इंटरनेट पर अक्षय और अक्षरा के भोजपुरी गाना ने मचाई धूम, फैंस कर रहे तारीफ
Kaushiki | May 29, 2026, 14:40 IST
welcome 3
अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का भोजपुरी गाना घिस घिस घिस रिलीज हो गया है। अक्षरा सिंह के साथ इस गाने में अक्षय का देसी अंदाज वायरल है। यह गाना कोई मजबूरी नहीं बल्कि यूपी-बिहार की मास ऑडियंस को थिएटर्स तक लाने का बड़ा गेम प्लान है।
Welcome 3 Bhojpuri Song: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म Welcome to the Jungle का नया गाना घिस घिस घिस रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इसे देखते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच एक नई बहस छिड़ गई है।
इंटरनेट पर कुछ लोग कमेंट कर रहे हैं कि अक्षय कुमार के बहुत बुरे दिन आ गए हैं। कुछ लोग इसे अक्षय की मजबूरी बता रहे हैं, तो वहीं बिजनेस एक्सपर्ट्स इसे एक बड़ा मार्केटिंग प्लान मान रहे हैं। ये गाना फिल्म की कहानी का एक हिस्सा है।
इस धमाकेदार गाने में अक्षय कुमार के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री कीभोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Bhojpuri actress Akshara Singh) नजर आ रही हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
अक्षरा सिंह इसे अपने करियर का बड़ा माइलस्टोन मान रही हैं। अक्षरा सिंह ने बताया कि शूटिंग के वक्त अक्षय कुमार को बहुत तेज बुखार था। उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक नहीं थी। लेकिन कैमरा ऑन होते ही उनकी एनर्जी देखने लायक थी। उन्होंने कमाल का डांस किया।
कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने इस गाने के डांस स्टेप्स डिजाइन किए हैं। अक्षरा सिंह ने कहा कि अक्षय सर (Akshay Kumar)सेट पर उनसे भोजपुरी भाषा सीख रहे थे। वे लाइनों का सही मतलब और प्रोनन्सिएशन समझ रहे थे।
![Akshara singh expresses happiness after sharing screen with Akshay kumar proud moment for bhojpuri अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर कर अक्षरा सिंह बेहद खुश, भोजपुरी को बड़ा मंच मिलने पर जताया गर्व]()
वेलकम 3 बहुत बड़े बजट की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म है। आज के समय में सिर्फ शहरों के मल्टीप्लेक्स के भरोसे इतनी बड़ी फिल्म का बजट निकालना नामुमकिन है। इसके लिए सिंगल स्क्रीन थिएटर्स की भीड़ चाहिए।
हिंदी फिल्मों की सबसे बड़ी मास ऑडियंस उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश से आती है। यही दर्शक दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में भी फैले हुए हैं।
इस बड़ी जनता को कनेक्ट करना बहुत जरूरी है। अगर ये मास ऑडियंस फिल्म से जुड़ जाए, तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के सारे रिकॉर्ड टूट सकता है। इसीलिए मेकर्स आजकल फिल्मों में जानबूझकर भोजपुरी फ्लेवर और देसी गानों का तड़का लगा रहे हैं।
क्या
बॉलीवुड फिल्मों और भोजपुरी गानों का रिश्ता बहुत पुराना है। साल 1931 में जब देश की पहली बोलती फिल्म 'आलम आरा' आई थी, तभी से हिंदी फिल्मों में भोजपुरी गीतों की एंट्री हो गई थी।
अमिताभ बच्चन की फिल्मों के गाने 'रंग बरसे' और 'खईके पान बनारस वाला' इसके बड़े उदाहरण हैं। इसके बाद 'ओमकारा' का 'बीड़ी जलईले' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के गानों ने भी खूब धूम मचाई थी।
हाल ही में रिलीज हुई 'स्त्री 2' में पवन सिंह का गाना 'आई नहीं' ब्लॉकबस्टर रहा था। इसके बाद 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में भी पवन सिंह का 'चुम्मा' गाना हिट हुआ था।
अब इसी सुपरहिट फॉर्मूले को अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'वेलकम 3' में लेकर आए हैं। अक्षरा सिंह का यह गाना इंस्टाग्राम रील्स पर नंबर 1 ट्रेंड बनने की राह पर है। अब देखना होगा कि 26 जून को फिल्म रिलीज होने के बाद यह दांव कितना सफल होता है।
ये खबरें भी पढ़ें...
क्या करोड़ों कमाते हैं बॉलीवुड के टॉप बॉडीगार्ड? जानें शाहरुख के रवि सिंह से लेकर सलमान के शेरा की कमाई का पूरा ब्योरा
Box Office 2026 Clash: साल 2026 में बॉलीवुड का धमाका, इन बड़ी फिल्मों में होगा जबरदस्त क्लैश
कौन हैं Ramayana Movie के सबसे अमीर सुपरस्टार, सितारों की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश
क्यों खास है Cannes Film Festival, जानें इसकी शुरुआत और कड़े नियमों का सच
इंटरनेट पर कुछ लोग कमेंट कर रहे हैं कि अक्षय कुमार के बहुत बुरे दिन आ गए हैं। कुछ लोग इसे अक्षय की मजबूरी बता रहे हैं, तो वहीं बिजनेस एक्सपर्ट्स इसे एक बड़ा मार्केटिंग प्लान मान रहे हैं। ये गाना फिल्म की कहानी का एक हिस्सा है।
अक्षरा सिंह के साथ अक्षय का डेडिकेशन
अक्षरा सिंह इसे अपने करियर का बड़ा माइलस्टोन मान रही हैं। अक्षरा सिंह ने बताया कि शूटिंग के वक्त अक्षय कुमार को बहुत तेज बुखार था। उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक नहीं थी। लेकिन कैमरा ऑन होते ही उनकी एनर्जी देखने लायक थी। उन्होंने कमाल का डांस किया।
कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने इस गाने के डांस स्टेप्स डिजाइन किए हैं। अक्षरा सिंह ने कहा कि अक्षय सर (Akshay Kumar)सेट पर उनसे भोजपुरी भाषा सीख रहे थे। वे लाइनों का सही मतलब और प्रोनन्सिएशन समझ रहे थे।
Akshara singh expresses happiness after sharing screen with Akshay kumar proud moment for bhojpuri अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर कर अक्षरा सिंह बेहद खुश, भोजपुरी को बड़ा मंच मिलने पर जताया गर्व
बॉलीवुड फिल्मों में भोजपुरी गानों का बिजनेस
हिंदी फिल्मों की सबसे बड़ी मास ऑडियंस उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश से आती है। यही दर्शक दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में भी फैले हुए हैं।
इस बड़ी जनता को कनेक्ट करना बहुत जरूरी है। अगर ये मास ऑडियंस फिल्म से जुड़ जाए, तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के सारे रिकॉर्ड टूट सकता है। इसीलिए मेकर्स आजकल फिल्मों में जानबूझकर भोजपुरी फ्लेवर और देसी गानों का तड़का लगा रहे हैं।
क्या हिंदी सिनेमा में भोजपुरी का ये ट्रेंड पहली बार आया
अमिताभ बच्चन की फिल्मों के गाने 'रंग बरसे' और 'खईके पान बनारस वाला' इसके बड़े उदाहरण हैं। इसके बाद 'ओमकारा' का 'बीड़ी जलईले' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के गानों ने भी खूब धूम मचाई थी।
हाल ही में रिलीज हुई 'स्त्री 2' में पवन सिंह का गाना 'आई नहीं' ब्लॉकबस्टर रहा था। इसके बाद 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में भी पवन सिंह का 'चुम्मा' गाना हिट हुआ था।
अब इसी सुपरहिट फॉर्मूले को अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'वेलकम 3' में लेकर आए हैं। अक्षरा सिंह का यह गाना इंस्टाग्राम रील्स पर नंबर 1 ट्रेंड बनने की राह पर है। अब देखना होगा कि 26 जून को फिल्म रिलीज होने के बाद यह दांव कितना सफल होता है।
ये खबरें भी पढ़ें...
क्या करोड़ों कमाते हैं बॉलीवुड के टॉप बॉडीगार्ड? जानें शाहरुख के रवि सिंह से लेकर सलमान के शेरा की कमाई का पूरा ब्योरा
Box Office 2026 Clash: साल 2026 में बॉलीवुड का धमाका, इन बड़ी फिल्मों में होगा जबरदस्त क्लैश
कौन हैं Ramayana Movie के सबसे अमीर सुपरस्टार, सितारों की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश
क्यों खास है Cannes Film Festival, जानें इसकी शुरुआत और कड़े नियमों का सच
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari