उम्र सिर्फ 14 साल और दफ्तर बुर्ज खलीफा में: मिलिए एआई कंपनी के मालिक जैनम जैन से

Manya Jain | Jul 04, 2026, 20:36 IST
Share
jainam jain ai startup burj khalifa
jainam jain ai startup burj khalifa

14 साल के जैनम जैन अपनी स्कूल की पढ़ाई के साथ एआई (AI) कंपनी चला रहे हैं। उनके स्टार्टअप 'मेंगो इंजन' का दफ्तर दुबई के बुर्ज खलीफा की 141वीं मंजिल पर स्थित है।

दुनिया में एक 14 साल का लड़का इन दिनों खूब चर्चा में है। उसका नाम जैनम जैन है। जैनम स्कूल की पढ़ाई भी कर रहे हैं और एक कंपनी भी चला रहे हैं। यह कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI – Artificial Intelligence) पर काम करती है।

उनके स्टार्टअप का नाम 'मेंगो इंजन' है। इसका ऑफिस दुबई के बुर्ज खलीफा की 141वीं मंजिल पर है।

6 साल की उम्र से शुरुआत

जैनम बताते हैं कि जब वे सिर्फ 6 साल के थे, तब पिता उन्हें पहली बार बिजनेस मीटिंग में ले गए थे। वहीं से उनके मन में बिजनेस समझने की दिलचस्पी जागी। इसके बाद उन्होंने सिर्फ स्कूल पर भरोसा नहीं किया। वे नए लोगों से मिले और अलग-अलग कार्यक्रमों में गए। हर अनुभव से उन्होंने कुछ नया सीखा।

यूट्यूब से शुरू हुआ सफर

6 साल की उम्र में जैनम ने अपना पहला यूट्यूब चैनल शुरू किया। चैनल का नाम 'JJFuntime' रखा गया था। उनका पहला वीडियो बहन के साथ खिलौनों की अनबॉक्सिंग का था। यह सिर्फ मजे के लिए बनाया गया था। आज इस चैनल से 1.45 लाख से ज्यादा लोग जुड़े हैं। यह उनके बिजनेस सफर की पहली सीढ़ी बना।

11 साल की उम्र में नई शुरुआत

11 साल की उम्र में जैनम ने '1XL' नाम के प्लेटफॉर्म की सह-स्थापना की। यह पर्सनल और प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए बनाया गया मंच है। जैनम कहते हैं कि माता-पिता ने उन्हें दया करना और दूसरों की जिंदगी बदलने का महत्व सिखाया। किताबें उनकी सबसे अच्छी दोस्त बन गईं।

खुद को दी 50 दिन की चुनौतियां

10 साल की उम्र से जैनम ने खुद को अलग-अलग चुनौतियां देना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने 50 किताबें पढ़ीं। उन्होंने 50 बिजनेस कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। साथ ही भारत में करीब छह हजार किलोमीटर की यात्रा करके कई सफल लोगों से मुलाकात की।

105 दिन में पूरी की दसवीं

13 साल की उम्र में जैनम ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने सिर्फ 105 दिनों में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटीIGCSE (International General Certificate of Secondary Education) यानी कक्षा दसवीं का कोर्स पूरा कर लिया। इसी दौरान उन्होंने स्कूल की पढ़ाई के साथ कोडिंग भी सीखी। एआई और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट भी उनकी सीख का हिस्सा रहे।

TEDx और किताब भी लिख चुके हैं जैनम

जैनम TEDx के मंच पर अपनी बात रख चुके हैं। उनके नाम दो पेटेंट भी दर्ज हैं।उन्होंने एक किताब भी लिखी है। कम उम्र में इतनी उपलब्धियां हासिल करना उन्हें बाकी बच्चों से अलग बनाता है।

सोशल मीडिया पर भी सक्रिय

जैनम सोशल मीडिया पर भी अपने अनुभव साझा करते रहते हैं। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वे कंटेंट क्रिएटर नहीं, बल्कि कैमरे के साथ एक फाउंडर हैं। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने युवाओं को नसीहत दी। उनका कहना है कि असली चीजें बनाने पर ध्यान देना चाहिए, सिर्फ रिज्यूमे चमकाने पर नहीं।



FAQ

  1. जैनम जैन कौन हैं?
    जैनम जैन 14 साल के एक भारतीय मूल के उद्यमी हैं। वे AI स्टार्टअप 'मेंगो इंजन' के फाउंडर हैं। उनका ऑफिस दुबई के बुर्ज खलीफा में है।
  2. जैनम ने अपना करिअर कब शुरू किया?
    जैनम ने 6 साल की उम्र में यूट्यूब चैनल से शुरुआत की थी। 11 साल की उम्र में उन्होंने '1XL' प्लेटफॉर्म की सह-स्थापना की। 13 साल में उन्होंने दसवीं का कोर्स पूरा किया।
  3. जैनम के पास कौन-सी उपलब्धियां हैं?
    जैनम के नाम दो पेटेंट दर्ज हैं। उन्होंने एक किताब भी लिखी है। वे TEDx के मंच पर भी बोल चुके हैं।
ये भी पढ़ें...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अब पूर्व IAS का दावा, सोने से मढ़ी रामचरितमानस भी चोरी

वायरल प्रपोज ट्रेंड की नकल: हाईटेंशन टावर पर चढ़ा जोड़ा, पुलिस ने दबोचा

पत्नी ने दूसरी महिला के साथ पकड़ा तो पति ने लगाया केस, कहा ये निजता का हनन

टेलीग्राम को सरकार का नोटिस, पाइरेसी रोकने के लिए 15 दिन की मोहलत

Tags:
  • AI
  • सोशल मीडिया
  • कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी
  • यूट्यूब चैनल
  • बुर्ज खलीफा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा