बदल गया RPSC RAS Exam Syllabus, 2013 के बाद सबसे बड़ा अपडेट

Manya Jain | Published:
Share
rpsc ras 2026 exam syllabus change
rpsc ras 2026 exam syllabus change

RPSC ने RAS परीक्षा 2026 के सिलेबस में बड़ा बदलाव किया है। 2013 के बाद यह सबसे बड़ा अपडेट है। राजस्थान प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे हैं छात्रों के लिए बेहद जरूरी है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC Exam) ने प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। आयोग ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा के कोर्स में बड़े बदलाव किए हैं। यह बदलाव साल 2013 के बाद सबसे बड़ा बदलाव है। ये बदलाव RAS 2026 परीक्षा से लागू होंगे। अगर आप राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा की तैयारी कर रहे हैं, तो इन बदलावों को समझना जरूरी है।

नए पैटर्न में किस पेपर में कितने प्रश्न कितने नंबर के आएंगे, इसको लेकर RPSC ने गाइडलाइन जारी कर दी है।
नए पैटर्न में किस पेपर में कितने प्रश्न कितने नंबर के आएंगे, इसको लेकर RPSC ने गाइडलाइन जारी कर दी है।


RAS प्रीलिम्स परीक्षा में बदलाव

  • स्पोर्ट्स एवं योगा मॉड्यूल आउट: प्री परीक्षा से 20 नंबर का 'स्पोर्ट्स एवं योगा' मॉड्यूल अब हटा दिया गया है।
  • नया जुड़ाव: इसके स्थान पर अब राजस्थान परीक्षा अधिनियम 2022 (Rajasthan Examination Act 2022) के प्रावधानों को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य भविष्य के अधिकारियों को परीक्षा संबंधी कानूनों और पारदर्शिता के नियमों से अवगत कराना है।
ये भी पढ़ें...Board Exam Tips: परीक्षा की स्मार्ट तैयारी के लिए मॉक टेस्ट का करें सही तरीके से यूज

RAS मुख्य परीक्षा (Mains) के परीक्षा पैटर्न में बदलाव

मुख्य परीक्षा में सबसे अधिक बदलाव पेपर 1, 2, 3 और विशेषकर चौथे पेपर में किए गए हैं। आयोग ने लघु उत्तरीय प्रश्नों की संख्या घटाकर विश्लेषणात्मक क्षमता पर अधिक जोर दिया है।

1. सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन (GS Paper 1, 2, 3)

मुख्य परीक्षा के पहले तीन पेपरों में अब तक 2 नंबर के 15 प्रश्न पूछे जाते थे। आयोग ने अब इन 2 अंकीय प्रश्नों को हटा दिया है। इनके स्थान पर अब 5 अंक और 10 अंक वाले प्रश्नों की संख्या बढ़ा दी गई है। इससे अभ्यर्थियों को विषयों (RPSC RAS Prelims 2024 Syllabus) पर गहन लेखन (Subjective Writing) का अभ्यास करना होगा।

2. चौथे पेपर (हिंदी एवं अंग्रेजी) में बड़ा बदलाव

चौथा पेपर जो 200 अंकों का होता है, उसमें स्ट्रक्चरल बदलाव किए गए हैं:

  • निबंध का समावेश: हिंदी के भाग में पहले 25 प्रश्न दो-दो नंबर के आते थे, जिन्हें अब हटा दिया गया है।
  • तीन खंड: अब इस पेपर में तीन स्पष्ट खंड होंगे—पहला हिंदी, दूसरा अंग्रेजी और तीसरा निबंध (Essay)।
  • विकल्प: अभ्यर्थियों को 6 अलग-अलग विषयों (Topics) में से किसी एक पर विस्तृत निबंध लिखना होगा।
ये भी पढ़ें...Board Exam Tips: एग्जामिनर को इम्प्रेस करने के लिए ऐसे लिखें अपने आंसर

RPSC ने जारी की नए पेपर की गाइडलाइन

RPSC ने RAS-2024 भर्ती के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इस बार, नए पैटर्न के अनुसार, पेपर में कितने प्रश्न और कितने नंबर होंगे, इसकी जानकारी दी गई है। RAS-2024 की भर्ती प्रक्रिया जारी है और इंटरव्यू चल रहे हैं। इंटरव्यू के पहले चरण की शुरुआत 1 दिसंबर 2025 से हुई थी। इस वैकेंसी के लिए 1096 पदों की भर्ती की जा रही है। इसके लिए 2461 कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया है।

RPSC ने 2 सितंबर 2024 को भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया था। इस विज्ञापन के बाद, 6 लाख 75 हजार कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था, जिनमें से 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स ने 2 फरवरी 2025 को प्री-एग्जाम में भाग लिया। इसके बाद, 20 फरवरी को रिजल्ट जारी किया गया, जिसमें 21 हजार 539 कैंडिडेट्स को मेंस एग्जाम के लिए चयनित किया गया। 17 और 18 जून 2025 को मेंस एग्जाम हुआ था।

ये भी पढ़ें...CUET UG 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, इन छोटी गलतियों से रिजेक्ट हो सकता है फॉर्म

8 अक्टूबर 2025 को मेंस रिजल्ट घोषित किया गया, जिसमें 2461 कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट किया गया। शुरुआत में 733 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी, लेकिन बाद में 17 फरवरी 2025 को पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई। इसमें 428 पद राज्य सेवा के और 668 पद अधीनस्थ सेवा के हैं।

नई भर्ती और आगामी रणनीति

आरपीएससी (RPSC) ने स्पष्ट किया है कि 2025 में कोई नई भर्ती नहीं आने के कारण अब RAS 2026 की भर्ती नए कोर्स के आधार पर ही आयोजित की जाएगी। आयोग ने समय से पहले सिलेबस (top education news) इसलिए जारी किया है ताकि उम्मीदवारों को अपनी रणनीति बदलने और नए विषयों को तैयार करने का पर्याप्त समय मिल सके।

ये भी पढ़ें...2026 में करियर बूस्ट के लिए बेस्ट है IBM Free Course, करें अप्लाई

Tags:
  • RPSC
  • Education news
  • top education news
  • RPSC RAS Prelims 2024 Syllabus
  • RPSC Exam
खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम

By Jageshwar Prasad

खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम
छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम
MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन काटने की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी बहिष्कार की चेतावनी

By Amresh Kushwaha

MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन काटने की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी बहिष्कार की चेतावनी
शैलेंद्र वर्मा बने MP स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, प्रतिभा वालिया उपाध्यक्ष नियुक्त, मतदान से चुनी गई नई टीम

By Neel Tiwari

शैलेंद्र वर्मा बने MP स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, प्रतिभा वालिया उपाध्यक्ष नियुक्त, मतदान से चुनी गई नई टीम
CGPSC New Rules: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, चयन सूची को लेकर बदला नियम, जानें क्या होगा असर

By Umeshwari Baghel

CGPSC New Rules: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, चयन सूची को लेकर बदला नियम, जानें क्या होगा असर
सफाईकर्मी भेजने के बजाय नकद पैसे का प्रलोभन, जयपुर नगर निगम के पार्षदों ने खोला मोर्चा, मेयर दफ्तर पर धरने की चेतावनी

By Jageshwar Prasad

सफाईकर्मी भेजने के बजाय नकद पैसे का प्रलोभन, जयपुर नगर निगम के पार्षदों ने खोला मोर्चा, मेयर दफ्तर पर धरने की चेतावनी
राजस्थान में 9,321 करोड़ के सूखा राहत पैकेज के बीच नियमों का पेंच, सिर्फ 20% पशुपालकों को ही मिलेगा रियायती चारा

By Jageshwar Prasad

राजस्थान में 9,321 करोड़ के सूखा राहत पैकेज के बीच नियमों का पेंच, सिर्फ 20% पशुपालकों को ही मिलेगा रियायती चारा