Auckland University Scholarship: भारत के छात्राओं को मिलेगी 8 लाख तक की स्कॉलरशिप
Dolly patil | Sept 23, 2024, 16:41 IST
ऑकलैंड यूनिवर्सिटी स्कॉलरशिप
न्यूजीलैंड की ऑकलैंड यूनिवर्सिटी ने 2025 के लिए भारतीय छात्रों को 10 हजार डॉलर की स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया है। आप ये स्कॉलरशिप का लाभ कैसे उठा सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
न्यूजीलैंड ( New Zealand ) का एक प्रमुख विश्वविद्यालय, ऑकलैंड यूनिवर्सिटी ,अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को शैक्षणिक वर्ष 2025 के लिए अंडर ग्रेजुएट डिग्री (Undergraduate Degree), पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा (Postgraduate Diploma - PGDIP), और मास्टर डिग्री (Master’s Degree) के लिए स्कॉलरशिप (Scholarship) देने का अवसर दे रही है।
इस पहल से भारतीय छात्रों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने का एक शानदार मौका मिल रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि अक्टूबर 2024 (सेमेस्टर 1, 2025 के लिए) और 1 अप्रैल 2025 (सेमेस्टर 2, 2025 के लिए) है। इच्छुक छात्र यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट Auckland University Scholarship पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ऑकलैंड यूनिवर्सिटी की यह स्कॉलरशिप( Auckland University Scholarship ) एक वर्ष के लिए है और इसके तहत छात्रों को $10,000 ( लगभग 8.35 लाख रुपए ) तक की राशि प्रदान की जाएगी। ये स्कॉलरशिप हर वर्ष भारत के केवल 50 मेधावी छात्रों को दी जाती है। यह स्कॉलरशिप उन्हीं विदेशी छात्रों के लिए है जो कम से कम एक साल के लिए फुल-टाइम पढ़ाई करने वाले हैं।
इस स्कॉलरशिप के लिए विदेशी छात्र आवेदन कर सकते हैं। यह स्कॉलरशिप विशेष रूप से भारतीय छात्रों के लिए भी है। आवेदन करने के लिए, छात्रों को ऑकलैंड यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा या मास्टर प्रोग्राम में एडमिशन होना चाहिए और कम से कम 6.00 जीपीई (GPE) का स्कोर होना चाहिए।
जिन छात्रों ने पहले से न्यूजीलैंड में पढ़ाई की है या जो विशेष बिजनेस मास्टर प्रोग्राम में दाखिला ले चुके हैं, वे इस स्कॉलरशिप के लिए योग्य नहीं होंगे।
इस स्कॉलरशिप के तहत छात्रों को एक वैश्विक नेटवर्क (Global Network) का हिस्सा बनने और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे छात्रों को उनकी स्किल्स (Skills) को बेहतर बनाने और एक बेहतर करियर (Career) की ओर बढ़ने का मौका मिलेगा।
इस पहल से भारतीय छात्रों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने का एक शानदार मौका मिल रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि अक्टूबर 2024 (सेमेस्टर 1, 2025 के लिए) और 1 अप्रैल 2025 (सेमेस्टर 2, 2025 के लिए) है। इच्छुक छात्र यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट Auckland University Scholarship पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
स्कॉलरशिप की राशि
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
किन छात्रों के लिए नहीं है स्कॉलरशिप
स्कॉलरशिप के फायदे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari