चुनाव और IPL के बाद आएगा बड़ी फिल्मों का सैलाब...बॉक्स ऑफिस धमाका

Aparajita Priyadarshini | May 26, 2024, 14:05 IST
Share
bikini
bikini

2024 के 4 महीने गुजर गए लेकिन, बॉक्स ऑफिस पर मामला ठंडा रहा। IPL और चुनाव के बाद कुछ ऐसी फिल्में आने वाली हैं, जो बॉक्स ऑफिस को गुलजार कर सकती हैं। ये कौन-सी फिल्में हैं और कब आने वाली हैं, आइए बताते हैं।

IPL और चुनाव के बाद ठप से पड़े सिनेमाघरों में रौनक लौटने वाली है। 2024 के 4 महीने गुजर गए लेकिन, बॉक्स ऑफिस पर कोई धमाका देखने को नहीं मिला। अब कुछ ऐसी फिल्में आने वाली हैं जिससे लोगों को काफी उम्मीद है। चलिए देखते हैं बॉक्स ऑफिस पर किन फिल्मों की होगी तगड़ी रेस।

कौन-सी फिल्में हैं और कब आने वाली हैं

इस लिस्ट में पहली फिल्म है चंदू चैंपियन। ये एक Sports drama है। कार्तिक आर्यन इसमें लीड रोल कर रहे हैं। सलमान खान को टाइगर बनाने वाले कबीर खान इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। इसी हफ्ते इसका Trailer release होने की संभवाना है। इसी हफ्ते से इसका प्रमोशनल कैम्पेन भी शुरू किया जाएगा। फिल्म की रिलीज डेट 14 जून बताई जा रही है।

इसके बाद आएगी वरुण धवन की बेबी जॉन। पहले इसे 31 मई को रिलीज किया जा रहा था। पर अब इसके जुलाई में रिलीज होने की संभावना है। बहुत जल्द मेकर्स इसकी नई रिलीज डेट अनाउंस करेंगे। बेबी जॉन जवान के डायरेक्टर एटली की फिल्म थेरी का हिंदी अडैप्टेशन है। एटली इसे प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। इसमें वरुण के साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी लीड रोल में नजर आएंगी

ये भी पढ़िए...

मंत्री के बंगले पर प्रकृति का अजूबा...नीम के पेड़ पर लटक रहे आम के रसीले फल

इसके बाद नंबर आएगा अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा का। उनकी फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होगी। इसे बायोपिक फिल्म बताया जा रहा है। इसका डायरेक्शन सुधा कोंगाड़ा ने किया है। कुछ दिन पहले इसे कुछ चुनिंदा लोगों को दिखाया भी गया है। वहां से इसको काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। बाकी फिल्म रिलीज होने पर पता चलेगा।

फिर नंबर आ सकता है अजय देवगन की रेड 2 का। हालांकि इस फिल्म को पहले नवंबर में रिलीज किया जाना था। लेकिन सिंघम अगेन को रोहित शेट्टी दिवाली 2024 में रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं। ऐसे में इतने कम अंतराल पर अजय देवगन अपनी फिल्में रिलीज नहीं करना चाहते। खबर ऐसी है कि रेड 2 को प्रीपोन किया जा सकता है। जुलाई के एंड तक इसे रिलीज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें...

Elon Musk का बड़ा बयान... टेक जगत में मच गया हड़कंप

इसके बाद अगस्त 2024 में तो अलग लेवल का तूफान आने वाला है। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 रिलीज होने वाली है। इसका जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है। अब तक जितना भी प्रमोशन मटेरियल आया है। उसने भी भयंकर बज बना दिया है। पहले इसका सिंघम अगेन से क्लैश भी होने वाला था। पर अब वो फिल्म आगे बढ़ गई है। ऐसे में ये पिक्चर बॉक्स ऑफिस का किला फतह रखने का माद्दा रखती है।

ये भी देखें...

Badshah - HoneySingh की सालों पुरानी लड़ाई का हुआ अंत #viralvideo #shorts

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • box office upcoming superhit movie
  • raid 2 baby john pushpa 2
  • बॉक्स ऑफिस पर कोई धमाका
  • वरुण धवन की बेबी जॉन
  • अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2
  • आने वाली फिल्में
  • new movie release 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज