नशे में धुत होकर रवीना टंडन ने की बुजुर्ग महिला से मारपीट

Dolly patil | Jun 02, 2024, 11:24 IST
Share
saSAS
saSAS

एक्टर्स तमाम कंट्रोवर्सी में फंसते हैं। उन्हें लेकर अक्सर कुछ न कुछ खबरें सामने आती हैं। इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनके ड्राइवर पर शराब के नशे में एक बुजुर्ग महिला से मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित के बेटे ने दावा किया है कि घटना शनिवार यानी 1 जून की है। पीड़ित के बेटे ने बताया कि मुंबई के बांद्रा में रिजवी लॉ कॉलेज के पास उनकी मां को रवीना की गाड़ी से चोट लग गई थी। इसके बाद रवीना का ड्राइवर गाड़ी से निकला और उनकी मां के साथ - साथ परिवार के अन्य सदस्यों से भी बहस करने लगा। जिसके बाद वह हाथापाई पर उतर आया। कुछ समय बाद रवीना भी गाड़ी से उतरीं और उन लोगों से मारपीट करने लगीं।

रवीना ने की वीडियो शूट न करने की गुजारिश

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही इस वीडियो में दिख रहा है कि रवीना ( Raveena Tandon )को पीड़ित परिवार और लोकल भीड़ ने घेर लिया है। लोग पुलिस को बुलाने की बात कर रहे हैं। इसी बीच पीड़ित महिला की बेटी रवीना से कहती है, 'आपको पूरी रात जेल में बितानी होगी। मेरी नाक से खून बह रहा है। इसी के साथ रवीना भीड़ से कहती हुई सुनाई दीं, प्लीज मुझे धक्का मत दो.. मुझे मत मारो..एक्ट्रेस वहां मौजूद भीड़ से वीडियो ना शूट करने की भी गुजारिश कर रही हैं।

MP IAS Transfers : मध्य प्रदेश के आधे कलेक्टर बदले जाएंगे

रवीना ने गाड़ी से निकलकर की मारपीट

पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन उनका कहना है कि पुलिस एक्शन लेने में सख्ती नहीं दिखा रही है। जिस महिला को चोट लगी है, उसकी उम्र 70 साल बताई जा रही है। उसके बेटे मोहम्मद ने कहा है कि हम लोग अपनी बिटिया का रिश्ता तय करने कहीं बाहर निकले थे। रास्ते में रिजवी लॉ कॉलेज के पास रवीना की गाड़ी खड़ी थी। हम लोग वहां से निकल ही रहे थे तभी गाड़ी थोड़ी रिवर्स हो गई।

इसकी वजह से मेरी मां को जोरदार टक्कर लग गई। इसके बाद हम लोगों ने आपत्ति जताई तो ड्राइवर अनाप-शनाप बकने लगा। हालांकि गाड़ी में रवीना टंडन भी मौजूद थीं। वे भी गाड़ी से निकलकर हमसे बहस करने लगीं। वे शराब के नशे में चूर थीं और मेरी मां के साथ मारपीट करने लगी।

अनिल थडानी पहुंचे पुलिस स्टेशन

इस घटना के बाद पीड़ित के परिवार वाले तुरंत खार पुलिस स्टेशन पहुंच गए। रवीना टंडन के पति और मशहूर ड्रिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी ( Anil Thadani )भी पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ मामला सुलझाने की कोशिश की। लेकिन वे केस दर्ज कराने पर अड़े रहे। हालांकि अभी तक इस पूरे मामले पर रवीना की तरफ से कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Raveena Tandon
  • एक्ट्रेस रवीना टंडन
  • अनिल थडानी
  • Anil Thadani
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा