MP Board Result 2026: फेल होने वाले छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका, 7 मई से शुरू होंगे पेपर

Manya Jain | Mar 15, 2026, 19:26 IST
Share
mp board 10th 12th second exam time table 2026-schedule
mp board 10th 12th second exam time table 2026-schedule

एमपी बोर्ड के छात्रों के लिए अच्छी खबर! जो छात्र फेल हो गए हैं या अपने नंबर सुधारना चाहते हैं, उनके लिए 'दूसरी परीक्षा 2026' का टाइम टेबल आ गया है। 10वीं और 12वीं के एग्जाम मई में होंगे।

MP Board Result: एमपी बोर्ड ने छात्रों के लिए काम की खबर है। जो छात्र अपने नंबरों से खुश नहीं हैं, वे फिर से परीक्षा दे सकते हैं। फेल होने वाले छात्रों के लिए भी यह राहत की बात है। अब आपका पूरा साल बर्बाद नहीं होगा। मंडल ने दूसरी परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसे ' दूसरी परीक्षा 2026 का नाम दिया गया है। 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मई में आयोजित होंगी। छात्र अपना रिजल्ट सुधारने के लिए इसमें बैठ सकते हैं। बोर्ड की वेबसाइट पर पूरी टाइम टेबल (MP Board Time-Table) देख सकते हैं। अपनी तैयारी के लिए छात्रों (education) के पास अब अच्छा मौका है। अपनी मार्कशीट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

इन वेबसाइट पर भी कर सकते हैं चेक

mpbse.nic.in

mpbse.mponline.gov.in

mpresults.nic.in

परीक्षा का समय और एडमिट कार्ड

  • परीक्षा का समय: सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
  • प्रवेश पत्र (Admit Card): एडमिट कार्ड अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में एमपी ऑनलाइन के माध्यम से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
  • प्रायोगिक परीक्षाएं (Practical Exams): जिन विषयों में प्रैक्टिकल हैं, उनकी परीक्षाएं 7 मई से 25 मई के बीच आवंटित केंद्रों पर ही संपन्न होंगी।

आवेदन प्रक्रिया और निर्धारित शुल्क

एमपी बोर्ड दूसरी परीक्षा आवेदन (MP Board 2nd Exam Application) की प्रक्रिया मुख्य परीक्षा के परिणाम आने के तुरंत बाद शुरू हो जाएगी। छात्र अपनी जरूरत के अनुसार विषयों का चुनाव कर सकते हैं।

विषयों की संख्याआवेदन शुल्क (Application Fee)
01 विषय के लिए500 रुपए
02 विषयों के लिए1000 रुपए
03 या 04 विषयों के लिए1500 रुपए
04 से अधिक विषयों के लिए2000 रुपए
नोट: दूसरी परीक्षा में छात्र केवल उन्हीं विषयों की परीक्षा दे सकते हैं जो उन्होंने प्रथम मुख्य परीक्षा में लिए थे। विषयों में किसी भी प्रकार के बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

एमपी बोर्ड 12वीं दूसरी परीक्षा टाइम टेबल

12वीं कक्षा की परीक्षाएं 7 मई से 25 मई 2026 तक चलेंगी। मुख्य विषयों की तारीखें नीचे दी गई हैं:

  • 7 मई: बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन
  • 8 मई: हिंदी
  • 9 मई: रसायन विज्ञान (Chemistry), इतिहास, व्यवसाय अध्ययन
  • 12 मई: भौतिक शास्त्र (Physics), अर्थशास्त्र
  • 14 मई: कृषि, गृह विज्ञान (Home Science), एकाउंटेंसी
  • 16 मई: अंग्रेजी (English)
  • 18 मई: जीव विज्ञान (Biology)
  • 21 मई: गणित (Mathematics), मनोविज्ञान
  • 25 मई: राजनीति शास्त्र (Political Science)

एमपी बोर्ड 10वीं दूसरी परीक्षा टाइम टेबल 2026

10वीं कक्षा की परीक्षाएं 7 मई से 19 मई 2026 तक आयोजित की जाएंगी:

  • 7 मई: हिंदी
  • 9 मई: उर्दू
  • 11 मई: गणित (Mathematics - Standard & Basic)
  • 13 मई: संस्कृत
  • 14 मई: सामाजिक विज्ञान (Social Science)
  • 16 मई: विज्ञान (Science)
  • 19 मई: अंग्रेजी (English)

परीक्षार्थियों के लिए निर्देश

  • जल्दी पहुंचें: सेंटर पर सुबह 8:00 बजे तक हर हाल में पहुंच जाएं। देर होने पर परेशानी हो सकती है।
  • प्रवेश का समय: अपनी सीट पर सुबह 8:30 बजे तक बैठना होगा। सुबह 8:45 बजे के बाद गेट बंद हो जाएंगे, फिर एंट्री नहीं मिलेगी।
  • पेपर और कॉपी: सुबह 8:50 बजे आपको आंसर शीट मिल जाएगी। ठीक 8:55 बजे आपको सवाल वाला पर्चा (Question Paper) दिया जाएगा।
  • छुट्टी का असर: अगर परीक्षा के बीच में अचानक कोई सरकारी छुट्टी घोषित होती है, तो भी पेपर कैंसिल नहीं होगा। परीक्षा पुराने टाइम टेबल के हिसाब से ही चलेगी।
  • प्रैक्टिकल की जानकारी: प्रैक्टिकल एग्जाम कब और कहां होंगे, इसकी सही जानकारी के लिए अपने स्कूल के प्रिंसिपल से बात करते रहें।
MP News

ये खबरें भी पढ़ें...

Coursera Report: भारत में GenAI कोर्स पूरा करने में महिलाएं... पुरुषों से बेहतर

जल्दबाजी में प्यार नहीं, अब Slow Love का है जमाना, जानें क्यों Gen Z है क्रेजी

बिना झगड़े के कर लेते हैं सॉफ्ट ब्रेकअप ? जानिए Gen Z के बीच क्यों बढ़ रहा है नया ट्रेंड?

क्यों Gen Z से ज्यादा खुश हैं Baby Boomers? मेंटल हेल्थ रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Tags:
  • MP News
  • MP Board
  • MP Board Time-Table
  • mp board result
  • education
  • MPBSE
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग