अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड और मुंबई को कहा अलविदा, इंडस्ट्री को बताया टॉक्सिक
Kaushiki | Mar 06, 2025, 14:24 IST
anuraag kasyap
अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड को 'टॉक्सिक' कहकर अलविदा कह दिया। अब वे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब वे इंडस्ट्री के लोगों से दूर रहना चाहते हैं।
Bollywood Controversy: बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक अनुराग कश्यप, जिन्होंने अपने अनोखे निर्देशन और बोल्ड सिनेमा से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई, अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना चुके हैं। उन्होंने न सिर्फ मुंबई छोड़ने का फैसला किया बल्कि बॉलीवुड को 'टॉक्सिक' करार देते हुए इंडस्ट्री के बदलते माहौल पर सवाल उठाए हैं।
उनका कहना है कि इंडस्ट्री में क्रिएटिविटी और नए एक्सपेरिमेंट्स की गुंजाइश खत्म हो चुकी है, इसलिए वे अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा काम करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वे अब साउथ इंडस्ट्री में ज्यादा सक्रिय रहेंगे और वहां की फिल्मों का हिस्सा बनेंगे।
अनुराग ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉलीवुड को ‘टॉक्सिक’ बताया। उनका कहना है कि अब इंडस्ट्री में क्रिएटिविटी की जगह केवल बॉक्स ऑफिस नंबरों की होड़ लगी हुई है। उन्होंने कहा, "यह इंडस्ट्री अब सिर्फ 500 या 800 करोड़ कमाने की मशीन बन गई है। जो क्रिएटिव माहौल था, वो खत्म हो गया है।" उन्होंने यह भी कहा कि अब वे इंडस्ट्री के लोगों से दूर रहना चाहते हैं।
अनुराग कश्यप ने कहा कि अब फिल्म बनने से पहले ही उसकी मार्केटिंग स्ट्रेटजी और बिजनेस मॉडल पर फोकस किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रोड्यूसर्स इस सोच में फंसे हुए हैं कि फिल्म को कैसे बेचा जाए और इससे कितना मुनाफा कमाया जाए, जिससे एक्सपेरिमेंटल और नई तरह की कहानियां बनाना मुश्किल हो गया है। यही वजह है कि वे अब बॉलीवुड से दूरी बना रहे हैं।
बता दें कि, मुंबई छोड़ने के बाद भी अनुराग कश्यप फिल्मों से दूर नहीं हुए हैं। वह मलयालम फिल्म 'फुटेज' के हिंदी वर्जन का प्रमोशन कर रहे हैं, जो 7 मार्च को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को सैजू श्रीधरण ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा अनुराग अपनी अगली फिल्म 'डकैत' में एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर भी हैं, हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
उनका कहना है कि इंडस्ट्री में क्रिएटिविटी और नए एक्सपेरिमेंट्स की गुंजाइश खत्म हो चुकी है, इसलिए वे अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा काम करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वे अब साउथ इंडस्ट्री में ज्यादा सक्रिय रहेंगे और वहां की फिल्मों का हिस्सा बनेंगे।
ये खबर भी पढ़ें...
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बताया टॉक्सिक
मुंबई छोड़ने का फैसला क्यों लिया
खबरों के मुताबिक, पिछले साल अनुराग कश्यप ने इस बारे में संकेत दिया था कि वे साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख करना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें साउथ के फिल्ममेकर्स से जलन होती है क्योंकि वे अब भी अलग-अलग प्रयोग कर रहे हैं और क्रिएटिविटी को महत्व देते हैं। अनुराग ने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अब सिर्फ बिजनेस मॉडल की सोच रह गई है और प्रोड्यूसर्स सिर्फ यह देखते हैं कि उन्हें कितना मुनाफा होगा। उन्होंने कहा, "अब फिल्ममेकिंग का जो असली मजा है, वो खत्म हो चुका है।
ये खबर भी पढ़ें..
फिल्मों की मार्केटिंग पर उठाए सवाल
नई फिल्मों में बिजी हैं अनुराग
ये खबर भी पढ़ें..
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari