रतन टाटा पर बनेगी बायोपिक, इन एक्टर्स के नाम पर हो रही चर्चा
Dolly patil | Oct 18, 2024, 13:42 IST
Ratan Tata
अब 'जी मीडिया' ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके जीवन पर आधारित बायोपिक बनाने का ऐलान कर दिया है। इस बात से उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं।
भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का निधन 9 अक्टूबर को हुआ था। रतन टाटा के जाने से पूरा देश शोक में डूब गया है। उनके बाद नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन बनाया गया है। अब 'जी मीडिया' ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके जीवन पर आधारित बायोपिक बनाने का ऐलान कर दिया है। इस बात से उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं और सोशल मीडिया पर रतन टाटा का किरदार निभाने के लिए अलग-अलग अभिनेताओं के नामों का सुझाव देने लगे हैं।
Ratan Tata की बायोपिक का टाइटल अभी तय नहीं किया गया है। बायोपिक की एक्टिंग कास्ट में कौन शामिल होने वाला है इसकी भी आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया यूजर्स रतन टाटा का किरदार निभाने के लिए कई बॉलीवुड एक्टर्स के नाम सुझा रहे हैं। अभिनेताओं की इस सूची में जिम सर्भ, बोमन ईरानी और नसीरुद्दीन शाह का भी नाम शामिल है।
![रतन टाटा]()
नेटिजन्स का कहना है कि यंग रतन टाटा के लिए जिम सर्भ को और ओल्ड Ratan Tata के रोल के लिए नसीरुद्दीन शाह या बोमन ईरानी सबसे बेस्ट रहेंगे। इस फिल्म से दर्शकों को Ratan Tata के शुरुआती जीवन से लेकर उनके उद्योग में विस्तार के साथ उनकी पर्सनल लाइफ की भी झलक देखने को मिलेगी। देश की जनता रतन टाटा को अपने आदर्श के रूप में देखती है और उनकी बायोपिक के लिए भी बेहद उत्सुक है।
Ratan Tata की बायोपिक की घोषणा करते हुए जी मीडिया कंपनी ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा है कि ‘हम ZEE इंटरप्राइजेज में, पद्म विभूषण श्री रतन टाटा के दुखद निधन पर शोक जाहिर करते हैं।Ratan Tata एक ऐसा नाम है जो भारतीयों की कई पीढ़ियों के लिए लीडरशिप, दूरदर्शिता, करूणा और कार्य नैतिकता का सबूत रहा है। कॉर्पोरेट जगत की उस शख्सियत को विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने भारत की इकोनॉमी में अहम योगदान दिया, जिससे लाखों भारतीयों को उत्थान हुआ। रतन टाटा की बायोपिक में उनके जीवन से जुड़े कई अहम पलों को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।
नेटिजन्स ने सुझाए अभिनेताओं के नाम
रतन टाटा
नेटिजन्स का कहना है कि यंग रतन टाटा के लिए जिम सर्भ को और ओल्ड Ratan Tata के रोल के लिए नसीरुद्दीन शाह या बोमन ईरानी सबसे बेस्ट रहेंगे। इस फिल्म से दर्शकों को Ratan Tata के शुरुआती जीवन से लेकर उनके उद्योग में विस्तार के साथ उनकी पर्सनल लाइफ की भी झलक देखने को मिलेगी। देश की जनता रतन टाटा को अपने आदर्श के रूप में देखती है और उनकी बायोपिक के लिए भी बेहद उत्सुक है।
जी मीडिया ने की बायोपिक की घोषणा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari