फ्रेशर्स को Flipkart Internship दे रहा शानदार शुरुआत करने का मौका, 6 लाख रुपए का मिलेगा अवार्ड
Kaushiki | Jun 22, 2025, 14:05 IST
Flipkart GRiD
Flipkart GRiD 7.0 इंजीनियरिंग छात्रों के लिए एक सुनहरा मौका है, जिसमें 6 लाख रुपए तक के पुरस्कार जीतने, इंटर्नशिप और फुल-टाइम जॉब ऑफर लेने का मौका मिलेगा। 30 जून 2025 तक रजिस्टर करें...
भारत के लीडिंग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने अपनी सालाना ग्रिड कांटेस्ट के 7th एडिशन Flipkart GRiD 7.0 की घोषणा कर दी है। यह नेशनल लेवल की इंजीनियरिंग कैम्पस चैलेंज अब बड़े स्तर पर आयोजित होने जा रहा है।
इस कॉम्पिटिशन के थ्रू छात्रों को न केवल 6 लाख रुपए के पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा बल्कि उन्हें फ्लिपकार्ट में इंटर्नशिप और फुल-टाइम सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर (SDE-1) के पद के लिए इंटरव्यू का भी अवसर मिलेगा। इसकी अंतिम तिथि 30 जून 2025 है।
Flipkart GRiD भारत की लीडिंग इंजीनियरिंग कैम्पस चुनौती है। ये छात्रों को फ्लिपकार्ट के विशाल ई-कॉमर्स इकोसिस्टम से रियल वर्ल्ड की बिजनेस और टेक्निकल प्रॉब्लम्स को हल करने का अवसर देती है।
GRiD 7.0 2025 में पहले से कहीं अधिक कॉम्पिटिटिव और बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रैक्टिकल अनुभव, मेंटॉरशिप और सीधे करियर के अपॉर्चुनिटी प्रोवाइड किए जाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें...Prasar Bharati Internship फ्रेशर्स को दे रहा एक्सपीरियंस लेने का मौका, 25 हजार तक का मिलेगा स्टाइपेंड
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
Flipkart India | flipkart job | इंटर्नशिप स्कीम | समर इंटर्नशिप | फ्लिपकार्ट इंडिया | फ्लिपकार्ट नौकरी | Internship2025 | Internship for graduates
इस कॉम्पिटिशन के थ्रू छात्रों को न केवल 6 लाख रुपए के पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा बल्कि उन्हें फ्लिपकार्ट में इंटर्नशिप और फुल-टाइम सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर (SDE-1) के पद के लिए इंटरव्यू का भी अवसर मिलेगा। इसकी अंतिम तिथि 30 जून 2025 है।
क्या है Flipkart GRiD 7.0
GRiD 7.0 2025 में पहले से कहीं अधिक कॉम्पिटिटिव और बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रैक्टिकल अनुभव, मेंटॉरशिप और सीधे करियर के अपॉर्चुनिटी प्रोवाइड किए जाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें...Prasar Bharati Internship फ्रेशर्स को दे रहा एक्सपीरियंस लेने का मौका, 25 हजार तक का मिलेगा स्टाइपेंड
रजिस्ट्रेशन डेट
- रजिस्ट्रेशन शुरू होगा: 16 जून 2025 (रात 12:00 बजे IST)
- रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट: 30 जून 2025 (रात 11:59 बजे IST)
- प्रोग्राम का मोड: ऑनलाइन (ग्रैंड फिनाले को छोड़कर, जो Flipkart के हेडक्वार्टर बैंगलोर में होगा)
- ग्रैंड फिनाले: तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
- ट्रेवल और एकोमोडेशन की सभी अरेंजमेंट Flipkart के तहत पूरी तरह से स्पॉन्सर्ड होगी।
Flipkart GRiD 7.0 में क्यों भाग लें
- 6 लाख रुपए पुरस्कार: शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्रों को कुल 6 लाख रुपए पुरस्कार के रूप में मिलेंगे, जिसमें Flipkart E-Gift Vouchers भी शामिल होंगे।
- करियर लॉन्चपैड: टॉप परफॉरमेंस करने वाले छात्रों को Flipkart में इंटर्नशिप और फुल-टाइम सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर (SDE-1) की रोल्स के लिए सीधे इंटरव्यू का अवसर मिलेगा।
- राष्ट्रीय पहचान: प्रत्येक राउंड में क्वालिफाई करने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट मिलेंगे और शीर्ष 50 प्रतिभागियों को Flipkart के आधिकारिक प्लेटफार्मों पर प्रमोट किया जाएगा।
- नेटवर्किंग: फाइनलिस्ट को Flipkart HQ, बैंगलोर के लिए ऑल-एक्सपेंस-पेड ट्रिप मिलेगा, जहां वे Flipkart के लीडरशिप से मिलेंगे और टॉप इंजीनियरों से नेटवर्क करेंगे।
- रियल एक्सपीरियंस: रियल ई-कॉमर्स समस्याओं को हल करें, प्रोटोटाइप बनाएं और अपने सोलूशन्स को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के सामने प्रेजेंट करें।
Flipkart GRiD 7.0 में क्या बदलाव हुए हैं
- नया प्लेटफॉर्म: अब यह Career net पर आयोजित होगा, जिससे छात्रों को एक बेहतर अनुभव मिलेगा।
- बढ़ी हुई पुरस्कार राशि: अब पुरस्कार राशि 6 लाख रुपए तक बढ़ा दी गई है।
- MCQ राउंड नहीं: अब केवल प्रैक्टिकल समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
- प्रोफाइल-आधारित स्क्रीनिंग: छात्रों के अकादमिक प्रदर्शन और प्रोजेक्ट्स को आधार बनाकर चयन होगा।
- Flipkart मर्चेंडाइज: क्वालिफाई करने वाले छात्रों को विशेष Flipkart मर्चेंडाइज मिलेगा।
- सिंगल ट्रैक - सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट: अब केवल सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट पर कंसन्ट्रेट किया जाएगा।
कैसे आवेदन करें
- ऑफिसियल Flipkart GRiD 7.0 पोर्टल पर जाएं।
- पर्सनल रजिस्ट्रेशन करें और अपने डिस्क्रिप्शन सही से भरें।
- अंतिम तिथि 30 जून 2025 को है तो उससे पहले आवेदन करें।
- बाकी की जानकारी के लिए आप इस लिंक पर जा सकते हैं LINK
क्यों है ये इंटर्नशिप जरूरी
- Flipkart में करियर का सीधा रास्ता मिलेगा।
- नेशनल रिकग्निशन गेन होगी।
- कोडिंग और समस्या-समाधान कौशल में सुधार होगा।
- नेटवर्किंग का शानदार मौका मिलेगा।
- Flipkart GRiD 7.0 आपका करियर लॉन्च करने का बेहतरीन अवसर है! जल्दी से रजिस्टर करें और नई चुनौतियों के साथ अपना सफर शुरू करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
Flipkart India | flipkart job | इंटर्नशिप स्कीम | समर इंटर्नशिप | फ्लिपकार्ट इंडिया | फ्लिपकार्ट नौकरी | Internship2025 | Internship for graduates
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava