ICSE- ISC ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे करें चेक

Dolly patil | May 06, 2024, 10:22 IST
Share
ICSE RESULT
ICSE RESULT

इस साल स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंटल एग्जाम देने का मौका नहीं दिया जाएगा। वहीं अगर कोई स्टूडेंट अपने मार्क्‍स में सुधार करना चाहता है, तो उसे इंप्रूवमेंट एग्जाम के लिए अप्‍लाई करना होगा।

BHOPAL. काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेटएग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE 10वीं और ISC 12वींका रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट https://cisce.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस साल परीक्षा में करीब 2.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जानकारी के मुताबिक आईसीएसई की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 मार्च तक चली थीं। 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 2 अप्रैल तक चली थीं। इस साल ICSCE 10th में कुल 99.47 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।इसी के साथ 12th में 98.15 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। हालांकि इससाल आईसीएसई बोर्ड ने टॉपर लिस्ट जारी नहीं की है।

ये खबर भी पढ़िए...

ICSE- ISC बोर्ड रिजल्ट की डेट हुई घोषित, इस साल नहीं होंगे कोई कंपार्टमेंट एग्जाम

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ( CISCE ) बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्‍ट आज यानी 6 मई को जारी होने वाले हैं। वहीं रिजल्ट आज सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। इसी के साथ परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

कैसे देखे CISCE रिजल्ट

आप CISCE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

रिजल्ट पेज पर जाएं और रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

फिर ICSE/ISC में से CISCE कोस कोड को चुनें।

अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ सब्मिट करें।

इसके बाद रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

क्या इस साल भी होंगे कंपार्टमेंट एग्जाम

जानकारी के मुताबिक इस साल स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंटल एग्जाम देने का मौका नहीं दिया जाएगा। वहीं अगर कोई स्टूडेंट अपने मार्क्‍स में सुधार करना चाहता है, तो उसे इंप्रूवमेंट एग्जाम के लिए अप्‍लाई करना होगा। हालांकि इंप्रूवमेंट एग्जाम सिर्फ 2 सब्जेक्ट में ही दे सकेंगे।

2 पेपर हुए थे स्थगित

दरअसल इस साल CISCE की बोर्ड परीक्षाओं में दो पेपर स्थगित हुए थे। वहीं ICSE 10वीं का केमेस्‍ट्री का पेपर 26 फरवरी को होना वाला था, लेकिन 21 मार्च तक के लिए स्थगित किया गया था। इसी के साथ एक एग्‍जाम सेंटर पर प्रशन पत्र (question paper ) का पैकेट 'खो जाने' की सूचना मिलने के बाद ISC 12वीं का साइकोलॉजी का पेपर भी स्थगित किया गया था। वहीं 12वीं की परीक्षा 27 मार्च को होने वाली थी जिसे 4 अप्रैल को आयोजित करवाया गया था।

ये खबर भी पढ़ें...कॉमेडियन का नेटफ्लिक्स शो हुआ फ्लॉप, 2 महीने में बंद होने जा रहा है The Great Indian Kapil Show

MP : चुनाव के बीच BJP के विरोध में उतरी करणी सेना

T20 विश्व कप 2024 : टीम इंडिया 21 मई को अमेरिका के लिए होगी रवाना

लोकसभा चुनाव 2024 : पिछली लोकसभा से दोगुना इस साल चुनावी खर्च

पिछले साल लड़कियों के पास होने का प्रतिशत था ज्यादा

जानकारी के मुताबिक 2023 में 12वीं कक्षा में स्टूडेंट्स के पास होने का प्रतिशत 96.93% था। इसी के साथ परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। वहीं पिछले साल 12वीं क्लास में लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 98.01% था। इसी के साथ लड़कों के पास होने का प्रतिशत 95.96% था।

यहां करें चेक

results.cisce.org

Tags:
  • CISCE
  • CISCE  रिजल्ट
  • कंपार्टमेंट एग्जाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि