/sootr/media/media_files/LL9K4OQUvyx4jMHcxTap.jpg)
ज्वाइंट एडमिशन कमिटी ने भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान योग्यता परीक्षा ( IAT ) 2024 का एडमिट कार्ड हालही में जारी कर दिया है। इसी के साथ जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे IISER की आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए शामिल होने वाले हैं, उन्हें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। IISER IAT 2024 का आयोजन 9 जून को IISER में चार वर्षीय BS और पांच वर्षीय BS-MS डुअल डिग्री प्रोग्रामों में एडमिशन के लिए किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम के रूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड पर लिखा होगा पता
जानकारी के मुताबिक एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का पता लिखा होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में लिखे पते पर उपस्थित होना होगा। छात्रों को परीक्षा के दिन परीक्षा हॉल में अपना एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है।
IISER IAT Admit Card 2024 ऐसे करें डाउनलोड
- IISER IAT की आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर जाएं।
- फिर उस लिंक पर क्लिक करें, जहां IISER IAT Admit Card 2024 लिखा हो।
- लॉगिन क्रेडेंशियल और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसे सेव कर लें।
इसके आलावा एडमिट कार्ड इस लिंक https://cdn.digialm.com//EForms के जरिए भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा में क्या पूछा जाएगा
परीक्षा में 60 MCQ शामिल हैं। इनमें बायोलॉजी, केमेस्ट्री, मैथ्स और फिजिक्स से 15-15 प्रश्न शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक परीक्षा की अवधि 180 मिनट होगी और इसमें कुल 240 अंक होंगे। मार्किंग स्कीम के अनुसार उम्मीदवारों को सही उत्तर (+1) के लिए एक-एक अंक दिया जाएगा. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक (-1) काटा जाएगा. बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
विधानसभा चुनाव 2024 : अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत