लोकसभा चुनाव की वजह से टली UPSC प्रीलिम्स, जानिए अब कब होगी परीक्षा

Rahul Garhwal | Mar 19, 2024, 21:22 IST
Share
UPSC Prelims postponed due to Lok Sabha elections
UPSC Prelims postponed due to Lok Sabha elections

लोकसभा चुनाव की वजह से UPSC ने 26 मई को होने वाली प्रीलिम्स परीक्षा को स्थगित कर दिया है। प्रीलिम्स 26 मई को होने वाली थी। इसके साथ ही इंडियन फॉरेस्ट सर्विस की प्रीलिम्स परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है।

UPSC Prelims Postponed

NEW DELHI. देश में होने वाले लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha elections ) की वजह से संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) ने प्रीलिम्स को स्थगित कर दिया है। ये परीक्षा 26 मई को होने वाली थी। इसके साथ ही इंडियन फॉरेस्ट सर्विस की प्रीलिम्स को भी स्थगित किया गया है। देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। 19 अप्रैल से शुरुआत होगी।

अब कब होगी प्रीलिम्स ?

UPSC के नोटिस में लिखा है कि आम चुनाव के कार्यक्रम के कारण, आयोग ने सिविल सर्विस (प्रीलिम्स) परीक्षा और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस की प्रीलिम्स 2024 को स्थगित करने का निर्णय लिया है, जो 26-05-2024 को आयोजित होनी थी, अब प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 16-6-2024 को किया जाएगा। अब UPSC प्रीलिम्स 16 जून को होगी।

ICAI ने CA फाइनल और इंटर मई परीक्षा को किया था स्थगित

UPSC प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख 26 मई लोकसभा चुनाव के शेड्यूल से क्लैश हो रही थी, इसलिए परीक्षा टालनी पड़ी। UPSC से पहले ICAI ने CA और इंटर मई परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया था।

14 फरवरी को जारी हुआ था नोटिफिकेशन

UPSC सिविल सर्विस परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। IAS, IPS और IFS बनने के लिए हर साल लाखों कैंडिडेट्स इस परीक्षा के लिए अप्लाई करते हैं। इस साल UPSC 2024 का नोटिफिकेशन 14 फरवरी को जारी किया गया था।

ये खबर भी पढ़िए..

TOEFL मार्क्स वेरिफाई कर सकेंगी अमेरिकन यूनिवर्सिटीज, किसे होगा फायदा

क्या अब स्थगित होगी CUET UG परीक्षा ?

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2024 की अस्थाई तारीख 15 मई से 31 मई तक है। ये तारीख भी लोकसभा चुनाव के शेड्यूल से क्लैश हो रही हैं। फिलहाल परीक्षा स्थगित करने के बारे में कोई नोटिस नहीं आया है।

संघ लोक सेवा आयोग प्रीलिम्स स्थगित

Tags:
  • Lok Sabha elections
  • लोकसभा चुनाव
  • संघ लोक सेवा आयोग
  • UPSC
  • UPSC Prelims postponed
  • संघ लोक सेवा आयोग प्रीलिम्स स्थगित
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज