अदा शर्मा ने गाया सुशांत सिंह राजपूत के घर पर राम भजन

Dolly patil | Jun 08, 2024, 11:44 IST
Share
s 3r
s 3r

अदा शर्मा एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के उस अपार्टमेंट में रह रही हैं, जहां एक्टर ने सुसाइड किया था। इसी घर से उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस राम भजन गाते नजर आ रही हैं।

द करेल स्टोरी से लोगों में खास पहचान बनाने वाली अदा शर्मा ( adah sharma ) , पिछले कुछ महीनों से दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput )के मुंबई स्थित अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गई हैं। हाल ही में उन्होंने इन अटकलों पर ब्रेक लगाकर खबर की पुष्टि भी की थी। इसी के साथ उनका इसी घर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में वह राम भजन गाती नजर आ रही हैं। उनको राम भजन गाता देख लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

शिफ्ट होने से पहले किए बदलाव

अदा ने इस घर में शिफ्ट होने से पहले कुछ बड़े बदलाव किए हैं। उन्होंने पहले फ्लोर पर मंदिर बनवाया है। म्यूजिक और डांसिंग रूम भी अलग है। इसी के साथ एक्ट्रेस को प्लांट्स का शौक है तो वह अपने पुराने घर से प्लांट्स ले कर आई हैं। उन्होंने टैरेस गार्डन भी बनवाया है।

वायरल वीडियो

इस वायरल वीडियो में अदा सिंपल सफेद सलवार कमीज पहने हुए हैं और घर में बने मंदिर के पास भजन गा रही है। उन्होंने राम भजन गुनगुनाते देख ट्रोल्स ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरु कर दिया। इसी के साथ एक यूजर ने लिखा- ध्यान आकर्षित करने का अच्छा तरीका है। एक अन्य ने लिखा- इन्हें भी तो 2029 के चुनावों में भाजपा के टिकट से लड़ना है। उनको भी स्मृति ईरानी और कंगना रनौत बनना है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- फेम के लिए क्या क्या करना पड़ता है।

अदा ने क्या कहा

एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें इस घर से अच्छी वाइब्स आती है। वो किसी भी तरह के अंधविश्वास में यकीन नहीं रखती हैं। साथ ही उनके इस घर में सुशांत की कोई बात नहीं होती है, क्योंकि वो या उनकी टीम किसी भी ऐसे शख्स के बारे में बातचीत करना पसंद नहीं करते जो वहां मौजूद नहीं है।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Adah Sharma
  • sushant singh rajput
  • सुशांत सिंह राजपूत
  • द करेल स्टोरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा