UPPSC Final Result 2024 जारी, टॉप-10 में 6 महिलाएं, देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

Anjali Dwivedi | Mar 30, 2026, 11:20 IST
Share
UPPSC 2024 Final Result
UPPSC 2024 Final Result

UPPSC ने PCS-2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 947 पदों के लिए आवेदन हुआ था। खास बात यह है कि टॉप-20 की लिस्ट में महिलाओं ने खूब कमाल दिखाया है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने रविवार, 29 मार्च देर रात पीएससी 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी किया है।इस बार के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रदेश की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। टॉप-10 से लेकर टॉप-20 तक, महिलाओं ने अपना दबदबा कायम रखा है।



बेटियों का रहा बोलबाला

आयोग से जारी की गई टॉप-10 की लिस्ट में 6 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। वहीं, अगर हम टॉप-20 अभ्यर्थियों की बात करें, तो यहां भी आधी आबादी का ही बोलबाला रहा। टॉप-20 में कुल 13 महिलाएं और मात्र 7 पुरुष अपनी जगह बना पाए हैं।

यह आंकड़े प्रदेश की प्रशासनिक सेवा (Administrative Service) में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उनकी मेहनत की एक सुखद तस्वीर पेश करते हैं।

UPPSC 2024: टॉप-10 अभ्यर्थियों की सूची

रैंक (Rank)अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)लिंग (Gender)
1नेहा पांचालमहिला
2अनन्या त्रिवेदीमहिला
3अभय प्रताप सिंहपुरुष
4अनामिका मिश्रामहिला
5नेहा सिंहमहिला
6दीप्ति मिश्रामहिला
7पूजा तिवारीमहिला
8अनुराग पांडेयपुरुष
9शुभम सिंहपुरुष
10आयुष पांडेयपुरुष

यहां देख सकते हैं पूरा रिजल्ट

आयोग के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की गई। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइटuppsc.up.nic.inपर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। वहां मेरिट लिस्ट और अन्य डिटेल्स भी उपलब्ध हैं।

परीक्षा से रिजल्ट तक का सफर

इस भर्ती प्रक्रिया की टाइमलाइन पर नजर डालें तो आयोग ने इसे काफी व्यवस्थित तरीके से पूरा किया है। PCS-2024 की प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी। इसके बाद, मुख्य परीक्षा का परिणाम 4 फरवरी 2026 को घोषित हुआ।

कुल 947 पदों के लिए यह पूरी जद्दोजहद थी। दिलचस्प बात यह है कि 29 मार्च को फाइनल रिजल्ट घोषित होने से महज नौ दिन पहले ही इंटरव्यू प्रक्रिया समाप्त हुई थी।

इंटरव्यू और चयन की प्रक्रिया

बता दें कि कुल 947 रिक्तियों (Vacancies) में से 60 पद ऐसे थे, जिन पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होना था। बाकी 887 पदों के लिए लिखित परीक्षा के साथ-साथ इंटरव्यू भी जरूरी था।

इस चरण के लिए आयोग ने 2 हजार 719 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया था। इंटरव्यू का दौर 26 फरवरी से शुरू होकर 23 मार्च तक चला, जिसके बाद 29 मार्च रविवार को फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई।

किस पद पर कितने अभ्यर्थियों का हुआ चयन?

इस साल की भर्ती में सबसे ज्यादा नियुक्तियां नायब तहसीलदार (Naib Tehsildar) के पद पर हुई हैं, जहां 258 अभ्यर्थियों ने सफलता पाई है। पदों का विवरण कुछ इस प्रकार है:

पद का नाम (Post Name)चयनित अभ्यर्थी (Selected Candidates)
नायब तहसीलदार258
असिस्टेंट कमिश्नर कामर्शियल टैक्स196
वाणिज्य कर अधिकारी142
खंड विकास अधिकारी (BDO)72
डिप्टी जेलर60
सब रजिस्ट्रार40
कार्याधिकारी23
कोषाधिकारी/लेखाधिकारी22
सहायक आयुक्त उद्योग18
सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO)16
जिला कमांडेंट होमगार्ड्स02
अधीक्षक कारागार (जेल)01
ये खबरें भी पढ़ें...

UPSC Result 2025 में MP के छोटे जिलों ने दी बड़े शहरों को टक्कर

UPSC NDA-1 Admit Card: 12 अप्रैल को होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

स्कूलों में अब AI टीचर्स की एंट्री, क्या खतरे में है शिक्षकों की नौकरी?

IELTS परीक्षा में बड़ा बदलाव: पेन-पेपर मोड खत्म, सीबीटी से होगा एग्जाम



Tags:
  • PSC
  • पीएससी
  • UPPSC
  • Administrative Service
  • नायब तहसीलदार
  • उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच