AI ने खराब की Raanjhanaa की एंडिंग, थिएटर से क्लाइमेक्स का वीडियो हुआ वायरल, डायरेक्टर नाराज

Kaushiki | Aug 03, 2025, 13:09 IST
Share
ranjhanaa-climax-changed-ai
ranjhanaa-climax-changed-ai

आनंद एल राय की हिट फिल्म रांझणा' का क्लाइमैक्स AI से बदला गया और ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। डायरेक्टर इस बदलाव से भड़क गए हैं, क्योंकि धनुष का किरदार कुंदन नए एंडिंग में जिंदा हो जाता है। आइए जानें पूरी स्टोरी...

Bollywood News:साल 2013 में आई धनुष और सोनम कपूर स्टारर आनंद एल राय की सुपरहिट फिल्म रांझणा एक बार फिर सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस रोमांटिक ड्रामा को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने खूब पसंद किया था।

फिल्म की कहानी कुंदन नाम के एक लड़के की थी, जो जोया के प्यार में पागल था और उसका यह एकतरफा प्यार आखिर में उसकी जान ले लेता है।

लेकिन अब जो रांझणा थिएटर्स में चल रही है, उसमें एक बड़ा ट्विस्ट आ गया है और इसी ट्विस्ट ने फिल्म के डायरेक्टर को बेहद नाराज कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें...2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी Saiyaara, नए चेहरों ने मचाया तहलका

AI ने बदल दी रांझणा की एंडिंग



रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में, फिल्म रांझणा के तमिल वर्जन को, (जिसका नाम अंबिकापथी है) फिर से रिलीज किया गया है। लेकिन इस री-रिलीज में एक शॉकिंग ट्विस्ट है – फिल्म की एंडिंग को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बदल दिया गया है।

ओरिजिनल फिल्म में गोली लगने के बाद कुंदन की मौत हो जाती है, लेकिन AI से बदले गए क्लाइमैक्स में मरता हुआ कुंदन अपनी आंखें खोल लेता है और उठकर बैठ जाता है। उसके दोस्त बिंदिया (स्वरा भास्कर) और मुरारी (जीशान अय्यूब) उसे देखकर खुशी के आंसू बहा रहे होते हैं।

फिल्म की इस बदली हुई एंडिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और इसने फैंस के साथ-साथ खुद फिल्म के डायरेक्टर को भी चौंका दिया है।



डायरेक्टर आनंद एल राय की नाराजगी

बता दें कि, ये वायरल वीडियो जब फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय तक पहुंचा, तो वे बहुत नाराज हुए। उन्होंने फिल्म की एंडिंग को बदलने को लेकर अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की है।

आनंद एल राय ने अपनी एक पोस्ट में लिखा, "आज एक AI से बना रांझणा का वर्जन री-रिलीज किया गया है। इसमें कुंदन जिंदा हो जाता है। इसके अंत को डायरेक्टर, राइटर और फिल्म को खून, म्यूजिक, कविताओं और दर्द के साथ बनाने वाली फिल्म की मर्जी के बिना बदला गया है।"

इससे पहले भी आनंद एल राय ने एक और पोस्ट में अपनी फीलिंग्स शेयर करते हुए लिखा था, "पिछले तीन हफ्ते अजीब और बेहद परेशान करने वाले थे। फिल्म रांझणा का जन्म ख्याल, संघर्ष और क्रिएटिव रिस्क से हुआ था। इसे बिना जाने और बिना मर्जी के बदलकर दोबारा रिलीज होते देखना बर्बाद होने जैसा है। जो इस पूरी बात को सबसे खराब बनाता है वो ये कि ये सब बहुत आराम से हो गया है।"

डायरेक्टर के इस गुस्से में फैंस भी उनका साथ दे रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि उन्हें इस बदले हुए वर्जन की कोई जरूरत नहीं थी, क्योंकि ओरिजिनल एंडिंग ही फिल्म की आत्मा थी।

क्या थी ओरिजिनल रांझणा की एंडिंग

2013 में रिलीज हुई ओरिजिनल फिल्म रांझणा में गोली खाने के बाद कुंदन (एक्टर धनुष) को आईसीयू (ICU) में भर्ती दिखाया जाता है। यह जोया (सोनम कपूर) की एक सोची-समझी साजिश होती है।

कुंदन के अस्पताल में एडमिट होने के बाद जोया उसे देखने पहुंचती है। यहां कुंदन की दोस्त बिंदिया उसे झाड़ लगाती है और कहती है कि ये उसका वाला कुंदन है, क्योंकि "मेरा दोस्त मुंह से खून नहीं उगलता था।" वहीं, मुरारी के आंसू बह रहे होते हैं।

फिल्म के अंत में कुंदन का एक पावरफुल मोनोलॉग सुनने को मिलता है, जिसमें वह अपनी जिंदगी और जोया के प्यार में अपने पागलपन को याद करते हुए कहता है कि अब वह थक गया है, इसलिए अब नहीं उठेगा। और इसी तरह कुंदन की मौत हो जाती है। वह जोया के प्यार में अपनी जान दे देता है।

ये खबर भी पढ़ें...इस हफ्ते OTT and Theater पर आ रहा मनोरंजन का तगड़ा डोज, ये फिल्में और सीरीज हो रही रिलीज

AI क्रिएटिविटी पर सवाल

यह घटना फिल्म इंडस्ट्री में AI के बढ़ते इस्तेमाल और उससे जुड़े एथिकल सवालों को फिर से उठाती है। AI जहां एक तरफ क्रिएटिविटी और प्रोडक्शन में नए रास्ते खोल रहा है, वहीं दूसरी तरफ यह ओरिजिनल आर्टिस्ट के राइट्स और उनके काम की इंटीग्रिटी को लेकर भी चिंताएं पैदा कर रहा है।

आनंद एल राय का गुस्सा वाजिब है, क्योंकि एक क्रिएटर के रूप में उनके आर्टवर्क को उनकी मर्जी के बिना बदल दिया गया है। यह घटना दर्शाती है कि AI के इस्तेमाल के लिए कड़े रूल्स और गाइडलाइंस की जरूरत है ताकि फिल्ममेकर्स और आर्टिस्ट्स के काम का सम्मान हो सके।

ये खबर भी पढ़ें...इस फिल्म के सेट से शुरु हुई थी Kiara और Siddharth की लव स्टोरी

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

मनोरंजन न्यूज

Tags:
  • Bollywood News
  • AI
  • स्वरा भास्कर
  • वायरल वीडियो
  • सोनम कपूर
  • एक्टर धनुष
  • मनोरंजन न्यूज
  • रांझणा
  • Raanjhanaa
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा