Social Media Marketing : बनना चाहते हैं सोशल मीडिया के प्रोफेशनल तो ये फ्री कोर्सेस करेंगे आपकी मदद

Kaushiki | Apr 09, 2025, 13:12 IST
Share
SOCIAL MEDIA COURSE
SOCIAL MEDIA COURSE

सोशल मीडिया मार्केटिंग (SMM) डिजिटल दुनिया का अहम हिस्सा बन चुका है, जो व्यवसायों को ब्रांडिंग और सेल्स बढ़ाने में मदद करता है। इसे सीखकर आप अपने करियर या बिजनेस को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।

सोशल मीडिया मार्केटिंग (SMM) आजकल डिजिटल दुनिया का एक बहुत अहम हिस्सा बन चुका है, खासकर भारत में। फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और लिंक्डइन जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल अब हर कोई कर रहा है। इसके जरिए आप बिजनेस में अपनी ब्रांडिंग, कस्टमर रिलेशन्स और सेल्स को बेहतर बना सकते हैं। तो ऐसे में अगर आप इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं या अपने बिजनेस को ऑनलाइन प्रमोट करना चाहते हैं, तो सोशल मीडिया मार्केटिंग सीखना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

f00da671-998
f00da671-998


यहां कुछ सुपरफाईन फ्री ऑनलाइन कोर्सेज हैं, जो खासकर छात्रों के लिए बहुत यूजफुल हो सकते हैं। इन कोर्सेज को आप आसानी से घर बैठकर सीख सकते हैं और ये आपको सोशल मीडिया मार्केटिंग में माहिर बना सकते हैं। ये कोर्स न केवल आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मार्केटिंग के बारे में सीखाएंगे, बल्कि आपको सर्टिफिकेट भी देगी, जो आपके प्रोफेशनल डेवलपमेंट में हेल्पफुल साबित हो सकते हैं। आइए जानें...
ये खबर भी पढ़ें... Career in Social Service: सोशल वर्क में बनाना है करियर, तो ये कोर्स करेंगे आपकी मदद



Meta का सोशल मीडिया मार्केटिंग प्रोफेशनल सर्टिफिकेट

Meta (जो पहले फेसबुक था) का यह कोर्स आपको फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर मार्केटिंग के बारे में पूरी जानकारी देगा। इसमें आपको विज्ञापन बनाना, ऑडियंस को टारगेट करना और अपने सोशल मीडिया अभियानों को कैसे मैनेज करें, यह सिखाया जाता है।

कोर्स टर्म: 6 महीने
क्या सीखेंगे:

  • सोशल मीडिया मार्केटिंग के बेसिक प्रिंसिपल्स
  • फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैसेंजर पर विज्ञापन और कंटेंट बनाना
  • टारगेट ऑडियंस तक पहुंचने और उनकी इन्वॉल्वमेंट बढ़ाने के तरीके

HubSpot Academy का सोशल मीडिया स्ट्रेटेजी कोर्स

HubSpot का यह फ्री कोर्स खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो सोशल मीडिया पर इफेक्टिव स्ट्रेटेजी बनाना चाहते हैं। इस कोर्स में आपको सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करना, उसके बाद उसे प्रमोट करना और अपने काम का इवैल्यूएशन करना सिखाया जाता है।
कोर्स टर्म: 3 घंटे
क्या सीखेंगे:

  • इफेक्टिव सोशल मीडिया स्ट्रेटेजी बनाना
  • सोशल मीडिया एनालिटिक्स का उपयोग कर कंटेंट की सफलता को मापना
  • कम्युनिटी मैनेजमेंट और विसुअल कंटेंट बनाने के तरीके
ये खबर भी पढ़ें...Career in Psychology: यूनिक फील्ड में बनाना है करियर, तो चुन सकते हैं साइकोलॉजी

Semrush का सोशल मीडिया मार्केटिंग कोर्स

Semrush एक फेमस डिजिटल मार्केटिंग टूल है और उन्होंने सोशल मीडिया मार्केटिंग पर एक फ्री कोर्स तैयार किया है। यह कोर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कैसे कंटेंट पोस्ट करें और उसे किस तरह से प्रमोट करें, यह सिखाता है।

कोर्स टर्म: 6 घंटे
क्या सीखेंगे:

  • सोशल मीडिया ऑडिट करना
  • कंटेंट प्लान बनाना और उसे शेड्यूल करना
  • यूजर इंटरेक्शन और प्लेटफार्म एल्गोरिदम की समझ
10 Google डिजिटल मार्केटिंग सर्टिफिकेशन निःशुल्क
10 Google डिजिटल मार्केटिंग सर्टिफिकेशन निःशुल्क


Google का डिजिटल मार्केटिंग फंडामेंटल्स कोर्स

यह गूगल का फ्री कोर्स है जो आपको डिजिटल मार्केटिंग के सभी बेसिक आस्पेक्ट्स को सिखाता है। इसमें सोशल मीडिया मार्केटिंग भी शामिल है। इसे आप अपनी गति से सीख सकते हैं और कोर्स खत्म करने के बाद आपको सर्टिफिकेट भी मिलता है।

कोर्स टर्म: 40 घंटे
क्या सीखेंगे:

  • सोशल मीडिया प्लेटफार्म का बिजनेस यूज
  • Google टूल्स का यूज कर मार्केटिंग कैंपेन का कंस्ट्रक्शन
  • डिजिटल मार्केटिंग के अन्य इम्पोर्टेन्ट आस्पेक्ट्स
ये खबर भी पढ़ें... Career Options After 12th: हर फील्ड में है शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म करियर ऑप्शन, जानें

LinkedIn का सोशल मीडिया मार्केटिंग बिगिनर्स

LinkedIn Learning का यह कोर्स खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो सोशल मीडिया मार्केटिंग में नए हैं। इसमें आपको सोशल मीडिया पर शुरुआत करने के आसान और सरल तरीके सिखाए जाते हैं।

कोर्स टर्म: 3 घंटे
क्या सीखेंगे:

  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट का प्लान बनाना।
  • दर्शकों के साथ सही तरीके से इन्गेजमेंट करना।
  • सोशल मीडिया पर अपने ब्रांड को प्रमोट करना।

सोशल मीडिया मार्केटिंग क्यों सीखें

सोशल मीडिया मार्केटिंग आज हर बिजनेस के लिए जरूरी हो गई है। अगर आप इसे सीखते हैं, तो आप:

  • अपने टारगेट ऑडियंस को पहचान सकते हैं: सोशल मीडिया से डेटा प्राप्त कर, आप अपने प्रोडक्ट के लिए राइट ऑडियंस तक पहुंच सकते हैं।
  • ब्रांड अवेयरनेस बढ़ा सकते हैं: सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एंगेजिंग कंटेंट से आप अपने ब्रांड को बेहतर तरीके से प्रेजेंट कर सकते हैं।
  • वेबसाइट ट्रैफिक को बढ़ा सकते हैं: सही सोशल मीडिया स्ट्रेटेजीज के माध्यम से आप अपनी वेबसाइट पर ट्रैफिक को आकर्षित कर सकते हैं।
  • मार्केटिंग कॉस्ट को कम कर सकते हैं: सोशल मीडिया मार्केटिंग ट्रेडिशनल एडवरटाइजिंग के मुकाबले कहीं सस्ता है।

कोर्स से कौन लाभ उठा सकता है

सोशल मीडिया मार्केटिंग कोर्स से ये लोग सबसे अधिक लाभ उठा सकते हैं:

  • मार्केटिंग प्रोफेशनल्स - जो सोशल मीडिया मार्केटिंग की गहरी जानकारी चाहते हैं।
  • स्माल बिजनेस ओनर - जो लिमिटेड बजट में अपने बिजनेस को बढ़ावा देना चाहते हैं।
  • सोशल मीडिया प्रोफेशनल्स - जो अपने करियर को नई दिशा देना चाहते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... Career Tips: 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में भूलकर भी न करें ये गलती, अपनाएं ये टिप्स

Tags:
  • इंस्टाग्राम
  • एजुकेशन न्यूज
  • Google
  • Meta
  • Social Media Marketing
  • LinkedIn India
  • career opportunities
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई