NVS भर्ती नियम 2026 जारी, PGT, TGT और नॉन-टीचिंग पद हैं शामिल
Manya Jain | Feb 13, 2026, 11:30 IST
nvs recruitment revised rules 2026
नवोदय विद्यालय समिति ने नए भर्ती नियम लागू कर दिए हैं। ये नियम शैक्षणिक और प्रशासनिक दोनों पदों पर प्रभावी होंगे। चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव आएगा।
नवोदय विद्यालय में नौकरी के नियम अब बदल गए हैं। नवोदय विद्यालय समिति ने भर्ती के लिए नए कायदे लागू किए हैं। ये नियम शिक्षक और अधिकारी दोनों पदों पर लगेंगे। नए नियम 11 फरवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं। अब भर्ती प्रक्रिया का तरीका पहले से अलग होगा। उम्मीदवारों को इन बदलावों को ध्यान से समझना चाहिए। आगे की सभी नियुक्तियां इन्हीं नियमों से की जाएंगी। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए यह जरूरी है। अब इसी आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
कहां लागू होंगे नए NVS भर्ती नियम
किन पदों पर पड़ेगा इसका असर?
- पढ़ाने वाले पद (Academic): इसमें प्रिंसिपल, पीजीटी (PGT) और टीजीटी (TGT) के पद हैं। ये नवोदय विद्यालय समिति भर्तीनियम हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान के शिक्षकों के लिए हैं। भूगोल, इतिहास, कंप्यूटर और कॉमर्स शिक्षकों पर भी ये लागू होंगे।
- मैनेजमेंट के पद (Administrative): इसमें असिस्टेंट कमिश्नर और जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) के पद शामिल हैं। ऑफिस के कामकाज और सपोर्ट टीम से जुड़े पदों पर भी नए नियम चलेंगे।
संशोधित नियमों की एलिजिबिलिटी और चयन प्रक्रिया
- प्रोबेशन (Probation): नई नौकरी (NVS Recruitment) के शुरुआती समय यानी प्रोबेशन की शर्तें अब बिल्कुल साफ कर दी गई हैं। अब यह स्पष्ट है कि आपकी नौकरी पक्की होने के नियम क्या होंगे।
- पढ़ाई (Qualification): कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन और अन्य भाषाओं के लिए योग्यता बदल सकती है। इन विषयों के शिक्षकों के लिए अब कुछ नई शर्तें लागू हो सकती हैं।
- उम्र (Age Limit): अलग-अलग वर्गों के लिए उम्र में मिलने वाली छूट के नियमों को अपडेट किया गया है। साथ ही उम्र गिनने की तारीख (Cut-off date) भी बदली गई है।
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव यदि आप जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) कैडर या हेडक्वार्टर कैडर में नौकरी के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, तो केवल पुराने नियमों पर निर्भर न रहें। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संशोधित नियमों की PDF को विस्तार से डाउनलोड करें और अपनी पोस्ट के अनुसार योग्यता की जांच करें।
टीजीटी और पीजीटी पदों के लिए जानकारी
ये भी पढ़ें...
Board Exam Tips: एग्जामिनर को इम्प्रेस करने के लिए ऐसे लिखें अपने आंसर
Career Options After 12th: 12वीं के बाद क्या करें, कंफ्यूज हैं तो ये रहा गाइडेंस
LLB Career Options: LLB सिर्फ वकालत ही नहीं, देता है मल्टीडाइमेन्शनल करियर
जेईई मेन्स रिजल्ट 2026 का 16 फरवरी को आएगा स्कोरकार्ड, ऐसे करें चेक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari