अपनी रीडिंग स्किल्स को करना है स्ट्रांग, तो ये Fast Reading Tips करेगी आपकी मदद

Kaushiki | Jun 03, 2025, 14:23 IST
Share
reading speed skills
reading speed skills

रीडिंग स्पीड बढ़ाने से आप तेजी से पढ़ सकते हैं और जानकारी को बेहतर समझ सकते हैं। इस लेख में दिए गए 10 आसान और वैज्ञानिक टिप्स आपकी पढ़ाई और काम को और प्रभावी बनाएंगे।

आज के बिजी लाइफ में रीडिंग स्पीड बढ़ाना बेहद जरूरी हो गया है। आज जानकारी की भारी भरमार के बीच जल्दी और समझदारी से पढ़ना सफलता की कुंजी बन चुका है। केवल तेजी से पढ़ना ही नहीं पढ़ी गई जानकारी को सही तरीके से समझना भी जरूरी है।

ऐसे में क्या आप जानते हैं कि कुछ साइंटिफिक फॉर्म से प्रोवेन टेक्निक्स और आसान अभ्यासों के जरिए आप अपनी पढ़ने की स्पीड और अंडरस्टैंडिंग दोनों को बेहतर बना सकते हैं?

इस आर्टिकल में हम आपको 10 इम्प्रेससिव और प्रैक्टिकल टिप्स बताएंगे जो आपकी रीडिंग स्पीड को बढ़ाने के साथ-साथ आपकी पढ़ाई और काम की क्वालिटी को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें... बैंक में हाई सैलरी वाली जॉब्स पाने के लिए ऐसे कर सकते हैं तैयारी, ये रही A-Z गाइड

📚💡रीडिंग स्पीड क्या है

रीडिंग स्पीड का मतलब होता है कि आप एक मिनट में कितने शब्द पढ़ सकते हैं। यह बताता है कि आप कितनी जल्दी और आसानी से किताब, अखबार या कोई भी लिखा हुआ पढ़ लेते हैं।

रीडिंग स्पीड सिर्फ तेज पढ़ने का नाम नहीं है, बल्कि पढ़ी हुई बात को समझना भी जरूरी है। आमतौर पर लोग 200 से 300 शब्द मिनट में पढ़ते हैं।

ऐसे में रीडिंग स्पीड बढ़ाने से आप जल्दी पढ़ पाएंगे, समय बचेगा और ज्यादा सीख पाएंगे। इससे पढ़ाई और काम दोनों आसान हो जाते हैं। तो इन कुछ आसान से टिप्स से आप अपनी रीडिंग स्पीड को बढ़ा सकते हैं...

ये खबर भी पढ़ें... सीख लो AI : अगले साल तक 10 लाख आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पेशेवरों की जरूरत

🗣️ सबवोकलाइजेशन कम करें

  • जब आप मन ही मन हर शब्द बोलते हैं, तो पढ़ने की गति 200-250 शब्द प्रति मिनट तक सीमित रह जाती है।
  • टिप्स: पेन या फिंगर से लाइन फॉलो करें, लेकिन आवाज न निकालें।
  • शांती से पढ़ने की प्रैक्टिस करें।

📖 चंकिंग तकनीक अपनाएं

  • हमारी आंखें एक बार में 3-5 शब्दों का ग्रुप पकड़ सकती हैं।
  • कैसे करें: शब्दों को समूह में पढ़ें, जैसे "राम ने / खाना खाया / और सो गया"।
  • RSVP (Rapid Serial Visual Presentation) ऐप्स (जैसे Spreeder) का यूज करें।

👀 पेरीफेरल विजन का यूज करें

  • पेरीफेरल विजन से आप एक साथ ज्यादा शब्द देख सकते हैं।
  • टिप्स: पेज के सेंटर पर फोकस करें और कॉलम स्टाइल में पढ़ें।

🔍 स्किमिंग और स्कैनिंग करें

  • स्किमिंग से मेन आइडिया जल्दी पकड़ें, स्कैनिंग से जरूरी कीवर्ड्स ढूंढें।
  • कैसे करें: हेडिंग्स, बोल्ड टेक्स्ट और पहले-आखिरी वाक्य पढ़ें।
  • स्कैनिंग के लिए कीवर्ड्स (Keywords) ढूंढें जैसे नाम, डेट्स, नंबर्स।

⏲️ टाइमर और पेस ट्रेनिंग करें

  • धीरे-धीरे पढ़ने का समय कम करें ताकि दिमाग एडजस्ट हो सके।
  • टिप्स: 2 मिनट में एक पेज पढ़ने का लक्ष्य बनाएं और Words Per Minute मापें।
  • https://10fastfingers.com जैसी साइट्स पर टेस्ट लें।

🌟पढ़ने का माहौल बनाएं

  • अच्छी लाइटिंग और कम डिस्ट्रैक्शन से आंखों की थकान कम होती है।
  • टिप्स: कॉन्ट्रास्ट बढ़ाएं (ब्लैक-ऑन-व्हाइट या डार्क मोड)।
  • फॉन्ट साइज 12-14pt और सरल फॉन्ट जैसे Arial रखें।

📚 सही रीडिंग मटीरियल चुनें

  • आसान टेक्स्ट से शुरुआत करें और धीरे-धीरे हार्ड मटेरियल पढ़ें।
  • टिप्स: शुरुआत में नॉवेल्स, न्यूज आर्टिकल्स पढ़ें, बाद में टेक्निकल किताबें।
  • Kindle या ई-रीडर का यूज करें (पेज फ्लिप करने में आसानी)।

👁️‍🗨️आंखों की एक्सरसाइज करें

  • आंखों की मूवमेंट बेहतर बनाएं ताकि तेजी से पढ़ सकें।
  • टिप्स: दिन में 2-3 बार "Z" या "8" आकृति में आंखें घुमाएं।
  • 20-20-20 रूल अपनाएं (20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें)।

💻 स्पीड रीडिंग टूल्स का यूज करें

  • ऑनलाइन ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म्स और किताबों से मदद लें।
  • जैसे: Spreeder ऐप, ReadSpeeder (ऑनलाइन स्पीड रीडिंग ट्रेनर)"।
  • बुक: "The Speed Reading Book" by Tony Buzan।

📅 नियमित अभ्यास करें

  • लगातार 21 दिन तक रोजाना अभ्यास से नई आदत बनती है।
  • टिप्स: रोज 10-15 मिनट स्पीड रीडिंग करें।
  • शुरुआत में 200 WPM, लक्ष्य 400-600 WPM ट्रैक करें।
🚀🏁स्पीड रीडिंग सिर्फ टेक्नीक नहीं, बल्कि नियमित अभ्यास का परिणाम है। शुरू में समझ कम हो सकती है, लेकिन समय के साथ दिमाग तेज और चुस्त बन जाता है। तो, आप भी अपनी पढ़ाई की गति बढ़ाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

बिना डिग्री के लॉयर कैसे बनें, यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

एक साल का पीजी कोर्स करेगा करियर में मदद, मध्य प्रदेश में भी हैं कई ऑप्शन

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

brain reading | guidence | book review | एजुकेशन न्यूज | एजुकेशन | एजुकेशन में इनोवेशन

Tags:
  • education
  • एजुकेशन
  • reading
  • एजुकेशन में इनोवेशन
  • guidence
  • brain reading
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज