SSC Exam Rules: गलत सवाल पर मिलेंगे पूरे अंक, आयोग ने जारी की नई गाइडलाइंस और ऑब्जेक्शन सिस्टम

Manya Jain | Apr 12, 2026, 19:43 IST
Share
SSC Exam Rules
SSC Exam Rules

SSC ने 'ऑब्जेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम 2026' लागू किया है। अब परीक्षा में गलत सवाल होने पर छात्रों के नंबर नहीं कटेंगे। यह नया नियम सभी ऑनलाइन परीक्षाओं में ट्रांसपेरेंसी बढ़ाएगा।

एसएससी (SSC) ने परीक्षाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब गलत सवालों का नुकसान छात्रों को बिल्कुल नहीं उठाना पड़ेगा। आयोग ने नया ऑब्जेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम 2026 (New Rule) लागू कर दिया है। अगर पेपर में कोई सवाल गलत मिलता है तो फायदा छात्रों को होगा।

अक्सर गलत ट्रांसलेशन की वजह से छात्रों के नंबर कट जाते थे। अब नई गाइडलाइंस के आने से उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिलेगी। यह नियम आने वाली सभी कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं पर लागू होगा। इससे पूरी चयन प्रक्रिया और भी ज्यादा ट्रांसपेरेंसी हो जाएगी। तकनीकी गलतियों के कारण अब आपका सिलेक्शन बिल्कुल नहीं रुकेगा।

SSC के नए परीक्षा नियम 2026

  • सवाल गलत तो सबको फायदा: अगर एग्जाम में कोई सवाल ही गलत है, उसमें कोई टेक्निकल गलती है या वो समझ ही नहीं आ रहा, तो टेंशन मत लीजिए। उस सवाल के पूरे नंबर हर स्टूडेंट को मिलेंगे।
  • एक से ज्यादा सही जवाब होने पर: अगर किसी सवाल के दो या तीन ऑप्शन सही हैं, तो जिन लोगों ने उन सही ऑप्शंस में से किसी एक को चुना है, उन्हें नंबर मिल जाएंगे। लेकिन अगर आपने गलत वाला ऑप्शन चुना, तो नेगेटिव मार्किंग कटेगी।
  • सिलेबस के बाहर का सवाल: अगर कोई सवाल सिलेबस से बाहर का आ गया, तो उस सवाल को हटा दिया जाएगा और उसके पूरे नंबर सबको मुफ्त में मिलेंगे।
  • ट्रांसलेशन (अनुवाद) की गलती: अगर सवाल का अनुवाद गलत होने की वजह से गड़बड़ हुई है, तो इसका फायदा सिर्फ उसी भाषा में पेपर देने वाले स्टूडेंट्स को मिलेगा, दूसरों को नहीं।
  • फीस की वापसी: अगर आप किसी सवाल पर ऑब्जेक्शन (चैलेंज) उठाते हैं और आपकी बात सही निकलती है, तो चैलेंज के लिए जमा की गई आपकी फीस वापस मिल जाएगी।
  • भाषा का चक्कर: अब फॉर्म भरते समय आप जो भाषा (जैसे हिंदी या इंग्लिश) चुनेंगे, पेपर भी सिर्फ उसी भाषा में दे पाएंगे। बाद में इसे बदला नहीं जा सकेगा।

ऑब्जेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम 2026 की जरूरत क्यों पड़ी?

आयोग को लंबे समय से आंसर-की (Answer Key) में गलतियों को लेकर शिकायतों का सामना करना पड़ रहा था। कई मामलों में अभ्यर्थियों ने आरटीआई (RTI) और कोर्ट केस तक किए थे। इन विवादों को कम करने और मूल्यांकन प्रक्रिया (Evaluation Process) को सटीक बनाने के लिए यह नया सिस्टम तैयार किया गया है।

सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट्स की राय

आयोग हर परीक्षा (SSC Exams) के बाद एक प्रोविजनल आंसर-की (Provisional Answer Key) जारी करता है। इस पर आने वाले ऑब्जेक्शंस की समीक्षा आयोग के सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट्स (SMEs) करते हैं। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर ही फाइनल आंसर-की तैयार की जाती है, जो रिजल्ट का आधार बनती है।

एसएससी आंसर-की चैलेंज फीस

  • वर्तमान शुल्क: 50 रुपए प्रति प्रश्न (पिछली बार 100 रुपए से घटाकर 50 रुपए किया गया था)।
  • रिफंड: केवल सही पाए गए ऑब्जेक्शन पर ही शुल्क वापसी संभव है।
  • अपील: उम्मीदवारों से आग्रह है कि केवल वैध और ठोस सबूत वाले ऑब्जेक्शन ही दर्ज करें।

SSC आंसर-की को चैलेंज कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट: सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • लॉगिन: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर अपने अकाउंट में लॉग इन करें।
  • लिंक का चयन: संबंधित एग्जाम के नीचे दिए गए 'Answer Key Challenge' लिंक पर क्लिक करें।
  • रिस्पॉन्स शीट: अपनी रिस्पॉन्स शीट (Response Sheet) को ध्यान से देखें और उस क्वेश्चन आईडी (Question ID) को नोट करें जिसे आप चैलेंज करना चाहते हैं।
  • दस्तावेज अपलोड: अपने दावे के समर्थन में वैध प्रमाण (Valid Proof) या संदर्भ सामग्री अपलोड करें।
  • शुल्क भुगतान: प्रति प्रश्न 50 रुपए की दर से ऑनलाइन फीस जमा करें।
  • सबमिट: अपना रिस्पॉन्स सबमिट करें और भविष्य के लिए पावती (Receipt) सेव कर लें।
ये खबर भी पढ़ें..

Career Options After 12th: 12वीं के बाद क्या करें, कंफ्यूज हैं तो ये रहा गाइडेंस

Career Option after 12th : इंजीनियरिंग या मेडिकल, कौन सा करियर आपके लिए है परफेक्ट?

Career After CTET: सरकारी स्कूल ही नहीं, एडु-टेक की दुनिया में भी है CTET की भारी डिमांड

Career in Aviation: ऐसे बनाएं एविएशन में अपना करियर, जानें कौन से कोर्स हैं बेस्ट

Tags:
  • SSC
  • RTI
  • New Rule
  • provisional answer key
  • SSC Exams
  • नेगेटिव मार्किंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग