राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले दोनों तरफ सुलग रही आग, नेता हतप्रभ
The Sootr | Oct 09, 2023, 24:00 IST
राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले दोनों तरफ सुलग रही आग, नेता हतप्रभ
राजस्थान विधानसभा चुनाव से बीजेपी और कांग्रेस में आग सुलग रही है, नेता हतप्रभ हैं
राजीव तिवारी@JAIPUR
राजस्थान समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिस वजह से सियासी पारा सातवें आसमान पर है। राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अमित शाह, जेपी नड्डा, बीएल संतोष जैसे नेता ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। मोदी ने कमल के चिन्ह पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर राज्य बीजेपी नेताओं में एकता का प्रयास किया है, लेकिन इसमें वे कितने सफल होंगे इसका पता उम्मीदवारों की पहली सूची आने पर ही चलेगा।
फिलहाल तो वसुंधरा, गजेंद्र सिंह, मेघवाल, राजेंद्र राठौड़ में तलवारें खिंची हुई हैं। किरोड़ी मीणा फिलहाल खामोश हैं। संतोष, प्रह्लाद जोशी के एकजुटता के प्रयास सफल होते नहीं दिख रहे हैं। बीजेपी स्थानीय मुद्दों से ज्यादा मोदी की छवि, लोकप्रियता और राष्ट्रीय मुद्दों पर निर्भर दिखती है। गहलोत की दनादन लोकप्रिय घोषणाओं ने प्रधानमंत्री को भी सकते में डाल रखा है। उन्हें नहीं सूझ रहा कि जनसभाओं में क्या कहें। लाल डायरी के अंधेरे में तीर चल रहे हैं।
कांग्रेस भले ही आज ऊपरी तौर पर बीजेपी से आगे जरूर दिख रही है, लेकिन पार्टी में अंदर ही अंदर चिंगारी सुलग रही है। खड़गे और राहुल यह भली-भांति जान रहे हैं। यही वजह है कि चुनाव से 2 महीने पहले प्रत्याशियों की घोषणा का दावा धरा रह गया। केंद्रीय चयन समिति कई बैठकों के बाद भी असहाय है। गहलोत मेवाड़, मारवाड़ और शेखावाटी में RLP से तालमेल के इच्छुक दिखाई देते हैं, तो पायलट बेनीवाल से गठबंधन के खिलाफ हैं। कांग्रेस में भी पहली सूची के बाद घमासान बढ़ने की आशंका है।
गहलोत सरकार के पक्ष में अच्छी बात ये है कि एंटी इन्कंबेंसी नहीं दिखाई दे रही। मतदाता नई योजनाओं और घोषणाओं के नफा-नुकसान के आकलन में लगा है। बीजेपी हो या कांग्रेस आग दोनों ओर सुलग रही है। आलाकमान असमंजस में है। इंतजार तारीखों की घोषणा का है। फिलहाल तो कांग्रेस का पलड़ा भारी दिख रहा है। कांग्रेस को 10 में से 8 और बीजेपी को 6 नंबर मिल रहे हैं।
राजस्थान समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिस वजह से सियासी पारा सातवें आसमान पर है। राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अमित शाह, जेपी नड्डा, बीएल संतोष जैसे नेता ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। मोदी ने कमल के चिन्ह पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर राज्य बीजेपी नेताओं में एकता का प्रयास किया है, लेकिन इसमें वे कितने सफल होंगे इसका पता उम्मीदवारों की पहली सूची आने पर ही चलेगा।
बीजेपी नेताओं के बीच कैसा माहौल है ?
कांग्रेस में अंदर ही अंदर सुलग रही चिंगारी
राजस्थान में एंटी इन्कंबेंसी नहीं
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari