक भी शामिल

क्या आप हैं पोस्ट ग्रेजुएट? तो UPSSSC Recruitment 2026 में करें अप्लाई, 1 लाख तक सैलरी

मंडी बोर्ड भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को; हजारों अभ्यर्थी होंगे शामिल, सख्त ड्रेस कोड लागू



Tags:
  • हार्वर्ड यूनिवर्सिटी
  • UPSC
  • NEET
  • JEE
  • study
  • टॉपर सक्सेस स्टोरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज