मेरा बेटा मेरा वारिस नहीं होगा...अमिताभ बच्चन के क्रिप्टिक पोस्ट से फैन्स रह गए दंग
Rohit Sahu | Mar 21, 2025, 15:44 IST
amitabh bachchan post
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने अपने उत्तराधिकारी और बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को लेकर बड़ी बात कही। जिसके बाद फैन दंग रह गए।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अक्सर सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर (X) पर एक पोस्ट की जिसने उनके प्रशंसकों को चौंका दिया। बिग बी ने पोस्ट में लिखा कि "मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे। इसके बाद फैन्स तरह तरह की चर्चा करने लगे। आइए समझते हैं अमिताभ बच्चन के एक्स पोस्ट के मायने।
अमिताभ बच्चन को अंदाजा था कि इस पोस्ट से फैंस का दिमाग चकरा जाएगा। इसलिए उन्होंने इस पोस्ट के पीछे का कारण भी तुरंत बताया। दरअसल अभिषेक ने हाल ही में यूरोपियन टी-20 क्रिकेट लीग की शुरुआत की है, जिसमें वह को-फाउंडर और प्रमोटर हैं। यह लीग 15 जुलाई से यूरोप में शुरू होगी, जिसमें तीन देशों की 6 टीमें भाग लेंगी। अमिताभ ने इसी नई शुरुआत को लेकर अपना पोस्ट किया था।
यह भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का हुआ तलाक, शादी के 4 साल में टूटा रिश्ता
बिग बी के इस ट्वीट के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं कि क्या वे अपनी विरासत अभिषेक बच्चन को सौंपने की ओर इशारा कर रहे हैं। बॉलीवुड में कई बार यह सवाल उठ चुका है कि अभिषेक अपने पिता की तरह सफलता क्यों नहीं पा सके। लेकिन अमिताभ बच्चन हमेशा अपने बेटे के समर्थन में खड़े रहते हैं।
यह भी पढ़ें: अब KBC के होस्ट नहीं होंगे अमिताभ बच्चन, आखिरी बार कहा- 'शुक्रिया'
अमिताभ बच्चन की पोस्ट में क्या लिखा
अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि आज पिताजी हरिवंशराय के शब्द याद आ गए। मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे वो मेरे बेटे होंगे। उन्होंने अभिषेक बच्चन की तारीफ करते हुए कहा कि वे इन विचारों को आगे बढ़ा रहे है।
T 5323 - मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे वो मेरे बेटे होंगे 🙏🙏
पूज्य बाबूजी के शब्द 🙏🙏
और ABHISHEK उसे निभा रहे हैं
👇🏽 नीचे भी पढ़िए, एक नयी शुरुआत
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 19, 2025
बीग बी ने बताया क्यों की ऐसी पोस्ट
well done Abhishek for this fresh initiative .. may you succeed in this too ..🙏 https://t.co/AXI0ibpFSv
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 19, 2025
विरासत सौंपने पर फैंस के सवाल
यह भी पढ़ें: अब KBC के होस्ट नहीं होंगे अमिताभ बच्चन, आखिरी बार कहा- 'शुक्रिया'
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava