NCET 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, आज ही इस लिंक से करें अप्लाई

Rahul Garhwal | Apr 14, 2024, 18:52 IST
Share
Registration starts for NCET 2024
Registration starts for NCET 2024

नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

NCET 2024 Registration

NEW DELHI. NTA ( नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ) के नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। जो भी योग्य कैंडिडेट्स आवेदन करना चाहते हैं, वे ncet.samarth.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

आवेदन की आखिरी तारीख

नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट रजिस्ट्रेशन की विंडो 30 अप्रैल 2024 को रात 11:30 बजे बंद हो जाएगी। वहीं क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट-बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से परीक्षा शुल्क के सफल लेनदेन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल (रात 11:50 बजे तक) है। आवेदन पत्र सुधार विंडो 2 मई को खुलेगी और 4 मई को बंद होगी।

NCET के जरिए यहां मिलेगा एडमिशन

NCET से IIT, NIT, RIE और सरकारी कॉलेजों सहित चुनिंदा केंद्रीय/राज्य विश्वविद्यालयों में 4 साल के ITEP कोर्स में एडमिशन मिलेगा।

कब होगी परीक्षा

NCET परीक्षा के लिए शहरों की लिस्ट मई के आखिरी में जारी की जाएगी। 12 जून को परीक्षा होगी। NTA का कहना है कि एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़िए..

CUET PG-2024 का रिजल्ट जारी, 190 यूनिवर्सिटीज में ले सकेंगे एडमिशन

13 भाषाओं में होगी परीक्षा

NCET परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, उर्दू और तेलुगु में परीक्षा होगी। पात्रता, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ncet.samarth.ac.in और nta.ac.in पर जा सकते हैं।

Tags:
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी
  • NTA
  • NCET 2024
  • NCET 2024 Registration
  • नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट
  • नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट रजिस्ट्रेशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा