GATE 2025 परीक्षा के लिए 24 अगस्त से होंगे आवेदन शुरू, जानें कब तक भर सकेंगे फॉर्म

Amresh Kushwaha | Jul 24, 2024, 11:13 IST
Share
GATE 2025
GATE 2025

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की ने गेट 2025 परीक्षा का कंप्लीट शेड्यलू रिलीज कर दिया है। जानिए कब होगा एग्जाम, कब तक कर सकते हैं आवेदन...

IIT GATE 2025 Schedule: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की ( IIT Roorkee ) की ने गेट 2025 एग्जाम के लिए आवेदन तिथियां घोषित कर दी हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स 24 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस साल गेट परीक्षा देने की योजना बना रहे हैं, वे 24 अगस्त से ऑफिशियल वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...एमपी में स्कूल एडमिशन में बड़ी राहत, नर्सरी, केजी और पहली कक्षा के लिए निर्धारित आयु सीमा में छूट

जानें क्या है आवेदन की अंतिम तिथि

शेड्यूल में दी जानकारी के मुताबिक गेट 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 24 अगस्त 2024 से शुरू होंगे। वहीं अप्लाई करने की लास्ट डेट 26 सितंबर 2024 है। आप इस तारीख तक बिना लेट फीस के फॉर्म भर सकते हैं, जबकि लेट फीस के साथ फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर 2024 है।

ये खबर भी पढ़िए...NEET UG Result 2024 दोबारा हुआ घोषित, जानें कैसे कर सकते हैं चेक

इस दिन होगा एग्जाम

गेट 2025 परीक्षा का आयोजन 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 के दिन किया जाएगा। जो कैंडिडेट्स सफलतापूर्वक आवेदन कर लेंगे, उन्हें परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। एग्जाम से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे। इस बारे में जानकारी पाने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in विजिट करते रहें।

ये खबर भी पढ़िए...CUET UG 2024 री-एग्जाम की आंसर-की रिलीज, जानें कैसे कर सकते हैं चेक

ऐसे करें परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाना होगा।
  • यहां आपको GATE 2025 Registration लिंक दिखेगा। इस पर क्लिक करें।
  • ये भी जान लें कि यह लिंक आपको 24 अगस्त को देखने को मिलेगा।
  • लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको अपनी जरूरी इंफॉर्मेशन देते हुए फॉर्म भरना होगा।
  • फॉर्म भरने के बाद जो शुल्क मांगा जा रहा है, वो भी जमा कर दें।
  • ऐसा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
  • इसके बाद फॉर्म का प्रिंट निकाल लें। ये आगे आपके काम आएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Education news
  • education
  • top education news
  • Education News Update
  • GATE 2025
  • GATE 2025 schedule
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच