PM Modi launches STEP: स्टेप प्रोग्राम लॉन्च, AI सहित सीखने को मिलेगी नई स्किल्स, रजिस्‍ट्रेशन शुरू

Manya Jain | Oct 09, 2025, 22:18 IST
Share
pm modi launches Short Term Employability Program
pm modi launches Short Term Employability Program

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री शॉर्ट-टर्म एम्प्लॉयबिलिटी प्रोग्राम (STEP) की शुरुआत की। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को उद्योग और रोजगार से जुड़ी एडवांस स्किल्स सिखाना है.

भारत में युवा रोजगार को लेकर चिंताएँ हमेशा से रही हैं, और इससे निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm modi) ने 8 अक्टूबर, 2025 को STEP प्रोग्राम का उद्घाटन किया।

यह प्रोग्राम विशेष रूप से महाराष्ट्र राज्य के युवाओं के लिए बनाई गई है, जिसके तहत सरकारी ITI (Industrial Training Institutes) और सरकारी तकनीकी स्कूलों में शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

इस प्रोग्राम का उद्देश्य रोजगार (Employment) के अवसरों को बढ़ाना और युवाओं को उद्योग की जरूरतों से जोड़ना है।

STEP शॉर्ट-टर्म एम्प्लॉयबिलिटी प्रोग्राम क्या है?

STEP प्रोग्राम के तहत विभिन्न महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे जो युवाओं को बेहतर कौशल प्रदान करेंगे। इस प्रोग्राम के तहत 2,500 नए ट्रेनिंग बैच शुरू किए जाएंगे, जिनमें से 364 बैच विशेष रूप से महिलाओं के लिए होंगे।

इन बैचों में प्रमुख तकनीकी कौशल जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), सोलर ऊर्जा, और एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग (3D प्रिंटिंग) पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

नए तकनीकी कोर्स और क्षेत्र

  1. Artificial Intelligence (AI)
  2. इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT)
  3. साइबर सुरक्षा और क्लाउड कंप्यूटिंग
  4. इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) तकनीकी
  5. सौर ऊर्जा और नवीकरणीय प्रणालियां
इन कोर्सों से युवाओं को आधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षित किया जाएगा, जो उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएगा।

आवेदन प्रक्रिया और एलिजिबिलिटी

इस प्रोग्राम (Education news) के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को महाराष्ट्र राज्य का निवासी होना चाहिए और उन्होंने कम से कम कक्षा 10वीं या 12वीं पास की होनी चाहिए। ITI छात्र, डिप्लोमा होल्डर्स, और इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स इस प्रोग्राम में आवेदन कर सकते हैं।

प्रत्येक बैच में 25% सीटें मौजूदा ITI छात्रों के लिए आरक्षित हैं, जबकि 75% सीटें अन्य उम्मीदवारों के लिए खुली हैं।

कोर्स की फीस और ट्रेनिंग

STEP प्रोग्राम (एजुकेशन न्यूज) के अंतर्गत विभिन्न तकनीकी कोर्सेज की ट्रेनिंग फीस 1,000 से लेकर 5,000 रुपए प्रति माह तक होगी। इस साल 75,000 उम्मीदवारों को जॉब-रेडी ट्रेनिंग दी जाएगी, और अगले साल इस संख्या को बढ़ाकर 1 लाख करने का लक्ष्य रखा गया है।

ITI और टेक्निकल स्कूल होंगे सेटअप

मंगल प्रभात लोढ़ा, कौशल, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार विभाग के मंत्री ने कहा कि इस प्रोग्राम के तहत राज्य के 419 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITIs) और 141 सरकारी तकनीकी स्कूलों में 2,506 इकाइयां स्थापित की जाएंगी।

इस पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और यह युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

रजिस्‍ट्रेशन के लिए यहां क्लिक करें

FAQ

  1. STEP प्रोग्राम का क्या है?
    STEP प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को इंडस्ट्री के लिए तैयार करना है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ सकें और देश में तकनीकी क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ सके।
  2. कौन इस प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकता है?
    इस प्रोग्राम के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को महाराष्ट्र राज्य का निवासी होना चाहिए और कम से कम कक्षा 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए। ITI छात्र, डिप्लोमा होल्डर्स और इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स भी आवेदन कर सकते हैं।
  3. STEP प्रोग्राम के तहत कौन से कोर्स उपलब्ध हैं?
    STEP प्रोग्राम के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सुरक्षा, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) तकनीकी, और 3D प्रिंटिंग जैसे महत्वपूर्ण कोर्स उपलब्ध होंगे।
ये भी पढ़े...

ग्रेजुएट के लिए निकली GPSC में स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर की 300+ पदों पर वैकेंसी

MPPSC की परीक्षाओं और रिजल्ट को लेकर और कितना परेशान होंगे उम्मीदवार ? क्यों आती है ये नौबत ?

Engineering Courses: कौन से ऑफबीट कोर्स आपको करियर की टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ाएंगे?

CBSE Board Exam 2026 की कॉपियां AI से होंगी चेक, होने जा रहा नया सिस्टम लागू

Tags:
  • Artificial Intelligence
  • AI
  • Education news
  • एजुकेशन न्यूज
  • Employment
  • pm modi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग