सैफ अली खान पर हमला करने वाला निकला बांग्लादेशी नागरिक

Siddhi Tamrakar | Jan 20, 2025, 09:07 IST
Share
saif ali khan 2
Saif Ali Khan

मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान के फ्लैट में चोरी की नीयत से घुसे बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था में चूक और सीमा पर लापरवाही के सवाल खड़े किए हैं।

मुंबई पुलिस ने अभिनेता सैफ अली खान के घर में चोरी के इरादे से घुसने और चाकू से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला आमिन फकीर (30) के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश का निवासी है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और अंतरराष्ट्रीय साजिश की संभावना से इनकार नहीं कर रही है।

एक्टर का घर होने की नहीं थी जानकारी

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी चोरी की नीयत से मुंबई के सतगुरु शरण अपार्टमेंट में दाखिल हुआ था। हालांकि, उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह फ्लैट सैफ अली खान का है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने सवाल किया, "आरोपी कई राज्यों की सीमाएं पार करके महाराष्ट्र तक कैसे पहुंचा? सीमा सुरक्षा बल और खुफिया एजेंसियां क्या कर रही थीं?"

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बताया कि आरोपी पहले बांग्लादेश से कोलकाता और फिर मुंबई पहुंचा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपी को यह नहीं पता था कि यह किसी अभिनेता का घर है।इस घटना पर तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र सरकार और सीमा सुरक्षा बल की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए इसे सुरक्षा में चूक बताया। वहीं, भाजपा नेता किरीट सौमेया ने दावा किया कि ठाणे के श्रमिक कैंपों में कई बांग्लादेशी बिना दस्तावेजों के रह रहे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • Bollywood News
  • मुंबई न्यूज
  • अजित पवार
  • entertainment news
  • सैफ अली खान
  • हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा