SBI Youth India Fellowship दे रहा रूरल डेवलपमेंट में एक्टिव रोल निभाने का मौका, ऐसे करें आवेदन
Kaushiki | May 19, 2025, 17:23 IST
sbi-youth-for-india-fellowship
एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फैलोशिप 2025-26 युवाओं को ग्रामीण विकास में काम करने का मौका देती है। इसमें चयनित उम्मीदवारों को 16,000 रुपए मासिक स्टाइपेंड और अन्य भत्ते मिलते हैं।
एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फैलोशिप (SBI Youth for India Fellowship) 2025-26 भारतीय युवाओं को रूरल डेवलपमेंट में एक्टिव रोल निभाने का मौका देती है।
21 से 32 साल की आयु के ग्रेजुएट इस 13 महीने के प्रोग्राम में 16 हजार रुपए मंथली स्टाइपेंड, 90 हजार रुपए का लम्प-शम अलाउंस और कई अन्य लाभ पा सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... AICTE Doctoral Fellowship में PHd के लिए हर महीने 40 हजार से ज्यादा की मिलती है स्कॉलरशिप
फैलोशिप के साथ मिलेगा स्टायपेंड | एजुकेशन न्यूज | भारतीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप | National Scholarship
21 से 32 साल की आयु के ग्रेजुएट इस 13 महीने के प्रोग्राम में 16 हजार रुपए मंथली स्टाइपेंड, 90 हजार रुपए का लम्प-शम अलाउंस और कई अन्य लाभ पा सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... AICTE Doctoral Fellowship में PHd के लिए हर महीने 40 हजार से ज्यादा की मिलती है स्कॉलरशिप
फैलोशिप के बारे में
एसबीआई फाउंडेशन (SBI Foundation) और प्रेस्टीजियस एनजीओ के सहयोग से आयोजित किया जाता है। यह फैलोशिप भारत के युवा ग्रेजुएट्स को रूरल एरियाज में रहकर डेवलपमेंट के जरूरी मुद्दों से निपटने का मौके देती है। यह प्रोग्राम लीडरशिप स्किल्स और सोशल चेंज के लिए प्रेरित करता है।
एलिजिबिलिटी
- भारत के नागरिक, नेपाल/भूटान के नागरिक या ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) होना जरूरी है।
- उम्र 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए (प्रोग्राम के शुरू होने की तिथि तक)।
- 1 अक्टूबर 2025 से पहले स्नातक की डिग्री पूरी हो।
- नोट: OCI कार्डहोल्डर जो अभी OCI नहीं बनवाए हैं, उन्हें जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की सलाह दी जाती है।
फैलोशिप के लाभ
- 16 हजार रुपए मंथली स्टाइपेंड।
- 90 हजार रुपए का एकमुश्त रिलोकेशन अलाउंस।
- दो हजार रुपए मंथली ट्रेवलिंग अलाउंस।
- एक हजार रुपए मंथली प्रोजेक्ट-रिलेटेड खर्च अलाउंस।
- SBI फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र।
- फैलोशिप के दौरान सामाजिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित नेटवर्क तक पहुंच।
जरूरी बातें
- फैलोशिप पूर्णकालिक है, पार्ट-टाइम या आंशिक भागीदारी स्वीकार्य नहीं।
- फैलोशिप पूरा होने पर नौकरी की गारंटी नहीं दी जाती।
- ऑनलाइन फोरम के माध्यम से उम्मीदवारों को प्रोग्राम की जानकारी और प्रश्न पूछने का अवसर मिलता है।
आवेदन कैसे करें
- वेबसाइट पर जाकर ‘Apply Now’ पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें या लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें, निबंध प्रश्नों का उत्तर दें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- आवेदन जमा करें।
- ऑनलाइन अससमेंट लिंक ईमेल पर प्राप्त होगा।
- 10 दिनों के अंदर अससमेंट पूरा करें।
- चयन में केवल शैक्षणिक योग्यता या अनुभव नहीं, बल्कि उम्मीदवार के एप्रोच और लीडरशिप एबिलिटी को भी इम्पोर्टेंस दिया जाता है।
- ऑनलाइन इवैल्यूएशन और इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाता है।
फैलोशिप के साथ मिलेगा स्टायपेंड | एजुकेशन न्यूज | भारतीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप | National Scholarship
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari