बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर और साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना ने किए महाकाल के दर्शन
Dolly patil | May 28, 2024, 11:49 IST
fdszfdc
बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर और साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना मंगलवार सुबह यानी 28 मई को महाकाल मंदिर पहुंचीं। यहां दोनों एक्ट्रेस महाकाल की भस्म आरती में शामिल भी हुईं। दोनों एक्ट्रेस ने नंदी हॉल में नंदी के पास बैठकर बाबा महाकाल के दर्शन किए।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की पंचम तिथि को सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। इसी के साथ आज महाकाल मंदिर के दर्शन करने फिल्म अभिनेत्री राशि खन्ना (rashi khanna )और वाणी कपूर ( Vaani Kapoor )भी पहुंची।
![5t5r]()
अभिनेत्री राशि खन्ना और वाणी कपूर श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल हुई। भस्म आरती समाप्त होने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी और राशि ने गर्भ ग्रह की चौखट से भगवान महाकाल का आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान महाकाल मंदिर के पुजारियों ने उनका पूजन पाठ संपन्न कराया। दोनों अभिनेत्री भस्म आरती के दौरान भगवान शिव का जाप करती हुई नजर आईं।जानकारी के मुताबिक दोनों ही एक्ट्रेस भस्म आरती के लिए अल सुबह 3 बजे ही मंदिर परिसर में पहुंच गई थीं।
![23rewre]()
ग्वालियर से आगरा का सफर महज डेढ़ घंटे में होगा पूरा, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के जरिए आसानी से होगी यात्रा
महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में हर दिन फिल्म स्टार्स, सिलेब्रिटी, उद्योगपति और राजनेता दर्शन करने पहुंचते हैं। पिछले कुछ समय से मंदिर में बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी, रवीना टंडन (Raveena Tandon ), परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra ), सिंगर जुबिन नौटियाल, क्रिकेटर केएल राहुल, उमेश यादव, सिंगर शहनाज अख्तर, एक्टर गोविंदा, हेमा मालिनी, मशहूर गायक हंसराज रघुवंशी, बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, एक्टर अंशुमन खुराना, कॉमेडियन भारती, सुनील शेट्टी, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat Kohli and Anushka Sharma )भी भगवान महाकाल के दर्शन करने आ चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक जब से उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर परिसर में महाकाल महालोक का निर्माण हुआ है, तब से दर्शनार्थियों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के मुताबिक महाकालेश्वर मंदिर में सामान्य रूप से प्रतिदिन लगभग 1.5 लाख से 02 लाख भक्त दर्शन के लिए आ रहे हैं, वहीं विशेष पर्व के दिनों व अवकाश के दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
5t5r
भस्म आरती में शामिल हुई

23rewre
ग्वालियर से आगरा का सफर महज डेढ़ घंटे में होगा पूरा, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के जरिए आसानी से होगी यात्रा
दर्शन के लिए लगातार आ रहे सेलिब्रिटी
महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में हर दिन फिल्म स्टार्स, सिलेब्रिटी, उद्योगपति और राजनेता दर्शन करने पहुंचते हैं। पिछले कुछ समय से मंदिर में बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी, रवीना टंडन (Raveena Tandon ), परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra ), सिंगर जुबिन नौटियाल, क्रिकेटर केएल राहुल, उमेश यादव, सिंगर शहनाज अख्तर, एक्टर गोविंदा, हेमा मालिनी, मशहूर गायक हंसराज रघुवंशी, बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, एक्टर अंशुमन खुराना, कॉमेडियन भारती, सुनील शेट्टी, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat Kohli and Anushka Sharma )भी भगवान महाकाल के दर्शन करने आ चुके हैं।
दर्शनार्थियों की बढ़ गई संख्या
जानकारी के मुताबिक जब से उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर परिसर में महाकाल महालोक का निर्माण हुआ है, तब से दर्शनार्थियों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के मुताबिक महाकालेश्वर मंदिर में सामान्य रूप से प्रतिदिन लगभग 1.5 लाख से 02 लाख भक्त दर्शन के लिए आ रहे हैं, वहीं विशेष पर्व के दिनों व अवकाश के दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari