अब गेट स्कोर से वायुसेना में मिलेगी डायरेक्ट एंट्री, जानें AFCAT New Rules

Kaushiki | May 28, 2026, 13:21 IST
Share
AFCAT New Rules
AFCAT New Rules

भारतीय वायुसेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब गेट (GATE) स्कोर धारकों को बिना लिखित परीक्षा के डायरेक्ट एंट्री मिलेगी। इसके साथ ही ग्राउंड ड्यूटी और सिलेबस के नियमों को भी बदल दिया गया है।

Indian Air Force Recruitment:इंडियन एयरफोर्स में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। वायुसेना ने इस साल अपने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) के नियमों में कुछ जरूरी बदलाव किए हैं।

ये नए नियम इंजीनियरिंग पास कर चुके छात्रों और टेक्निकल बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के करियर को एक बेहतरीन एजुकेशनल बूस्ट देने वाले हैं। अब वायुसेना में न सिर्फ डायरेक्ट एंट्री का मौका मिलेगा। बल्कि सिलेबस और नौकरी की सुरक्षा को लेकर भी बड़े फैसले लिए गए हैं।

इन नए नियमों के आने से इंजीनियरिंग पास कर चुके छात्रों को काफी फायदा होने वाला है। अगर आप भी एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी AFCAT 2026 (AFCAT New Rules) परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।

पहले के नियम क्या थे

पहले भारतीय वायुसेना में टेक्निकल और ग्राउंड ड्यूटी के पदों पर पुरुष और महिला उम्मीदवारों की भर्ती मेनली शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के माध्यम से की जाती थी। इसके तहत अधिकारी एक निश्चित समय (जैसे 10 या 14 वर्ष) तक ही अपनी सेवा दे पाते थे। लेकिन अब नए नियमों के तहत ग्राउंड ड्यूटी में दोनों के लिए परमानेंट कमीशन की वैकेंसी शुरू की गई है।

इसका सीधा मतलब यह है कि अब इस पद पर चयनित होने वाले युवा अपनी इच्छा से रिटायरमेंट की पूरी उम्र तक वायुसेना में अधिकारी के रूप में बने रह सकते हैं और देश की सेवा कर सकते हैं। बदलती जरूरतों को देखते हुए अपने सिलेबस में बड़े बदलाव किए हैं।

टेक्निकल ब्रांच की बात करें तो अब इसमें एआई, डेटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी जैसे आधुनिक 94 विषयों को शामिल किया गया है। वहीं सामान्य परीक्षा के इसके विपरीत, साल 2025 के पुराने सिलेबस में शामिल क्लॉक्स टॉपिक को अब पूरी तरह से हटा दिया गया है।

गेट स्कोर वालों को डायरेक्ट एंट्री कैसे मिलेगी

बिना लिखित परीक्षा डायरेक्ट एंट्री वायुसेना ने इस साल से टेक्निकल ब्रांच के नियमों को आसान बना दिया है। अब जिन उम्मीदवारों के पास वैलिड गेट (GATE) स्कोर होगा, उन्हें लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी।

यह नियम एयरोनॉटिकल इंजीनियर इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल दोनों ब्रांच के लिए लागू किया गया है। इन छात्रों को अब सीधे एयरफोर्स सिलेक्शन बोर्ड के इंटरव्यू के लिए कॉल किया जाएगा। इससे उनका समय काफी बचेगा।

इंजीनियरिंग के कौन से नए विषयों को भर्ती में शामिल किया गया है

इंजीनियरिंग विषयों का दायरा बढ़ा वायुसेना ने अब टेक्निकल भर्ती के लिए जरूरी विषयों की लिस्ट को बड़ा कर दिया है। अब इस परीक्षा के लिए कुल 94 विषय मान्य कर दिए गए हैं।

इस बदलाव के तहत अब आधुनिक टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों को भी शामिल किया गया है। अब एआई (AI), डेटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी पढ़ने वाले छात्र भी आवेदन कर सकेंगे। इससे एयरफोर्स को नए जमाने के एक्सपर्ट्स मिलेंगे।

ग्राउंड ड्यूटी वाले कर्मचारियों के लिए नया नियम

अब मिलेगा परमानेंट कमीशन पहले एयरफोर्स की टेक्निकल ब्रांच में पुरुष और महिलाओं की भर्ती शॉर्ट सर्विस कमीशन से होती थी। लेकिन अब ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल में परमानेंट कमीशन की शुरुआत की गई है।

इसका मतलब है कि अब चुने गए युवा रिटायरमेंट की उम्र तक अपनी सेवा दे सकेंगे। यह नौकरी की सुरक्षा के लिहाज से एक बहुत ही बेहतरीन कदम माना जा रहा है।

एयरफोर्स परीक्षा के सिलेबस में नए टॉपिक

सिलेबस में बदलाव और नए टॉपिक्स वायुसेना ने इस साल परीक्षा के सिलेबस को भी थोड़ा बदल दिया है। गणित के विषय में अब कुछ नए और जरूरी टॉपिक्स को जोड़ा गया है।

अब छात्रों को Heights and Distances, Statistics, Mean, Median and Mode जैसे टॉपिक्स पढ़ने होंगे। इसके अलावा स्क्वायर रूट, क्यूब रूट और एलसीएम जैसे जरूरी चैप्टर भी सिलेबस का हिस्सा बनाए गए हैं।

आवेदन करने की आखिरी तारीख

Indian Air Force apply: एयर फाॅर्स की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अभी पूरी तरह से जारी है। योग्य उम्मीदवार आने वाली 19 जून तक ऑफिशियल वेबसाइट https://careerairforce.gov.in/ पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन आने वाली 8 अगस्त को किया जाएगा।

उम्मीदवारों के लिए 12वीं में गणित और फिजिक्स के साथ कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। इसके अलावा ग्रेजुएशन या इंजीनियरिंग की डिग्री में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया के बाद चुने गए युवाओं को ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

Career Options After 12th: 12वीं के बाद क्या करें, कंफ्यूज हैं तो ये रहा गाइडेंस

Career in Freelancer: अगर फ्रीलांसिंग में बनाना चाहते हैं करियर, तो ऐसे करें इसकी शुरुआत

Career Tips: करियर ग्रोथ के लिए नई स्किल्स सीखना जरूरी, जानें करियर बूस्टिंग की सीक्रेट ट्रिक

Career tips: अपने इंटरेस्ट के मुताबिक चुनना है सही स्ट्रीम, तो इन पैरामीटर्स को जरूर करें ट्राई

Tags:
  • Indian Air Force
  • इंडियन एयरफोर्स
  • भारतीय वायुसेना
  • Indian Air Force apply
  • Indian Air Force Recruitment
  • AFCAT 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा