CID 2 में ACP प्रद्युमन की धमाकेदार वापसी, ACP और दया के बीच टकराव

Kaushiki | Jun 02, 2025, 16:27 IST
Share
cid 2 promo ACP
cid 2 promo ACP

CID 2 में ACP प्रद्युमन की वापसी ने दर्शकों में उत्साह बढ़ा दिया है, जहां वह अचानक इंस्पेक्टर दया पर हमला करते हैं। इस सस्पेंस ने शो को और भी रोमांचक बना दिया है।

CID 2 के फैंस लंबे समय से ACP प्रद्युमन की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि शिवाजी साटम को शो में वापस लाया जाएगा। एक एपिसोड में उनकी झलक भी दिखा दी गई थी। CID टीम को इस बात की जानकारी नहीं थी कि ACP प्रद्युमन जीवित हैं और खुद प्रद्युमन ने भी टीम से संपर्क नहीं किया था।

अपकमिंग एपिसोड में पूरी टीम को उनकी वापसी का पता चलेगा। पिछले कई सालों से ACP प्रद्युमन CID की जान माने जाते हैं और उनकी वापसी से शो की पहचान फिर से मजबूत हुई है।

ये खबर भी पढ़ें... परेश रावल ने बताया फिल्म हेरा फेरी 3 छोड़ने की वजह, बोलें सोच-समझकर लिया फैसला...

प्रोमो में नया ट्विस्ट

नए प्रोमो में इंस्पेक्टर दया सीआईडी टीम को यह बताते हैं कि ACP प्रद्युमन जिंदा हैं। लेकिन अचानक प्रद्युमन दया पर हमला कर देते हैं और उनकी जान लेने की कोशिश करते हैं।

दया उन्हें समझाने की कोशिश करता है कि वह उनका साथी है, लेकिन प्रद्युमन को कुछ याद नहीं रहता या उनका डबल रोल हो सकता है। इस सस्पेंस ने फैंस की दिलचस्पी बढ़ा दी है।

ये खबर भी पढ़ें...मध्य प्रदेश में बनी फिल्म होमबाउंड ने कान्स में बटोरी वाहवाही, दुनियाभर में छाया भोपाल

ACP प्रद्युमन का हमला

बता दें कि, ACP प्रद्युमन ने इंस्पेक्टर दया पर बंदूक तानकर उन पर गोली चलानी शुरू कर दी। दया को यह देखकर शॉक लगता है और वह उन्हें समझाने की कोशिश करता है कि वह उनका साथी है और CID टीम का सदस्य है।

प्रद्युमन कहते हैं, “CID वाले? मतलब तुम पुलिस हो? पुराना हिसाब चुकाना बाकी है।” इसके बाद वे लगातार गोलीबारी करते हैं। दया किसी तरह वहां से बच निकलता है।

ये खबर भी पढ़ें... न भूलने वाली फिल्म बानी राजकुमार राव की Bhool Chuk Maaf, अब तक की तगड़ी कमाई

CID 2 का फैंस को बेसब्री से इंतजार

CID 2 के नए एपिसोड का प्रोमो रिलीज होते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। यह शो 25 सालों से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है। फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो 31 मई को टेलिकास्ट किया जा चुका है।

इससे पहले भी मेकर्स ने एक प्रोमो जारी किया था, जिसमें शिवाजी साटम की वापसी को दिखाया गया था, साथ ही लिखा था – “पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।” ACP प्रद्युमन की वापसी से शो में नया जोश आया है और मर्डर मिस्ट्री और भी दिलचस्प होने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें...मिसाइल मैन अब्दुल कलाम की बायोपिक बड़े पर्दे पर, फिल्म में कौन निभाएगा मेन रोल

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

entertainment news | मनोरंजन न्यूज | प्रोमो वीडियो | promo

Tags:
  • entertainment news
  • CID
  • Entertainment
  • TV
  • प्रोमो वीडियो
  • मनोरंजन न्यूज
  • promo
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती