अब IGNOU से भी कर सकेंगे होम साइंस में पोस्टग्रेजुएशन, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

Kaushiki | Jun 16, 2025, 12:38 IST
Share
IGNOU HOME SCIENCE PG
IGNOU HOME SCIENCE PG

IGNOU ने होम साइंस में अपना पहला मास्टर कोर्स शुरू किया है। यह कोर्स समाजिक और व्यवहारिक बदलाव, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, जेंडर मेनस्ट्रीमिंग और अन्य समाजिक विकास को कवर करेगा।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने होम साइंस में अपना पहला मास्टर कोर्स शुरू किया है। यह कोर्स छात्रों को सोशल और बिहेवियरल चेंज, मैटरनल और चाइल्ड हेल्थ, जेंडर मेनस्ट्रीमिंग, कम्युनिटी रिसर्च और होम साइंस के अन्य इंटरडिसिप्लिनरी आस्पेक्ट की गहरी समझ देगा।

यह कोर्स विशेष रूप से उन छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है, जो समाजिक कार्य, विकास संचार, वकालत, संसाधन जुटाना और अन्य समाजिक विकास से जुड़े पहलुओं में रुचि रखते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को कम्युनिटी डेवलपमेंट, हेल्थ और सोशल इम्प्रूवमेंट में साइंटिफिक नॉलेज को लागू करने का गाइडेंस देना है।

ये खबर भी पढ़ें...सपनों को देनी है उड़ान तो ये Women Oriented Career ऑप्शन रहेंगे बेस्ट, ऐसे करें शुरुआत

कौन कर सकता है आवेदन

होम साइंस, कम्युनिटी साइंसेज, सोशल साइंसेज, बिहेवियरल साइंसेज, या साइंसेज में ग्रेजुएट छात्र इस कोर्स में आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, साइंस बैकग्राउंड वाले छात्र भी इस कोर्स से लाभ उठा सकते हैं।

यह उन्हें वैज्ञानिक ज्ञान को समुदाय विकास में लागू करने की दिशा में मार्गदर्शन करेगा। इस मास्टर डिग्री कार्यक्रम की वार्षिक फीस सात हजार रुपए है, जिसमें रजिस्ट्रेशन और डेवलपमेंट फीस भी शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें... Career in Sports : खेलकूद या गेम्स में है इंट्रेस्ट, तो स्पोर्ट्स में बना सकते हैं करियर

आवेदन प्रक्रिया

  • इच्छुक अभ्यर्थी IGNOU के समर्थ पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • इस कोर्स की डिटेल जानकारी के लिए छात्र दिए गए लिंक IGNOU पर भी जा सकते हैं।

संपर्क जानकारी

  • अगर इस कोर्स से संबंधित कोई जानकारी चाहिए, तो छात्र IGNOU के कोर्स समन्वयक से संपर्क कर सकते हैं।
  • प्रो. हीना के. बिजली: heenakbijli@ignou.ac.in
  • डॉ. मीनू वर्मा: meenuverma@ignou.ac.in
ये खबर भी पढ़ें... क्या है Law Information Career? जानें इस फील्ड में करियर बनाने की पूरी डिटेल गाइडलाइन्स

IGNOU क्या है

IGNOU (इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय) भारत का एक बड़ा विश्वविद्यालय है जो डिस्टेंस एजुकेशन (ऑनलाइन और ऑफलाइन) प्रदान करता है।

यहां पर छात्रों को कई प्रकार के कोर्स और डिग्री प्रोग्राम मिलते हैं, जैसे कि ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स। यह उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो अपनी पढ़ाई घर से करना चाहते हैं या नियमित कक्षाओं में नहीं जा सकते।

ये खबर भी पढ़ें... Career Options After 12th: हर फील्ड में है शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म करियर ऑप्शन, जानें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

ignou University | Home Science College | Indira Gandhi National Open University | एजुकेशन न्यूज

Tags:
  • एजुकेशन न्यूज
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय
  • Indira Gandhi National Open University
  • Home Science College
  • ignou
  • ignou University
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा