NITI Aayog Internship 2025: सरकारी इंटर्नशिप का मौका, जल्द करें आवेदन
Kaushiki | Mar 05, 2025, 13:13 IST
NITI AAYOG
नीति आयोग इंटर्नशिप 2025 का शानदार अवसर! क्या आप देश की नीति निर्माण प्रक्रिया में योगदान देने के लिए तैयार हैं? आवेदन की अंतिम तिथि जल्द खत्म होने वाली है!
अगर आप सरकारी नीति निर्माण प्रक्रिया को नजदीक से समझना चाहते हैं, तो नीति आयोग इंटर्नशिप 2025 आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है। इस इंटर्नशिप के तहत स्नातक (Graduate), स्नातकोत्तर छात्र (Postgraduate Student) और शोधकर्ता (Researcher) नीति आयोग के विभिन्न विभागों, सेल्स और वर्टिकल्स के साथ काम करने का अनुभव ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को 10 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
बता दें कि, नीति आयोग इंटर्नशिप के लिए उन्हीं छात्रों को आवेदन करने की अनुमति है, जो भारत या विदेशों में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से पढ़ाई कर रहे हैं
नीति आयोग इंटर्नशिप की टाइम पीरियड न्यूनतम 6 सप्ताह और अधिकतम 6 महीने की होगी। जो इंटर्न पूरा कार्यकाल पूरा नहीं करेंगे, उन्हें कोई सर्टिफिकेट नहीं दिया जाएगा।
नीति आयोग भारत सरकार का एक प्रमुख नीति निर्माण संस्थान (policy making institute) है, जिसका उद्देश्य देश के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति देना है। यह संघीय सहयोग (Cooperative Federalism) को बढ़ावा देने और सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए रणनीतिक इनपुट देता है। प्रधानमंत्री नीति आयोग के अध्यक्ष होते हैं। अभी इसके उपाध्यक्ष (vice president) सुमन बेरी हैं और इसके एक्स-ऑफिशियो सदस्य अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण और नरेंद्र सिंह तोमर हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
इंटर्नशिप का ऑब्जेक्टिव क्या है
नीति आयोग के तहत इस इंटर्नशिप का मेन ऑब्जेक्टिव युवाओं को नीति निर्माण प्रक्रिया और सरकारी कार्यप्रणाली (Government Functioning) से सूचित कराना है। इंटर्न्स को शोध, विश्लेषण, रिपोर्ट्स और नीति-पत्रों के माध्यम से देश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम करने का मौका मिलेगा। इससे न केवल छात्रों की व्यावहारिक समझ बढ़ेगी, बल्कि वे अपने ज्ञान और अनुभव को वास्तविक प्रशासनिक प्रक्रियाओं (Administrative Procedures) में लागू कर सकेंगे।
ये खबर भी पढ़ें..
कौन कर सकता है आवेदन
- बैचलर्स छात्र जिन्होंने दूसरे वर्ष (चौथे सेमेस्टर) की परीक्षा दी हो और कक्षा 12वीं में 85% या उससे ज्यादा नंबर लाए हों।
- पोस्टग्रेजुएट छात्र जिन्होंने पहले वर्ष (दूसरे सेमेस्टर) की परीक्षा दी हो और ग्रेजुएशन में 70% या उससे ज्यादा नंबर लाए हों।
- हाल ही में बैचलर्स या पोस्टग्रेजुएट पूरा करने वाले छात्र, जिन्होंने सभी सेमेस्टर में 70% या उससे उससे ज्यादा नंबर लाए हों और उच्च शिक्षा में प्रवेश का इंतजार कर रहे हों।
- हालांकि, अंतिम परीक्षा के परिणाम और इंटर्नशिप की शुरुआत के बीच अधिकतम 6 महीने का अंतर होना चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें..
इंटर्नशिप की टाइम पीरियड
कैसे करें आवेदन
- इच्छुक उम्मीदवार 10 मार्च 2025 तक नीति आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट nic-niti@gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
- यदि आवेदन में कोई तकनीकी समस्या आती है, तो NIC (राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र) से nic-niti@gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।
- यह इंटर्नशिप युवाओं को नीति निर्माण प्रक्रिया से जोड़कर उनके करियर को एक नई दिशा देने में मदद करेगी।
नीति आयोग क्या है
ये खबर भी पढ़ें..
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari