AICTE Internship कॉलेज स्टूडेंट्स को देगा रियल वर्किंग एक्सपीरियंस, लास्ट डेट 31 जुलाई

Kaushiki | Jul 16, 2025, 14:22 IST
Share
AICTE FREE Internship 2025
AICTE FREE Internship 2025

AICTE FREE Internship 2025 एक शानदार मौका है, जहां आप बिना किसी पैसे के रियल वर्किंग एक्सपीरियंस सीख सकते हैं और एक सर्टिफिकेट पा सकते हैं। यह इंटर्नशिप आपके करियर को बेहतर बनाने में मदद करेगी...

अगर आप एक कॉलेज स्टूडेंट हैं और कुछ नया कुछ सीखने का सोच रहे हैं, तो AICTE फ्री इंटर्नशिप 2025 आपके लिए एक शानदार मौका हो सकता है।

इस इंटर्नशिप में आपको कोई भी पैसा नहीं देना है और साथ ही आपको एक सर्टिफिकेट भी मिलेगा। तो अगर आप करियर को लेकर सीरियस हैं और अपने स्किल्स को बेहतर बनाना चाहते हैं तो इस इंटर्नशिप में आवेदन करने का ये बेहतरीन मौका है। 31 जुलाई को इसकी लास्ट डेट है।

AICTE फ्री इंटर्नशिप क्या है

AICTE फ्री इंटर्नशिप 2025 (AICTE Internship) एक ऑनलाइन इंटर्नशिप प्रोग्राम है जो भारतीय कॉलेज छात्रों और ग्रेजुएट्स के लिए है। इसे AICTE (ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन) के तहत चलाया जाता है।

इसमें कई बड़े इंडस्ट्री पार्टनर्स जैसे Shell, Edunet Foundation और Cisco का सहयोग है। इसमें छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, वेब डेवलपमेंट, क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में काम करने का मौका मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें...फ्रेशर्स को DRDO Internship दे रहा डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स में काम करने का मौका, स्टाइपेंड भी मिलेगा

AICTE FREE Internship 2025 के फायदे



  • इस इंटर्नशिप के लिए कोई भी पेमेंट नहीं है। यह पूरी तरह से फ्री है, ताकि सभी छात्र इसका फायदा उठा सकें।
  • यह इंटर्नशिप ऑनलाइन होगी, जिसका मतलब है कि आप अपनी सुविधानुसार इसे कर सकते हैं। आप इसे अपने कॉलेज के टाइमटेबल के हिसाब से कर सकते हैं।
  • इस इंटर्नशिप में आपको एक्चुअल प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा, जो इंडस्ट्री के लिए जरूरी हैं।
  • आपको इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से मेंटरशिप भी मिलेगा, जो आपको आगे बढ़ने के लिए जरूरी टिप्स देंगे।
  • इंटर्नशिप को सक्सेस्स्फुल्ली पूरा करने पर आपको AICTE और इसके पार्टनर्स से एक सर्टिफिकेट भी मिलेगा, जो आपके रिज्यूमे में चार चांद लगा सकता है।

कौन आवेदन कर सकता है

  • इंजीनियरिंग छात्र: 2nd, 3rd, और 4th साल के छात्र
  • डिप्लोमा और अंडरग्रेजुएट छात्र: AICTE-एप्रूव्ड इंस्टीटूशन्स से
  • ग्रेजुएट्स: जो कंप्यूटर साइंस, IT, साइबर सुरक्षा या संबंधित क्षेत्रों से हैं
  • आयु सीमा: 17 वर्ष और ऊपर

इम्पोर्टेन्ट डेट्स

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2025
  • इंटर्नशिप की शुरुआत: 11 जुलाई 2025 (हर प्रोग्राम के लिए डेट अलग हो सकती हैं)
  • इंटर्नशिप की अवधि: 6 सप्ताह (कभी-कभी प्रोग्राम के आधार पर अलग हो सकता है)
ये खबर भी पढ़ें...डेटा एनालिस्ट में आप भी बन सकते हैं एक्सपर्ट, बस IBM internship में करें अप्लाई

इंटर्नशिप 2025 के लाभ

  • आपके रिज्यूमे को बेहतर बनाएगा:
    AICTE और इसके बड़े साझीदारों से सर्टिफिकेट लेना आपके रिज्यूमे को शानदार बना सकता है।
  • स्किल्स डेवलप करें:
    इस इंटर्नशिप में आपको वे कौशल सिखने को मिलेंगे जो आज के नौकरी बाजार में सबसे अधिक मांगे जाते हैं।
  • एक्चुअल प्रोजेक्ट्स पर काम करें:
    आप एक्चुअल प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे और सीखेंगे, जो आपके लिए भविष्य में मददगार साबित होगा।
  • सिखने का बेहतरीन तरीका:
    आपको अनुभवी मेंटर से मार्गदर्शन मिलेगा जो आपके करियर को और मजबूत बनाने में मदद करेगा।
  • कोई भी शुल्क नहीं:
    इस इंटर्नशिप में शामिल होने के लिए कोई भी पैसा नहीं देना होगा, यह पूरी तरह से मुफ्त है।

कैसे आवेदन करें

  • अगर आप इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो 31 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन प्रक्रिया में कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
AICTE FREE Internship 2025 एक बेहतरीन मौका है, जिससे आप अपने करियर को एक नई दिशा दे सकते हैं। इसलिए आवेदन करें और इस शानदार अवसर का लाभ उठाएं। अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 है, तो इसे हाथ से जाने न दें।

APPLY LINK

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Internship2025 | Internship for graduates | internship opportunity | इंटर्नशिप स्कीम

Tags:
  • AICTE
  • internship
  • इंटर्नशिप
  • इंटर्नशिप स्कीम
  • internship opportunity
  • Internship2025
  • Internship for graduates
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच