लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों से टूटा अक्षय कुमार का दिल
Ravi Singh | Jul 24, 2024, 19:52 IST
akshay kumar
एक वक्त ऐसा था कि अक्षय कुमार का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा रहता था। जो भी फिल्में वो करते सभी हिट हो जातीं थी। मगर बीते 4-5 सालों से एक्टर को शायद नजर लग गई। उनकी अच्छी फिल्में भी फ्लॉप हो रही है।
एक वक्त ऐसा था कि अक्षय कुमार का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा रहता था। जो भी फिल्में वो करते सभी हिट हो जातीं थी। मगर बीते 4-5 सालों से एक्टर को शायद नजर लग गई। उनकी अच्छी फिल्में भी फ्लॉप हो रही है। हाल ही में रिलीज सरफिरा भी कुछ कमाल नहीं कर सकी। ये मूवी सूर्या की तमिल फिल्म सोरारई पोटरु का हिंदी रीमेक है, जिसके लिए एक्टर को तो नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। अक्षय कुमार तो 100 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी से 12 दिन में 30 करोड़ नहीं कमा सके। इन फ्लाप पर खिलाड़ी का दिल टूट गया है, अक्षय ने अब रिएक्ट किया है।
अक्षय कुमार का कहना है कि हर फिल्म के पीछे बहुत सारा खून, पसीना और जुनून होता है। किसी भी फिल्म को असफल होते देखना, दिल तोड़ने वाला होता है, लेकिन आपको सकारात्मक पहलू देखना सीखना होगा। हर असफलता आपको सफलता के मायने सिखाती है और इसके लिए आपकी भूख को और भी बढ़ाती है। सौभाग्य से, मैंने अपने करियर में पहले ही इससे निपटना सीख लिया था।
![Selfiee Weekend Box Office: 2023 की चौथी फ्लॉप फिल्म बनी अक्षय कुमार स्टारर सेल्फी, 3 दिनों में ही हाल बेहाल | Selfiee Weekend Box Office: Akshay Kumar's film becomes fourth flop of]()
साथ ही अक्षय का कहना है कि अब ये आपके कंट्रोल में तो है नहीं... आपके बस में तो बस यही है कि आप कड़ी मेहनत करें। खुद को और सुधारें और अगली फिल्म के लिए खुद को झोंक दें। अपना सबकुछ दे दें। मैं ऐसे ही अपनी एनर्जी को इन्वेस्ट करता हूं और अगली फिल्म के लिए आगे बढ़ता हूं। मैं अपनी ताकत सही जगह पर लगाता हूं, जहां इसके सही मायने हैं।
![Akshay Kumars film Ram Setu released people are giving such reaction on Twitter-रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'रामसेतु', ट्विटर पर लोग दे रहे ऐसी प्रतिक्रिया | Jansatta]()
ये खबर भी पढ़ें...
कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan ने बॉयफ्रेंड रॉकी को बताई अपनी स्ट्रेंथ, बोलीं- अल्लाह आपको हमेशा रखे खुश
अक्षय कुमार अपनी सक्सेस का क्रेडिट अपने अनुशासन और काम के प्रति लगन को दिया है। वह एक टाइम टेबल फॉलो करते हैं। और मानसिक-शारीरिक रूप से फिट रहते हैं। कोविड-19 के बाद आए बदलावों पर एक्टर ने कहा कि इस महमारी ने जाहिर तौर पर फिल्म इंडस्ट्री की रफ्तार को बदल दिया है। दर्शक अब सब फिल्में नहीं देखते। वह सिनेमा को लेकर और ज्यादा चयनात्मक हो गए हैं। इसलिए अब ऐसे प्रोजेक्ट को हां बोलना जरूरी हो गया है, जो वाकई एंटरटेनिंग हो। अलग हो। अब मैं कंटेंट को लेकर और सतर्क हो गया हूं।
ये मूवमेंट दिल तोड़ने वाला
Selfiee Weekend Box Office: 2023 की चौथी फ्लॉप फिल्म बनी अक्षय कुमार स्टारर सेल्फी, 3 दिनों में ही हाल बेहाल | Selfiee Weekend Box Office: Akshay Kumar's film becomes fourth flop of
कड़ी मेहनत कर रहे खिलाड़ी भईया
Akshay Kumars film Ram Setu released people are giving such reaction on Twitter-रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'रामसेतु', ट्विटर पर लोग दे रहे ऐसी प्रतिक्रिया | Jansatta
ये खबर भी पढ़ें...
कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan ने बॉयफ्रेंड रॉकी को बताई अपनी स्ट्रेंथ, बोलीं- अल्लाह आपको हमेशा रखे खुश
प्रोजेक्ट के कंटेंट पर ध्यान दे रहे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava