SpeakX : सस्ते में AI सिखाएगा फर्राटेदार इंग्लिश बोलना, जानिए कैसे
Kaushiki | Mar 16, 2025, 14:36 IST
ENGLISH SPEAKING
SpeakX एक AI-बेस्ड प्लेटफॉर्म जो छात्रों को बिना डर के अंग्रेजी बोलने में मदद करता है। जानिए कैसे यह छात्रों की बोलचाल में आत्मविश्वास लाता है और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता के लिए तैयार करता है...
भारत में लाखों छात्र ऐसे हैं जो अंग्रेजी पढ़ और लिख सकते हैं, लेकिन जब बोलने की बात आती है तो वे हिचकिचाने लगते हैं। इससे उनका आत्मविश्वास कम हो जाता है, खासकर इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन और पब्लिक स्पीकिंग के समय। कई बार स्कूल और कॉलेज में, छात्र अच्छे विचार होने के बावजूद सिर्फ अंग्रेजी न आने के कारण पीछे रह जाते हैं। कॉम्पिटिटिव एक्साम्स और इंटरनेशनल करियर के लिए अंग्रेजी बोलने की जरूरत और भी बढ़ जाती है। तो इस समस्या का समाधान SpeakX लेकर आया है, जो AI-बेस्ड वर्चुअल स्पीकिंग प्लेटफॉर्म है।
SpeakX एक AI-बेस्ड वर्चुअल स्पीकिंग प्लेटफॉर्म है, जो यूजर्स को अंग्रेजी बोलने में आत्मविश्वास बढ़ाने और सुधारने में मदद करता है। यह प्लेटफॉर्म एक वर्चुअल AI साथी देता करता है, जिससे यूजर्स बिना किसी डर या हिचकिचाहट के अंग्रेजी में बातचीत कर सकते हैं और अपनी भाषा कौशल (language skills) को बेहतर बना सकते हैं।
SpeakX का AI मॉडल गाइडेड लर्निंग पर आधारित है। जब छात्र AI के साथ बात करते हैं, तो यह सुनिश्चित करता है कि वे सही ट्रैक पर रहें। अगर वे बातचीत से भटकते हैं, तो यह उन्हें वापस सही दिशा में ले आता है। यह खासतौर पर छात्रों की जरूरतों के मुताबिक डिजाइन किया गया है, जिससे वे एग्जाम, इंटरव्यू और रोजमर्रा की बातचीत में आत्मविश्वास के साथ इंग्लिश बोल सकें।
शुरुआत में SpeakX को केवल 10 हजार छात्रों ने इस्तेमाल किया था, लेकिन अब 1 लाख से ज्यादा छात्र इसका फायदा उठा रहे हैं। कंपनी ने फ्री और पेड दोनों मॉडल उपलब्ध कराए हैं। 300 रुपए प्रति माह के सब्सक्रिप्शन मॉडल के जरिए छात्र बेहतर ट्रेनिंग और ज्यादा प्रैक्टिस सेशन पा सकते हैं। 60% छात्र टियर 2 और टियर 3 शहरों से हैं, जिससे यह साफ पता चलता है कि छोटे शहरों के स्टूडेंट्स भी अंग्रेजी सीखने के लिए टेक्नोलॉजी को अपना रहे हैं।
बता दें कि, फिलहाल SpeakX सिर्फ हिंदी भाषी छात्रों को अंग्रेजी सिखा रहा है। अभी ये यूपी, बिहार, राजस्थान और दिल्ली जैसे हिंदी बेल्ड वाले राज्यों में प्रेजेंट है। लेकिन फ्यूचर में इसे तमिल, तेलुगु, बंगाली और मराठी भाषाओं में भी लॉन्च किया जाएगा। इससे छात्र अपनी मदर टंग में आसानी से इंग्लिश सीख सकेंगे।
ये खबर भी पढ़ें...
क्या है SpeakX
नवंबर में हुई थी इसकी शुरुआत
नवंबर 2023 में स्पीकएक्स की शुरुआत अर्पित मित्तल ने की, जब उन्होंने महसूस किया कि अंग्रेजी बोलने में असमर्थता की वजह से कई लोग मुश्किलों का सामना करते हैं। उन्हें याद आया कि कैसे लोगों का पढ़ाई-लिखाई से ज्यादा संबंध इस बात पर निर्भर करता है कि वे अंग्रेजी बोलने में कितने सक्षम हैं। कई बार बच्चे अपनी मां-बाप को स्कूल की पेरेंट-टीचर मीटिंग में ले जाने में हिचकिचाते हैं, क्योंकि उनके माता-पिता अंग्रेजी नहीं बोल पाते। इस समस्या का समाधान ढूंढते हुए, अर्पित ने स्पीकएक्स स्टार्टअप की शुरुआत की, जो लोगों को बिना किसी झिझक के अंग्रेजी बोलने में मदद करता है।
ये खबर भी पढ़ें...
स्टूडेंट्स के लिए क्यों है फायदेमंद
- इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन की तैयारी में मदद
- पढ़ाई के साथ इंग्लिश सुधारने का मौका
- AI से सीधा फीडबैक
- विदेशों में पढ़ाई और स्कॉलरशिप के लिए जरूरी
ये खबर भी पढ़ें...
AI मॉडल गाइडेड लर्निंग प्लेटफॉर्म
1 लाख से ज्यादा छात्र कर रहे इस्तेमाल
ये खबर भी पढ़ें...
क्या है इसका फ्यूचर प्लान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA