भूल भुलैया 3 का क्या है MP से खास कनेक्शन
Dolly patil | Nov 02, 2024, 10:19 IST
BHOOL BHULIYA 3
भूल भुलैया 3 फिल्म 1 नंबर को सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आ रहे हैं।
भूल भुलैया 3 फिल्म 1 नंबर को सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। भूल भुलैया 3 के टीजर में एक शाही महल दिखाया गया है, जो घूमने के लिए काफी प्रसिद्ध है। आपको बता दें कि फिल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश के ओरछा में हुई है।
भूल भुलैया 3 में खौफनाक है मंजुलिका की ये झलक, इस दिन होगी रिलीज
जानकारी के मुताबिक भूल भुलैया 3के कई हिस्से की शूटिंग कोलकाता में भी हुई है। दरअसल फिल्म की शूटिंग के दौरान मेकर्स और कार्तिक ने वहां से कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके बाद पूरी स्टार कास्ट मध्यप्रदेश के ओरछा में शूटिंग करने के लिए आई थी।
ओरछा नगरी पर्यटन और धार्मिक नगरी के रूप में विश्व भर में प्रख्यात है। यहां देश-विदेश से पर्यटक घूमने के लिए और श्री रामराजा सरकार के दर्शन के लिए आते हैं। ओरछा नगरी पिछले कई वर्षों से बॉलीवुड की चहेती नगरी बन गई है। यहां कई फिल्मों और सीरियलों की शूटिंग हो चुकी है। फिल्मी दुनिया के कई कलाकार और डायरेक्टर प्रोड्यूसर यहां आते रहते हैं और शूटिंग के लिए जगह देखकर सीरियल और फिल्मों की शूटिंग करते हैं।
![यहां कई फिल्मों और सीरियलों की शूटिंग हो चुकी है. फिल्मी दुनिया के कई कलाकार और डायरेक्टर प्रोड्यूसर यहां आते रहते हैं और शूटिंग के लिए जगह देखकर सीरियल और फिल्मों की शूटिंग करते हैं.]()
ओरछा एक ऐतिहासिक शहर है, जिन लोगों को ऐतिहासिक जगहों पर घूमना पसंद है वो मध्यप्रदेश के ओरछा अपने दोस्तों या परिवार के साथ जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक 16वीं और 17वीं शताब्दी में इस शहर की स्थापना हुई थी। यहां बहुत से महल और मंदिर स्थापित हैं। ओरछा में घूमने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का मौसम यानी की अक्टूबर और मार्च का है।
ओरछा किला घूमने के लिए एक बहुत ही बेहतरीन जगह हैं। यह परिसर में किले, मंदिर, महल और दूसरे ऐतिहासिक इमारतें हैं। किले के अंदर जहांगीर महल, राजा महल, शीश महल, एक मंदिर और मंडप भी है। सभी दिन सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आप जा सकते हैं।
बता दें कि भूल भुलैया एक सेमी हॉरर फिल्म है। ऐसे में किले और बड़ी-बड़ी प्राकृतिक धरोहरों को फिल्म में दिखाया जाता है। वहीं ओरछा में प्राकृतिक धरोहरों की भरमार है, ऐसे में इस फिल्म के शूट के लिए ओरछा से बेहतर स्थान और कहीं नहीं है। पहले भी यहां कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।
भूल भुलैया 3 में खौफनाक है मंजुलिका की ये झलक, इस दिन होगी रिलीज
कोलकाता में भी हुई शूटिंग
बॉलीवुड की चहेती नगरी
यहां कई फिल्मों और सीरियलों की शूटिंग हो चुकी है. फिल्मी दुनिया के कई कलाकार और डायरेक्टर प्रोड्यूसर यहां आते रहते हैं और शूटिंग के लिए जगह देखकर सीरियल और फिल्मों की शूटिंग करते हैं.
ऐतिहासिक है शहर
ओरछा किला
सेमी हॉरर फिल्म भूल भुलैया 3
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari