UPSC परीक्षा की तैयारी अब होगी आसान, PM Cares Yojna से लें मुफ्त कोचिंग!

Manya Jain | Feb 21, 2025, 19:42 IST
Share
FREE UPSC COACHING
FREE UPSC COACHING

केंद्र सरकार पीएम केयर्स योजना के तहत योग्य छात्रों को जेईई, नीट और यूपीएससी जैसी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग देगी। इस योजना से एससी, ओबीसी और कोविड प्रभावित बच्चों को लाभ मिलेगा। चयनित छात्रों को कोचिंग फीस के साथ मासिक स्टायपेंड भी मिलेगा।

PM Cares Yojna : केंद्र सरकार पीएम केयर्स योजना के तहत योग्य छात्रों को जेईई, नीट और यूपीएससी जैसी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग देगी। इस योजना से एससी, ओबीसी और कोविड प्रभावित बच्चों को लाभ मिलेगा। चयनित छात्रों को कोचिंग फीस के साथ मासिक स्टायपेंड भी मिलेगा। अगर आप भी घर पर पैसों की समस्या के चलते लोक सेवा सहित अन्य परीक्षाओं की कोचिंग नहीं ले पा रहे हैं तो आप योजना का लाभ उठा सकते हैं।

कौन-कौन सी कोचिंग दी जाएगी ?

इस येजना के तहत सरकार यूपीएससी (UPSC), जेईई (JEE), नीट (NEET), कैट (CAT), क्लैट (CLAT), जीआरई (GRE), जीमैट (GMAT), आईईएलटीएस (IELTS), टीओईएफएल (TOEFL), एसएटी (SAT), एनडीए (NDA) और सीडीएस (CDS) जैसी परीक्षाओं के लिए कोचिंग दी जाती है।

यह खबर भी पढ़ें...अब बिना NEET विदेश में MBBS नहीं कर सकेंगे भारतीय छात्र, जानें सुप्रीम कोर्ट का आदेश

कौन ले सकता है लाभ ?

एससी (SC) और ओबीसी (OBC) श्रेणी के छात्र जिनकी पारिवारिक आय 8 लाख रुपये से कम है, वे इस योजना को लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा, कोविड-19 महामारी में माता-पिता खो चुके पीएम केयर्स (PM CARES) लाभार्थी भी इस योजना की मदद से परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें...KV Admission 2025: KV में कराएं बच्चों का एडमिशन, यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइडलाइंस

इन छात्रों का होगा सिलेक्शन

इस योजना के तहत हर साल 3,500 छात्रों को कोचिंग दी जाएगी। इनमें 70% सीटें एससी छात्रों के लिए और 30% ओबीसी छात्रों के लिए आरक्षित होंगी। कुल सीटों में से 30% महिला उम्मीदवारों के लिए रखी जाएंगी।

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस ?

योग्य छात्रों का चयन उनकी बोर्ड परीक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया केंद्रीय विश्वविद्यालयों की ओर से होगी। हालांकि, पीएम केयर्स योजना के तहत आने वाले छात्रों को बिना किसी चयन प्रक्रिया के सीधा प्रवेश मिलेगा।

यह खबर भी पढ़ें...DRDO इंटर्नशिप 2025: डिफेंस सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा मौका

क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

  • कोचिंग फीस पूरी तरह सरकार वहन करेगी।
  • 12 महीने तक 4 हजार रुपए स्टाइपेंड मिलेगा।
  • यूपीएससी और राज्य सेवाओं की मुख्य परीक्षा पास करने पर इंटरव्यू की तैयारी के लिए 15,000 रुपए की अतिरिक्त मदद मिलेगी।
thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Free Coaching | फ्री कोचिंग | Education news | top education news | UPSC Free Coaching | Free Coaching Class | jee coaching classes

Tags:
  • Free Coaching
  • फ्री कोचिंग
  • Education news
  • pm cares
  • top education news
  • UPSC Free Coaching
  • Free Coaching Class
  • jee coaching classes
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा